सामयिक - 17 June 2026

सामयिक खबरें अंतर्राष्ट्रीय

भारत और जापान ने पेरिस समझौते के तहत JCM को अपनाया


16 जून, 2026 को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने घोषणा की कि भारत और जापान ने पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6.2 के अंतर्गत जॉइंट क्रेडिटिंग मैकेनिज्म (JCM) के कार्यान्वयन नियमों को औपचारिक रूप से अंगीकृत किया है।

मुख्य बिंदु

  • 8 जून, 2026 को औपचारिक रूप से अपनाए गए ये नियम जलवायु कार्रवाई, कार्बन बाजारों तथा सतत विकास के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए एक संरचित कार्यान्वयन ढांचा प्रदान करते हैं।
  • JCM का उद्देश्य ऐसे परियोजनाओं को बढ़ावा देना है, जो ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करें अथवा हटाएं तथा दोनों देशों के जलवायु लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान दें।
  • यह तंत्र पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6.2 के अंतर्गत संचालित होता है, जो कार्बन क्रेडिट के हस्तांतरण के माध्यम से देशों के बीच स्वैच्छिक सहयोग की अनुमति देता है।
  • यह ढांचा वर्ष 2025 में भारत और जापान के बीच जलवायु शमन गतिविधियों में सहयोग हेतु हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन (Memorandum of Cooperation) पर आधारित है।

सामयिक खबरें पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण

11 प्रमुख जलवायु संकेतकों में चिंताजनक गिरावट: अध्ययन


जून 2026 में बॉन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (SB64) में प्रस्तुत एक नए वैश्विक अध्ययन में पाया गया कि अंतर-सरकारी जलवायु परिवर्तन पैनल (IPCC) की छठी मूल्यांकन रिपोर्ट के बाद आंके गए सभी 11 प्रमुख जलवायु संकेतकों की स्थिति और अधिक खराब हुई है। यह निष्कर्ष जलवायु परिवर्तन की तेज़ होती गति को दर्शाता है।

मुख्य बिंदु

  • इस अध्ययन का उद्देश्य IPCC की लगातार आने वाली मूल्यांकन रिपोर्टों के बीच सूचना-अंतराल को कम करना तथा अद्यतन जलवायु संकेतक उपलब्ध कराना है।
  • अध्ययन में आंके गए सभी 11 प्रमुख जलवायु संकेतकों में पिछली IPCC मूल्यांकन अवधि की तुलना में गिरावट दर्ज की गई।
  • समुद्री हीट वेव्स (Marine Heatwaves) में सर्वाधिक वृद्धि देखी गई, जो 61.1% तक बढ़ गई हैं।
  • मानव गतिविधियों के कारण उत्पन्न वैश्विक तापवृद्धि वर्ष 2025 में पूर्व-औद्योगिक स्तर की तुलना में 1.37°C तक पहुंच गई।
  • अध्ययन के अनुसार यदि वर्तमान प्रवृत्तियां जारी रहती हैं, तो वैश्विक तापवृद्धि की 1.5°C सीमा अगले लगभग चार वर्षों के भीतर पार हो सकती है।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक, तिरुवनंतपुरम ने साइबर-सक्षम वित्तीय धोखाधड़ी के विरुद्ध महाविद्यालयी छात्रों को जागरूक करने हेतु कौन-सा अभियान प्रारंभ किया है?  -- RBI रीलाथॉन 2026, जिसका उद्देश्य छात्रों को साइबर-सुरक्षा जागरूकता फैलाने और सुरक्षित डिजिटल वित्तीय व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है
 हाल ही में भारत ने नई दिल्ली में किस क्षेत्रीय संगठन की वरिष्ठ अधिकारियों की समिति (CSO) की 28वीं बैठक की मेजबानी की?  -- हिन्द महासागर रिम संघ (IORA), जिसकी 28वीं CSO बैठक में क्षेत्रीय सहयोग, समुद्री सुरक्षा एवं सतत विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई
 हाल ही में कौन-सा पारंपरिक वाद्य यंत्र त्रिपुरा का चौथा GI-टैग प्राप्त उत्पाद बना है?  -- त्रिपुरा सारिंदा, जिसे राज्य की स्वदेशी सांस्कृतिक विरासत एवं लोक परंपराओं के संरक्षण के लिए GI टैग प्रदान किया गया है
 हाल ही में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने किस शहर में हाई-एनर्जी मेडिकल साइक्लोट्रॉन परियोजना (HEMCP) की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है? -- नागपुर, जहां ₹300 करोड़ की लागत से कैंसर निदान एवं उपचार हेतु एक रेडियोफार्मास्युटिकल नवाचार केंद्र विकसित किया जाएगा

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें