सामयिक

पुरस्कार/सम्मान:

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 14 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा की। इसके तहत मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार , अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य पुरस्कार: रेगुलर कैटेगरी, द्रोणाचार्य पुरस्कार: लाइफटाइम कैटेगरी, खेल-कूद और गेम्स में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार जैसे प्रसिद्ध पुरस्कारों की घोषणा की गई |

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022

  • टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंता को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (पूर्व में, राजीव गांधी खेल रत्न) भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है। यह 1991-92 से युवा कार्य और खेल मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है। इस अवार्ड के प्राप्तकर्ता का चयन मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जाता है। इसमे ₹ 25 लाख का नकद पुरस्कार, पदक और प्रमाण पत्र दिया जाता है।
  • यह अवार्ड प्रथम बार शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को दिया गया था।
  • मेजर ध्यानचंद को हाकी का जादूगर कहा जाता है।उनके जन्म-दिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अर्जुन पुरस्कार वर्ष 2022

वर्ष 2022 के अर्जुन अवार्ड की भी घोषणा कर दी गयी है. इस बार विभिन्न खेलों के 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा. यह अवार्ड वर्ष 1961 में स्थापित किया गया था, यह पुरस्कार खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है.

अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्न हैं -

खिलाड़ी का नाम

खेल

सीमा पुनिया

एथलेटिक्स

एल्धोस पॉल

एथलेटिक्स

अविनाश मुकुंद सबले

एथलेटिक्स

लक्ष्य सेन

बैडमिंटन

प्रणय एचएस

बैडमिंटन

निखत जरीन

बॉक्सिंग

अमित

बॉक्सिंग

आर. प्रज्ञानानंद

शतरंज

भक्ति प्रदीप कुलकर्णी

शतरंज

दीप ग्रेस एक्का

हॉकी

सुशीला देवी

जूडो

साक्षी कुमारी

कबड्डी

नयन मोनी सैकिया

लॉन बॉल

सागर कैलास ओवलकर

मल्लखंभ

ओमप्रकाश मिथरवाल

शूटिंग

एलावेनिल वलारिवान

शूटिंग

श्रीजा अकुला

टेबल टेनिस

विकास ठाकुर

भारोत्तोलन

अंशु

रेसलिंग

सरिता

रेसलिंग

परवीन

वूशु

मानसी गिरीशचंद्र जोशी

पैरा बैडमिंटन

तरुण ढिल्लो

पैरा बैडमिंटन

स्वप्निल संजय पाटिल

पैरा बैडमिंटन

जेरलिन अनिका जे.

डैफ बैडमिंटन

वर्ष 2022 के द्रोणाचार्य पुरस्कार: रेगुलर कैटेगरी

कोच का नाम

खेल

जीवनजोत सिंह तेजा

तीरंदाजी

मोहम्मद अली क़मर

बॉक्सिंग

सूमा सिद्धार्थ शिरूर

पैरा निशानेबाजी

सुजीत मान

कुश्ती

वर्ष 2022 के द्रोणाचार्य पुरस्कार: लाइफटाइम कैटेगरी

कोच का नाम

खेल

दिनेश जवाहर लाड

क्रिकेट

बिमल प्रफुल्ल घोष

फुटबॉल

राज सिंह

कुश्ती

खेल-कूद और गेम्स में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 2022 के ध्यानचंद पुरस्कार

खिलाड़ी का नाम

खेल

अश्विनी अकुंजी सी.

एथलेटिक्स

धर्मवीर सिंह

हॉकी

नीर बहादुर गुरुंग

पैरा एथलेटिक्स

बी.सी सुरेश

कबड्डी

गूगल ने गूगल फॉर डूडल 2022 प्रतियोगिता के विजेता की घोषणा की

गूगल ने गूगल फॉर डूडल 2022 प्रतियोगिता के विजेता की घोषणा की है। इसके विजेता कोलकाता के श्लोक मुखर्जी हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • श्लोक मुखर्जी को उनके प्रेरक डूडल के लिए 'इंडिया ऑन द सेंटर स्टेज' शीर्षक से भारत के लिए विजेता घोषित किया गया है।
  • श्लोक का डूडल - 'इंडिया ऑन द सेंटर स्टेज' - आने वाले वर्षों में भारत की वैज्ञानिक प्रगति को और गति प्राप्त करने के लिए की आशा व्यक्त करता है।
  • डूडल फॉर गूगल कॉन्टेस्ट 2022 की थीम थी 'अगले 25 सालों में, मेरा भारत होगा...'।
  • अपने डूडल को साझा करते हुए श्लोक ने लिखा, "अगले 25 वर्षों में मानवता की बेहतरी के लिए भारत के वैज्ञानिक, स्वदेशी इको-फ्रेंडली रोबोट विकसित करने में सफलता हासिल करेंगे"।
  • इस वर्ष के डूडल फॉर गूगल जजिंग पैनल में अभिनेता, फिल्म निर्माता और टीवी कलाकार नीना गुप्ता शामिल थीं।

