व्यास सम्मान 2020

  • 01 Apr 2021

जाने-माने हिंदी लेखक प्रो. शरद पगारे को उनके उपन्यास 'पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी' के लिए प्रतिष्ठित 'व्यास सम्मान 2020' से सम्मानित किया जाएगा।


  • 1991 में शुरू किया गया व्यास सम्मान, के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रकाशित एक भारतीय नागरिक द्वारा लिखित हिंदी में उत्कृष्ट साहित्यिक कार्य के लिए दिया जाता है।
  • इसमें एक प्रशस्ति पत्र और पट्टिका के साथ चार लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाता है।