सामयिक - 23 April 2024

पीआईबी न्यूज विज्ञान-प्रौद्योगिकी

वर्ष 2030 तक ‘मलबा मुक्त अंतरिक्ष मिशन’


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने हाल ही में यह घोषणा की कि भारत का लक्ष्य वर्ष 2030 तक ‘मलबा मुक्त अंतरिक्ष मिशन’ हासिल करना है।

  • इसरो अध्यक्ष द्वारा यह घोषणा हाल ही में आयोजित '42वीं अंतर-एजेंसी अंतरिक्ष मलबा समन्वय समिति (IADC) की वार्षिक बैठक' में की गई।
  • उन्होंने भविष्य के अंतरिक्ष प्रयासों के लिए इसरो की स्पष्ट रणनीति और सतत अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
  • मलबा मुक्त अंतरिक्ष मिशन का उद्देश्य स्वच्छ अंतरिक्ष वातावरण प्राप्त करने की दिशा में चर्चा और कार्रवाई को बढ़ावा देना है।
  • अंतर-एजेंसी अंतरिक्ष मलबा समन्वय समिति (IADC) एक अंतरराष्ट्रीय अंतरसरकारी मंच है, जो अंतरिक्ष में मानव निर्मित और प्राकृतिक मलबे से संबंधित गतिविधियों का समन्वय करता है।
  • IADC की स्थापना 25 अक्टूबर, 1993 को पृथ्वी के चारों ओर कक्षा में स्थित मलबे से निपटने के प्रयासों के समन्वय के लिए की गई थी।
  • IADC को अंतरिक्ष मलबे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त तकनीकी प्राधिकरण के रूप में मान्यता प्राप्त है।

पीआईबी न्यूज विज्ञान-प्रौद्योगिकी

हांगकांग द्वारा भारतीय मसालों पर प्रतिबंध


हाल ही में हांगकांग ने 'एथिलीन ऑक्साइड' की मौजूदगी के कारण भारत के मसाला ब्रांड एवरेस्ट एवं एम.डी.एच. के 4 मसाला उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया।

  • भारत के कुछ मसाला उत्पादों पर इसी प्रकार के प्रतिबंध सिंगापुर फूड एजेंसी द्वारा भी हाल ही में लगाए गए थे।
  • एथिलीन ऑक्साइड एक मानव निर्मित रसायन है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से एथिलीन ग्लाइकॉल बनाने के लिए किया जाता है।
  • कमरे के तापमान पर, यह एक मीठी गंध वाली ज्वलनशील रंगहीन गैस है। यह जल में आसानी से घुल जाती है।
  • इसका उपयोग मुख्य रूप से एंटीफ्रीज (Antifreeze) सहित अन्य रसायनों के उत्पादन के लिए किया जाता है।
  • एथिलीन ऑक्साइड का काफी अल्प मात्रा में उपयोग कीटनाशक और स्टरलाइज़िंग एजेंट के रूप में भी किया जाता है।
  • यह मुख्य रूप से मानव केंद्रीय तंत्रिका तंत्र, अवसाद तथा आंखों एवं श्लेष्म झिल्ली को प्रभावित करता है।
  • मनुष्यों में एथिलीन ऑक्साइड के लगातार संपर्क से आंखों, त्वचा, नाक, गले और फेफड़ों में जलन हो सकती है।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 हाल ही में किस मंत्रालय ने 'आधारशिला' शीर्षक से 'अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2024’ जारी किया है? -- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
 22 अप्रैल, 2024 को भारत ने सिविल सेवा में मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में सहयोग पर किस देश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया? -- कंबोडिया
 किस देश की फूड एजेंसी ने 'एथिलीन ऑक्साइड' की मौजूदगी के कारण भारत के मसाला उत्पाद को बाजार से हटाने का आदेश दिया है? -- सिंगापुर
 22 अप्रैल, 2024 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने किसके साथ सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? -- IIT दिल्ली
 21 अप्रैल, 2024 को कौन सा भारतीय नौसेना नौकायन पोत (INSV) लगभग दो महीने की अवधि के ऐतिहासिक ट्रांसओशनिक अभियान के बाद गोवा में अपने बेस पोर्ट पर सफलतापूर्वक वापस लौट आया?  -- INSV तारिणी
 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कब नागरिक अलंकरण समारोह-I में 3 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए? -- 22 अप्रैल, 2024 को
 विश्व पृथ्वी दिवस 2024 की थीम क्या है? -- ग्रह बनाम प्लास्टिक (Planet vs. Plastics)

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें