अर्थ ऑवर 2021

  • 01 Apr 2021

27 मार्च, 2021 को ऊर्जा बचत का वैश्विक अभियान ‘अर्थ ऑवर 2021’ (Earth Hour 2021) संपूर्ण विश्व में रात्रि 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया गया।

  • अर्थ ऑवर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (WWF World Wide Fund for Nature) द्वारा प्रत्येक वर्ष मार्च महीने के अंत में मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य व्यक्तियों तथा विभिन्न समुदायों को ऊर्जा की खपत कम करने हेतु प्रोत्साहित करना है, जिसके लिए सभी को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों की गैरजरूरी लाइटों, इत्यादि को 1 घंटे के लिए बंद करने का आग्रह किया जाता है।
  • इस वैश्विक अभियान की शुरुआत वर्ष 2007 में सिडनी, ऑस्ट्रेलिआ में हुई थी।