सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक
- 10 May 2021
8 मई, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक (India-EU Leaders’ Meeting) में हिस्सा लिया।
महत्वपूर्ण तथ्य: इस बैठक का आयोजन सभी 27 यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ यूरोपीय परिषद और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष की भागीदारी के साथ पहली बार हाइब्रिड प्रारूप में किया गया था।
- बैठक के दौरान, नेताओं ने तीन प्रमुख विषयगत क्षेत्रों (i) विदेश नीति और सुरक्षा; (ii) कोविड-19, जलवायु और पर्यावरण तथा (iii) व्यापार, संपर्क और प्रौद्योगिकी पर विचार-विमर्श किया।
- नेताओं ने संतुलित और व्यापक रूप से मुक्त व्यापार एवं निवेश समझौतों (Free Trade and Investment Agreements) के लिए वार्तालाप फिर से प्रारंभ करने के निर्णय का स्वागत किया।
- भारत और यूरोपीय संघ ने डिजिटल, ऊर्जा, परिवहन और लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर केंद्रित एक महत्वाकांक्षी और व्यापक ‘संपर्क साझेदारी’ (Connectivity Partnership) का भी शुभारंभ किया।
- भारत और यूरोपीय संघ ने डिजिटल और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे- 5जी, कृत्रिम बुद्धिमता, क्वांटम और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (Quantum and High-Performance Computing) पर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए भी सहमति व्यक्त की
- भारत ने आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन (CDRI) में शामिल होने के यूरोपीय संघ के फैसले का स्वागत किया।
- पुणे मेट्रो रेल परियोजना के लिए 150 मिलियन यूरो के वित्त अनुबंध पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय और यूरोपीय निवेश बैंक द्वारा हस्ताक्षर किए गए।