इंडिया एग्रीबिजनेस पुरस्‍कार-2022

10 नवंबर, 2022 को मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव के. बालयान ने राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (National Fisheries Development Board ) को ‘इंडिया एग्रीबिजनेस पुरस्कार 2022’ प्रदान किया|

किस लिए मिला - मत्स्य पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए।

महत्वपूर्ण बिंदु-

  • इंडियन चैम्बर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (आईसीएफए) द्वारा ‘एग्रो वर्ल्ड 2022’ - भारत अंतर्राष्ट्रीय कृषि व्यवसाय तथा प्रौद्योगिकी मेला-2022 का आयोजन 9 से 11 नवम्बर, 2022 तक नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा परिसर में किया गया।
  • इस आयोजन के हिस्से के रूप में राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड को इंडिया एग्रीबिजनेस पुरस्कार-2022 प्रदान किया गया।

रक्षा मंत्री पुरस्कार 2021-22

20 अक्टूबर, 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के गांधीनगर में 12वें डेफएक्सपो के अंतर्गत आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ष 2021-22 के लिए रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए ‘रक्षा मंत्री पुरस्कार’ प्रदान किए।

उद्देश्य- संगठनात्मक प्रदर्शन के विभिन्न आयामों में सर्वांगीण उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना तथा 'छिपे हुए रत्न' की पहचान कर उन्हें दूसरों के लिए रोल मॉडल के रूप में प्रचारित करना।

महत्वपूर्ण बिंदु -

  • ‘रक्षा मंत्री पुरस्कार के तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 22 पुरस्कार प्रदान कियेगये।
  • इन्हें स्वदेशीकरण/आयात प्रतिस्थापन, नवाचार/तकनीकी सफलता और निर्यात के क्षेत्र में प्रदान किया गया।
  • इनमें से 13 निजी उद्योगों को और शेष 9 पुरस्कार डीपीएसयू/पीएसयू को दिए गए।
  • ये पुरस्कार समान रूप से विभिन्न आकार के उद्यमों, यानी बड़े, मध्यम, छोटे और स्टार्ट-अप उद्यमों को समान अवसर प्रदान करने के लिए दिए गए।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार-2020

27 सितंबर, 2022 को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा अभिनेत्री आशा पारेख को 2020 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।

मुख्य बिंदु-

  • उन्हें 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • यह अवॉर्ड पाने वाली आशा पारेख 7वीं महिला हैं।
  • देविका रानी यह अवॉर्ड प्राप्त करने वाली पहली अभिनेत्री थीं।
  • इसके अलावां आशा भोसले (2000), लता मंगेशकर (1989), दुर्गा खोटे (1983), कानन देवी (1976), रूबी मेयर्स (1973), देविका रानी (1969) को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
  • पिछले वर्ष 2019 के लिए रजनीकांत को ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

नोबेल पुरस्कार-2022

हाल ही में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा नोबेल पुरस्कार-2022 विजेताओं की घोषणा की गई है|

नोबेल पुरस्कार विजेता सूची-

पुरस्कार श्रेणी

विजेता

देश

किस योगदान हेतु मिला

शांति

  • आलिस बिलिआत्सके

बेलारूस

  • ‘नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अपने देश में सिविल सोसाइटी का प्रतिनिधित्व करते हैं| उन्होंने कई वर्षों तक सत्ता की आलोचना की है और नागरिकों के बुनियादी अधिकारों की रक्षा की है|
  • ह्यूमन आर्गनाइजेशन मेमोरियल

रूस

  • सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज

यूक्रेन

साहित्य

एनी एरनॉक्स

फ़्रांस

  • साहस और नैदानिक तीक्ष्णता जिसके साथ वह व्यक्तिगत स्मृति, व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती हैं| इसके लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया|

अर्थशास्त्र

  • बेन बेर्नाके

अमेरिका

  • आर्थिक मंदी के दौर में बैंकिंग क्षेत्र को बेहतर करने पर शोध किए तथा मानवता को बचाने के बेहतर तरीके बताए|
  • डगलस डायमंड

अमेरिका

  • फिलिप डिविग

अमेरिका

भौतिक विज्ञान

  • एलेन आस्पेक्ट

फ्रांस

  • जॉन एफ क्लॉसर

अमेरिकी

  • एंटन जेलिंगर

ऑस्ट्रिया

रसायनविज्ञान

  • कैरोलिन बेट्रोजी

अमेरिका

  • इन वैज्ञानिकों ने क्लिक केमिस्ट्री को एक नया आयाम दिया है। इसके अलावा बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री में इनका रिसर्च भविष्य में मेडिसिन के लिए नया रास्ता खोलेगा।
  • मोर्टन मेल्डेल

डेनमार्क

  • बेरी शार्पलेस

अमेरिका

चिकित्सा

  • स्वान्ते पाबो

स्वीडेन

  • विलुप्त होमीनिन और मानव विकास जीनोम के क्षेत्र में शोध के लिए प्रदान किया गया|

नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय रबीन्द्रनाथ टैगोर हैं, जिन्हें साहित्य के क्षे= में योगदान के लिए व"ार् 1913 में प्रदान किया गया था।

