सामयिक - 18 June 2026
भारत-यूके CETA 15 जुलाई, 2026 से होगा लागू
17 जून, 2026 को भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) ने घोषणा की कि उनका ‘व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता’ (CETA) तथा डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन (DCC) 15 जुलाई, 2026 से प्रभावी हो जाएंगे। यह कदम दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग में एक ऐतिहासिक पड़ाव है।
मुख्य बिंदु
- मुख्य उद्देश्य: इन समझौतों का उद्देश्य भारत के ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण को संबल प्रदान करते हुए द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, सेवाओं, तकनीकी सहयोग और श्रम गतिशीलता को मजबूत करना है।
- पृष्ठभूमि: यह ऐतिहासिक ढांचा भारत-यूके उन्नत व्यापार साझेदारी (2021) और ‘रोडमैप 2030’ पर आधारित है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है।
- शुल्क-मुक्त बाजार पहुंच: यह CETA समझौता भारत की 99% टैरिफ लाइनों (उत्पादों) को यूके के बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच प्रदान करता है, जिससे ब्रिटिश बाजार में भारतीय निर्यात के अवसरों में भारी वृद्धि होगी।
- निर्यात के प्रमुख लाभार्थी क्षेत्र:
- प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ
- समुद्री उत्पाद
- इंजीनियरिंग सामान और ऑटो कम्पोनेंट्स
- चमड़ा और फुटवियर
- कपड़ा और परिधान
- रसायन और फार्मास्यूटिकल्स (औषधि क्षेत्र)
- संवेदनशील क्षेत्रों का संरक्षण: भारत ने घरेलू हितों की रक्षा के लिए अपने कई संवेदनशील क्षेत्रों को शुल्क रियायतों से बाहर रखा है; जैसे- डेयरी उत्पाद, अनाज, मोटे अनाज (Millets), खाद्य तेल, तिलहन, सेब और कई अन्य सब्जियां।
10वें थाईलैंड-भारत रक्षा संवाद का आयोजन
16 जून, 2026 को बैंकॉक में आयोजित ‘10वें थाईलैंड-भारत रक्षा संवाद’ (10th Thailand-India Defence Dialogue) के दौरान भारत और थाईलैंड रक्षा उत्पादन, अनुसंधान, नवाचार और क्षमता विकास के क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का विस्तार करने पर सहमत हुए।
मुख्य बिंदु
- हिन्द-प्रशांत क्षेत्र पर ध्यान: दोनों देशों ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में उभरते सुरक्षा वातावरण पर विचारों का आदान-प्रदान किया और क्षेत्र में शांति, स्थिरता तथा समृद्धि को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
- रक्षा उद्योग सहयोग: दोनों पक्षों ने अपने-अपने रक्षा उद्योगों के बीच साझेदारी को गहरा करने और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देने के अवसरों तलाशे।
- साझा सुरक्षा लक्ष्य: दोनों देशों ने संवाद, व्यावहारिक जुड़ाव और आपसी सहयोग के माध्यम से आम क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।
- रणनीतिक साझेदारी: भारत और थाईलैंड ने वर्ष 2025 में अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर पर उन्नत किया था, जिसने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और अधिक गति प्रदान की है।
| हाल ही में आयोजित 10वें थाईलैंड-भारत रक्षा संवाद में भारत और थाईलैंड किन क्षेत्रों में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए? -- भारत और थाईलैंड रक्षा उत्पादन, अनुसंधान, नवाचार तथा क्षमता विकास के क्षेत्रों में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए |
| हाल ही में ‘रूपकंवर’ के नाम से प्रसिद्ध किस असमिया साहित्यकार एवं फिल्म निर्माता की जयंती मनाई गई? -- ज्योतिप्रसाद अग्रवाल, जिन्होंने पहली असमिया फीचर फिल्म ‘जॉयमोती’ का निर्माण किया था |
| हाल ही में भारत सरकार का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नवाचार सम्मेलन ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कहाँ संपन्न हुआ? -- भारत इनोवेट्स 2026 का आयोजन 14-16 जून, 2026 के मध्य फ्रांस के नीस शहर में किया गया |
| हाल ही में NSE इंडिसेज़ लिमिटेड ने कितने नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए हैं? -- 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स, जिनके लॉन्च होने के बाद NSE द्वारा पेश किए जाने वाले कुल सेक्टोरल इंडेक्स की संख्या बढ़कर 34 हो गई है |
| हाल ही में दिवंगत हुए तिब्बती बौद्ध धर्म के प्रसिद्ध अमेरिकी विद्वान रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन को भारत सरकार द्वारा किस सम्मान से सम्मानित किया गया था? -- रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन को तिब्बती बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था |
| भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) कब से प्रभावी होगा? -- भारत और यूके द्वारा CETA के 15 जुलाई, 2026 से लागू होने की घोषणा की गई है |
दैनिक समसामयिकी
पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें


