स्वेज नहर में फंसा मालवाहक जहाज

  • 01 Apr 2021

मिस्र की स्वेज नहर में करीब एक सप्ताह से फंसे मालवाहक जहाज 'एवर गिवेन' (Ever Given) को 29 मार्च, 2021 को चैनल के किनारे से हटा दिया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: पनामा में पंजीकृत एवं जापान स्थित कंपनी ‘शोइ किसेन कैशा’ (Shoei Kisen Kaisha) द्वारा संचालित लगभग 400 मीटर लंबा जहाज 'एवर गिवेन' 23 मार्च को धूल भरी आंधी और तेज हवाओं में फंस गया और उसके बाद, बड़ी संख्या में मालवाहक जहाज स्वेज नहर में फंस गये थे।

  • सभी वैश्विक व्यापार का लगभग 10-12% स्वेज नहर से होकर संचालित होता है। एक दिन में 1.2 बिलियन टन माल के साथ औसतन 50 से अधिक जहाज स्वेज नहर से होकर गुजरते हैं।
  • 193 किमी. का स्वेज नहर जलमार्ग यूरोप और एशिया को जोड़ता है। मिस्र में स्थित, यह कृत्रिम समुद्र-स्तरीय जलमार्ग 1859 और 1869 के बीच भूमध्य सागर और लाल सागर को जोड़ने के लिए बनाया गया था।