भारतीयों को प्राप्त नोबेल पुरस्कार सूची-

व्यक्ति

पुरस्कार श्रेणी

वर्ष

रबीन्द्रनाथ टैगोर

साहित्य

1913

चन्द्रजेखर वेकटरमन

भौतिक विज्ञान

1930

डॉ हरगोविन्द खुराना

चिकित्सा

1968

मदर टेरेसा

शांति

1979

सुब्रह्मण्यम चंद्रजेखर

भौतिक विज्ञान

1983

अमर्त्य सेन

अर्थजास्त्र

1998

वेंकटरमन रधाकृष्णन

रसायन विज्ञान

2009

कैलाज सत्यार्थी

शांति

2014

अभिजीत बनर्जी

अर्थजास्त्र

2019

सस्त्र रामानुजन पुरस्कार

हाल ही में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर यूकिंग तांग को वर्ष 2022 के लिए सस्त्र रामानुजन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

किस लिए मिला- यूकिंग तांग को यह पुरस्कार मॉड्यूलर वक्रों और शिमुरा किस्मों के अंकगणित और ज्यामिति में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सस्त्र रामानुजन पुरस्कार वर्ष 2005 में शनमुघा कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान अकादमी (Shanmugha Arts, Science, Technology & Research Academy – SASTRA) द्वारा स्थापित किया गया था।
  • श्रीनिवास रामानुजन से प्रभावित होकर गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 32 वर्ष और उससे कम आयु के व्यक्तियों को पुरस्कार के रूप में 10,000 अमेरिकी डॉलर की नकद राशि प्रदान की जाती है।
  • यह पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति मंजुल भार्गव और कन्नन सुंदरराजन थे।

राष्ट्रीय रसद उत्कृष्टता पुरस्कार

23 जून, 2022 को भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में प्रथम राष्ट्रीय रसद उत्कृष्टता पुरस्कार (National Logistics Excellence Awards) की घोषणा की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • फेडेक्स एक्सप्रेस ट्रांसपोर्टेशन एंड सप्लाई चेन सर्विसेज (इंडिया) (FedEx Express Transportation and Supply Chain Services) को सर्वश्रेष्ठ कार्गो एयरलाइन और टर्मिनल ऑपरेटर का पुरस्कार दिया गया।
  • डीएचएल सप्लाई चेन इंडिया (DHL Supply Chain India) को बेस्ट रोड फ्रेट सर्विस प्रोवाइडर का अवॉर्ड दिया गया है|
  • बेस्ट रेल फ्रेट सर्विस प्रोवाइडर (Rail Freight Service Provider) का अवॉर्ड अडानी लॉजिस्टिक्स को दिया गया है|
  • Maersk India को बेस्ट शिपिंग और NVOCC सर्विस प्रोवाइडर (Shipping & NVOCC service Provider) का अवॉर्ड दिया गया
  • बेस्ट पोर्ट सर्विस प्रोवाइडर का अवार्ड डीपी वर्ल्ड (DP World) को दिया गया
  • भारतीय परिवहन निगम लिमिटेड (Transport Corporation of India Ltd) को सर्वश्रेष्ठ वेयरहाउस सेवा प्रदाता का पुरस्कार दिया गया।
  • भारतीय परिवहन निगम को बेस्ट कोल्ड चेन/रेफ्रिजरेटेड सर्विस प्रोवाइडर का पुरस्कार दिया गया
  • अदानी लॉजिस्टिक्स कोबेस्ट लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विस प्रोवाइडर (Logistics Infrastructure and Service Provider) का अवॉर्ड दिया गया है

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार

22 जून, 2022 को ओडिशा स्थित सार्वजनिक परिवहन सेवा 'मो बस' (Mo Bus) को कोविड-19 से विश्वको बेहतर ढंग से उबरने में उनकी भूमिका और प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कारसे सम्मानित किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाने के लिए एक आभासी कार्यक्रम के दौरान आर्थिक और सामाजिक मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव लियू जेनमिन (Liu Zhenmin) द्वारा घोषित इस वर्ष के पुरस्कारों के अन्य विजेताओं में थाईलैंड की सार्वजनिक सेवा पहल भी थी।
  • संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार 2003 में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक सेवा प्रदान करने में उत्कृष्टता की पहचान करना है।

योग हेतु प्रधानमंत्री पुरस्कार-2021

20 जून, 2022 को योग के विकास और संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए, प्रधानमंत्री पुरस्कार-2021 की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार योग के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है।

वर्ष 2021 के विजेता

  • लद्दाख के भिक्खु संघसेना (Bhikkhu Sanghasena), ब्राजील के मार्कस विनीसियस रोजो रोड्रिग्स (Marcus Vinicius Rojo Rodrigues) और दो संगठनों, उत्तराखंड से द डिवाइन लाइफ सोसाइटी (The Divine Life Society) और यूनाइटेड किंगडम से ब्रिटिश व्हील ऑफ योगा (British Wheel of Yoga) को वर्ष 2021 के प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

योग हेतु प्रधानमंत्री पुरस्कार

  • योग के विकास और संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कारों की घोषणा भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 21 जून, 2016 को चंडीगढ़ में दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के अवसर पर की गई थी।
Showing 41-50 of 235 items.