सामयिक
संक्षिप्त खबरें :
भारत के पूर्व फुटबॉलर मोहम्मद हबीब का निधन
भारत के पूर्व फुटबॉलर मोहम्मद हबीब का 15 अगस्त, 2023 को हैदराबाद में निधन हो गया। हबीब मोहन बागान के लिए खेलते थे।
- खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए हबीब को वर्ष 1980 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- वर्ष 2016 में ईस्ट बंगाल भारत गौरव पुरस्कार और 2018 में बंग विभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
- हबीब 1965-75 एक दशक तक फुटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व किया। हबीब को देश का ‘पहला पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी’ माना जाता है।
- भारत के पूर्व कप्तान हबीब ने देश के लिए 35 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 11 गोल किए।
डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक डॉक्टर वी एस अरूणाचलम का निधन
भारतीय वैज्ञानिक और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व महानिदेशक डॉ. वल्लमपादुगई श्रीनिवास राघवन अरुणाचलम का 16 अगस्त, 2023 को निधन हो गया।
- अरुणाचलम सेंटर फॉर स्टडी ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी के संस्थापक और अध्यक्ष थे।
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अरुणाचलम के योगदान के लिए उन्हें शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (1980), पद्म भूषण (1985) और पद्म विभूषण (1990) से सम्मानित किया गया था।
- 2015 में, वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें डीआरडीओ के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
- अरुणाचलम डीआरडीओ का नेतृत्व करने वाले और वैज्ञानिक सलाहकार का पद संभालने वाले पहले वैज्ञानिक बने।
- अरुणाचलम ने 1982 से 1992 तक केंद्रीय रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कार्य किया।
सेंटर फॉर स्टडी ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी (सीएसटीईपी) :- वर्ष 2005 में स्थापित यह एक गैर-लाभकारी थिंक-टैंक है। इस संस्था का दृष्टिकोण प्रौद्योगिकी-सक्षम नीति विकल्पों के साथ राष्ट्र को समृद्ध करना है।
सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन
सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक, पद्म भूषण प्राप्तकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक का 15 अगस्त, 2023 को निधन हो गया ।
- बिंदेश्वर पाठक ने 1970 में सुलभ आंदोलन शुरू किया जीवन मैला ढोने की प्रथा को ख़त्म करने और स्वच्छता पर जागरूकता फैलाने का कार्य किया।
- वर्ष 1991 में पाठक को हाथ से मैला ढोने वालों की मुक्ति और पुनर्वास पर उनके काम के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
- बिंदेश्वर पाठक ने देश भर में 10,000 से अधिक सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करके स्वच्छता का समर्थन किया।
- पाठक का जन्म बिहार के वैशाली जिले के रामपुर बघेल गांव में हुआ था।
- पाठक को सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यापक रूप से निर्मित कम लागत वाले ट्विन-पिट फ्लश शौचालयों को डिजाइन करने और लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है।
- पाठक ने पहला सार्वजनिक शौचालय बिहार के आरा में एक नगर पालिका अधिकारी की मदद से बनाया।
- वर्ष 1974 में पहला सुलभ सार्वजनिक शौचालय पटना में जनता के लिए खोला गया था।
- 2016 में सुलभ इंटरनेशनल को सरकार के प्रमुख स्वच्छ भारत मिशन में योगदान के लिए गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
सुलभ इंटरनेशनल :- यह एक सामाजिक सेवा संगठन है, जो शिक्षा के माध्यम से मानवाधिकारों, पर्यावरण स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और सुधारों को बढ़ावा देने के लिए काम करता है।
आर दुरईस्वामी एलआईसी के प्रबंध निदेशक नियुक्त
केंद्र सरकार ने हाल ही में आर. दुरईस्वामी को भारतीय जीवन बीमा निगम(एलआईसी) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
- दुरईस्वामी को मिनी आईपीई के स्थान पर एलआईसी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
- दुरईस्वामी 1 सितंबर 2023 को अपना पदभार ग्रहण करेंगे और 31 अगस्त 2026 तक या अगले आदेश तक बने रहेंगे।
- वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने जून में श्री दुरईस्वामी को एमडी के रूप में नामित करने की सिफारिश की थी।
- एलआईसी मार्च 2023 तक 45.7 ट्रिलियन (यूएस $ 570 बिलियन) की कुल प्रबंधन के तहत संपत्ति के साथ सबसे बड़ा संस्थागत निवेशक है।
नेशनल स्पेस इनोवेशन चैलेंज 2023
नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के साथ मिलकर देश के स्कूली छात्रों के लिए ‘नेशनल स्पेस इनोवेशन चैलेंज 2023’ प्रतियोगिता शुरू किया है।
- प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली छात्रों के बीच नवाचार और जिज्ञासा को बढ़ावा देना और उन्हें आधुनिक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी समस्याओं को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
- कक्षा 5 से 12वीं तक के विद्यार्थी इसमें भाग लेकर आधुनिक अंतरिक्ष तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार प्रस्तुत कर सकते हैं।
टाटा समूह ने एयर इंडिया का नया लोगो लॉन्च किया
टाटा ग्रुप्स के एयरलाइन एयर इंडिया ने 10 अगस्त, 2023 को अपना नया लोगो ‘दि विस्ता’ लॉन्च किया है। इस लोगो को रीब्रांड किया गया है।
- नई ब्रांड पहचान को ब्रांड परिवर्तन कंपनी फ्यूचरब्रांड के साथ साझेदारी में डिजाइन किया गया है।
- लोगो की लॉन्चिंग के साथ एयर इंडिया के लिए नई बेवसाइट और नया मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया।
- एयर इंडिया का नया लोगो 'द विस्टा' सोने की खिड़की को दर्शाता है। यह एयरलाइन के साहसिक, आत्मविश्वासपूर्ण दृष्टिकोण को दर्शाता है।
- एयरलाइन ने अपने लोगो में लाल, सफेद और बैंगनी रंगों को शामिल किया है।
- एयर इंडिया ने इस नए लोगो को शामिल करने के लिए 400 मिलियन डॉलर खर्च किया है।
- ‘महाराजा’ आइकॉन एयर इंडिया का शुभंकर बना रहेगा। ‘महाराजा’ शुभंकर एयर इंडिया से 1946 से जुड़ा है।
- टाटा समूह ने वर्ष 2022 में घाटे में चल रही एयर इंडिया का नियंत्रण सरकार से अपने हाथों में लिया था।
फिल्म निर्माता सिद्दीकी का निधन
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सिद्दीकी का 8 अगस्त, 2023 को कोच्चि में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।
- सिद्दीकी ने तमिल, तेलुगु और हिंदी में भी कई फिल्मों का निर्देशन किया।
- मलयालम सिनेमा में सिद्दीकी का सफर उनके दोस्त लाल के साथ "रामजी राव स्पीकिंग" के निर्देशन से शुरू हुई। यह जोड़ी ‘सिद्दीकी-लाल’ के नाम से मशहूर थी।
- इस जोड़ी ने कई मलयालम फिल्म फिल्में बनाईं, जिनमें "इन हरिहर नगर," "गॉडफादर," "वियतनाम कॉलोनी," "रामजी राव स्पीकिंग," और "फ्रेंड्स" शामिल हैं।
‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’
देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने वाले ‘वीरों’ को श्रद्धांजलि देने के लिए 9 अगस्त 2023 को देशव्यापी “मेरी माटी मेरा देश” अभियान का शुभारंभ किया गया।
- 9 अगस्त से लेकर 30 अगस्त, 2023 तक चलने वाले यह अभियान गांव से शहरी निकायों तक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
- इस अभियान में वीरों को याद करने के लिए देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
- वीरों की स्मृति में ग्राम पंचायतों में शिलाफलकम (स्मारक पट्टिका) स्थापित किए जायेंगे।
- यह अभियान ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ का समापन कार्यक्रम है।
- आज़ादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ 12 मार्च, 2021 को किया गया था।
वैभव तनेजा टेस्ला के नए मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त
भारतीय मूल के वैभव तनेजा को टेस्ला का नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया गया है। वैभव ज़ाचरी किरखोर्न का स्थान लेंगे।
- तनेजा 2016 में कंपनी में शामिल हुए थे। 2019 में तनेजा टेस्ला के मुख्य लेखा अधिकारी (सीएओ) बने।
- तनेजा 2017 में सहायक कॉर्पोरेट नियंत्रक बने और 2018 में उन्हें कॉर्पोरेट नियंत्रक के रूप में पदोन्नत किया गया।
- टेस्ला की योजना भारत को अपनी नई आपूर्ति व्यवस्था का मुख्य स्रोत बनाने की है।
टेस्ला :- यह एक ऑटोमोटिव और एनर्जी से जुड़ी कंपनी है। यह इलेक्ट्रिक वाहनों के डिजाइन, विकास, निर्माण और उनकी बिक्री से जुड़ी हुई है। इसकी स्थापना 2003 में की गयी थी।
राष्ट्रपति ने 'पुस्तकालय महोत्सव' का उद्घाटन किया
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 5 अगस्त, 2023 को नई दिल्ली में 'पुस्तकालय महोत्सव' का उद्घाटन किया।
- यह महोत्सव, संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया।
- दो दिन के इस महोत्सव में विश्वभर के प्रसिद्ध पुस्तकालयों की विशेषताओं को दर्शाया गया।
- पुस्तकालय महोत्सव का उद्देश्य पुस्तकालयों के विकास और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना तथा पढ़ने की संस्कृति को विकसित करना है।
- 'एक राष्ट्र, एक डिजिटल लाइब्रेरी' के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत की राष्ट्रीय वर्चुअल लाइब्रेरी विकसित की जा रही है।