एशिया व प्रशांत एसडीजी प्रगति रिपोर्ट 2021

  • 01 Apr 2021

16 मार्च, 2021 को ‘एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग’ (UN ESCAP) ने ‘एशिया व प्रशांत एसडीजी प्रगति रिपोर्ट 2021’ (Asia and the Pacific SDG Progress Report 2021) जारी की।

महत्वपूर्ण तथ्य: रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान गति से एशिया व प्रशांत क्षेत्र एसडीजी (Sustainable Development Goals- SDG) लक्ष्य का 10% से कम ही हासिल कर सकता है।

  • एशिया व प्रशांत क्षेत्र एसडीजी के 104 मापने योग्य लक्ष्यों में से, 2030 तक केवल नौ तक पहुंचने के लिए ही ट्रैक पर है।
  • पर्यावरण लक्ष्यों पर प्रगति बहुत निराशाजनक रही है। लिंग समानता (लक्ष्य 5), स्वच्छ जल और स्वच्छता (लक्ष्य 6), सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा (लक्ष्य 7), सभ्य कार्य और आर्थिक विकास (लक्ष्य 8) और भूमि पर जीवन (लक्ष्य 15) जैसे लक्ष्यों में क्षेत्र की प्रगति उम्मीदों से कम थी।
  • जलवायु कार्रवाई (लक्ष्य 13) और पानी के नीचे जीवन (लक्ष्य 14) के लिए निराशाजनक प्रदर्शन विशेष चिंता का विषय है। वास्तव में, स्थिति अब वर्ष 2000 की तुलना में बदतर है।
  • एशिया - प्रशांत क्षेत्र वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के आधे से अधिक के लिए जिम्मेदार है।
  • एशिया - प्रशांत क्षेत्र ने वर्ष 2000 से सतत शहरों और समुदायों के लिए एसडीजी लक्ष्यों पर कोई प्रगति नहीं की है।