स्थायी सिंधु आयोग की वार्षिक बैठक

  • 01 Apr 2021

भारत और पाकिस्तान द्वारा 'स्थायी सिंधु आयोग' (Permanent Indus Commission- PIC) की वार्षिक बैठक 23-24 मार्च, 2021 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह आयोग की 116वीं बैठक थी। यह आयोग सिन्धु नदी के पानी के अधिकारों से संबंधित है।

  • दो भारतीय परियोजनाओं पाकल दुल (1000 मेगावाट) और लोअर कलनई (48 मेगावाट) के डिजाइन पर चर्चा जारी रही। भारतीय पक्ष ने कहा कि ये परियोजनाएं संधि के प्रावधानों के पूर्ण अनुपालन में हैं और साथ ही इसके समर्थन में तकनीकी डेटा प्रदान किया।
  • पाकिस्तान पक्ष ने अन्य विकसित की जाने वाली भारतीय जल विद्युत परियोजनाओं के डिजाइन के बारे में जानकारी साझा करने के लिए भारत से अनुरोध किया।
  • भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में हस्ताक्षरित सिंधु जल संधि के प्रावधानों के तहत, दोनों देशों के आयुक्तों को हर साल कम से कम एक बार भारत और पाकिस्तान में बारी- बारी से बैठक करना आवश्यक है।