सादिक खान फिर से लंदन के महापौर निर्वाचित

  • 10 May 2021

लेबर पार्टी के सादिक खान को 8 मई, 2021 को लंदन के महापौर पद के लिए फिर से निर्वाचित किया गया है।

  • लेबर पार्टी के प्रत्याशी खान ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार शॉन बेली को शिकस्त दी। उन्हें 55.2 फीसदी वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 44.8 फीसदी मत हासिल हुए।
  • सादिक खान पाकिस्तानी मूल के हैं और वह लेबर पार्टी से संसद के सदस्य रह चुके हैं। वह 2016 में महापौर पद के लिए चुने गए थे। खान लंदन के पहले मुस्लिम महापौर हैं।