आशा भोसले को 'महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020'

  • 01 Apr 2021

महाराष्ट्र सरकार द्वारा 25 मार्च, 2021 को गायिका आशा भोसले को राज्य सरकार के सर्वोच्च सम्मान 'महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020' के लिए चुना गया है।

  • यह पुरस्कार 1996 में राज्य सरकार द्वारा राज्य के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित कार्य और उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए स्थापित किया गया था, जिसमें 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र शामिल हैं।
  • महाराष्ट्र के सांगली जिले में 8 सितंबर, 1933 को जन्मी भोसले को उनके पिता, प्रसिद्ध मराठी रंगमंच अभिनेता-गायक दीनानाथ मंगेशकर ने संगीत में दीक्षा दी थी।
  • भोसले को वर्ष 2000 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी बहन लता मंगेशकर ने 1997 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार जीता था।
  • प्रथम महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्राप्तकर्ता मराठी लेखक पी.एल. देशपांडे थे और इस पुरस्कार के अंतिम विजेता इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे थे, जिन्हें वर्ष 2015 में यह पुरस्कार दिया गया था।