सामयिक - 15 June 2026

सामयिक खबरें अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान शांति समझौता: खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य


14 जून, 2026 को अमेरिका और ईरान ने 107 दिनों से जारी संघर्ष को समाप्त करने तथा वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को पुनः खोलने के उद्देश्य से एक शांति समझौते को अंतिम रूप दिया।

मुख्य बिंदु

  • शांति समझौते को अंतिम रूप: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने हेतु प्रारंभिक समझौता हो गया है। इस समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में किए जाने प्रस्तावित हैं।
  • हॉर्मुज जलडमरूमध्य का पुनः खुलना: समझौते के तहत हॉर्मुज जलडमरूमध्य को पुनः खोला जाएगा, जिसके माध्यम से विश्व के लगभग पांचवें हिस्से के तेल का परिवहन होता है।
  • नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त: समझौते के अंतर्गत अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर लागू अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटाएगा।
  • परमाणु वार्ता का प्रावधान: समझौते में 60 दिनों की वार्ता अवधि निर्धारित की गई है, जिसके दौरान दोनों देश निम्नलिखित विषयों पर चर्चा करेंगे—
    • ईरान का यूरेनियम संवर्धन (Uranium Enrichment) कार्यक्रम
    • उच्च संवर्धित यूरेनियम के निपटान की व्यवस्था
    • भविष्य की परमाणु प्रतिबद्धताएं एवं प्रतिबंधों से जुड़े मुद्दे
  • वैश्विक ऊर्जा बाजार पर प्रभाव: समझौते की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि बाजारों को हॉर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से तेल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।

सामयिक खबरें अंतर्राष्ट्रीय

भारत और फ्रांस ने 13 प्रमुख समझौतों की घोषणा की


14 जून, 2026 को भारत और फ्रांस ने प्रौद्योगिकी, नवाचार, व्यापार, शिक्षा, अंतरिक्ष, अवसंरचना एवं रणनीतिक सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में 13 प्रमुख परिणामों की घोषणा की। यह पहल दोनों देशों की विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी (Special Global Strategic Partnership) को और सुदृढ़ करेगी।

मुख्य बिंदु

  • भारत-फ्रांस नवाचार रोडमैप 2030: प्रौद्योगिकी, नवाचार, अनुसंधान एवं शिक्षा के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को दिशा देने के लिए इसे अपनाया गया।
  • संयुक्त एआई कार्य समूह: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सुशासन एवं जिम्मेदार उपयोग पर केंद्रित संयुक्त एआई कार्य समूह स्थापित करने पर सहमति बनी।
  • वैमानिकी उत्कृष्टता केंद्र: राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI), कानपुर में वैमानिकी एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (National Centre of Excellence for Skilling) स्थापित करने हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
  • फ्रांस में UPI का विस्तार: दोनों देशों ने डिजिटल भुगतान सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए फ्रांस में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के उपयोग का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की।
  • भारतीय स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन: विश्व के सबसे बड़े स्टार्टअप परिसरों में से एक स्टेशन एफ (Station F) में 10 अतिरिक्त भारतीय स्टार्टअप्स को इन्क्यूबेशन सुविधा प्रदान की जाएगी।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

बहु-स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल प्रदर्शन


11 जून, 2026 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी रक्षा क्षमताओं में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए बहु-स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा (BMD) प्रणाली का सफल प्रदर्शन किया तथा ‘नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल–मध्यम दूरी’ (NASM-MR) का प्रथम उड़ान परीक्षण संपन्न किया।

मुख्य बिंदु

  • बहु-स्तरीय BMD क्षमता का प्रदर्शन: डीआरडीओ ने ऐसी बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल प्रदर्शन किया, जो आने वाले मिसाइल खतरों का पता लगाने, उनका पीछा करने तथा उन्हें अवरोधित करने में सक्षम है।
  • उन्नत स्वदेशी प्रौद्योगिकी: इस प्रणाली को उभरते एवं जटिल मिसाइल खतरों से निपटने के लिए अत्याधुनिक स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के आधार पर विकसित किया गया है।
  • विशिष्ट देशों के समूह में भारत: इस सफलता के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBMs) को अवरोधित करने में सक्षम BMD प्रणाली उपलब्ध है।
  • समुद्री प्रहार क्षमता में वृद्धि: नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल–मध्यम दूरी (NASM-MR) का परीक्षण शत्रु नौसैनिक लक्ष्यों के विरुद्ध आधुनिक एवं सटीक प्रहार क्षमता प्रदान कर भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन प्रभावशीलता को और सुदृढ़ करेगा।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते के तहत किस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को पुनः खोलने का प्रावधान किया गया है? -- होर्मुज जलडमरूमध्य, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लगभग 5वें हिस्से के पारगमन के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग है, 107 दिनों के युद्ध के बाद पुनः खुलने जा रहा है
 हाल ही में सुदर्शन पटनायक कौन-सी अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्ट प्रतियोगिता जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं? -- सुदर्शन पटनायक रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026 जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं
 हाल ही में DRDO ने समुद्री प्रहार क्षमता के लिए विकसित किस स्वदेशी मिसाइल का प्रथम उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया? -- नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल-मध्यम दूरी (NASM-MR), जो दुश्मन के नौसैनिक ठिकानों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन प्रभावशीलता को बढ़ाएगी
 हाल ही में 16वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक में किस कृषि पद्धति पर उत्कृष्टता केंद्रों के नेटवर्क की स्थापना पर सहमति बनी? -- कृषि पारिस्थितिकी एवं पुनर्योजी कृषि पर उत्कृष्टता केंद्रों के नेटवर्क की स्थापना पर सहमति बनी
 हाल ही में किसे देश के अगले थल सेनाध्यक्ष (COAS) के रूप में नियुक्त किया गया है? -- लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारत का अगला थल सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो 30 जून, 2026 से कार्यभार संभालेंगे

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें