विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2021

  • 01 Apr 2021

19 मार्च, 2021 को संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UNSDSN) द्वारा नौवीं ‘विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2021’ (World Happiness Report 2021) जारी की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2021 में 149 देशों को शामिल किया गया है।

  • विश्व के सबसे खुशहाल देशों की सूची में फिनलैंड प्रथम स्थान पर है। इसके बाद डेनमार्क दूसरे, स्विट्जरलैंड तीसरे, आइसलैंड चौथे, नीदरलैंड्स पांचवें, नॉर्वे छठे, स्वीडन सातवें, लक्समबर्ग आठवें, न्यूजीलैंड नौवें और ऑस्ट्रिया दसवें स्थान पर रहा।
  • युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में लोग अपने जीवन से सबसे अधिक दुखी हैं, इसके बाद जिम्बाब्वे 148वें, रवांडा 147वें, बोत्सवाना 146वें और लेसोथो (145वें) स्थान पर हैं।

भारत की स्थिति: 2021 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 139वें (स्कोर-3.819) स्थान पर है। जबकि 2020 की रिपोर्ट में भारत इस सूची में 144वें स्थान तथा 2019 की रिपोर्ट में 140वें स्थान पर था।

  • भारत के पड़ोसी देशों में चीन 84वें, नेपाल 87वें, बांग्लादेश 101वें, पाकिस्तान 105वें तथा श्रीलंका 129वें स्थान पर है। इस प्रकार भारत इस सूची में अपने पड़ोसी देशों से काफी पीछे है।
  • संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तत्वावधान में 2012 में की गई थी।