सामयिक

संक्षिप्त खबरें :

गुवाहाटी रेलवे स्टेशन को 'ईट राइट स्टेशन' प्रमाणन

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन 13 जून, 2023 को यात्रियों को उच्च-गुणवत्ता, पौष्टिक भोजन प्रदान करने की मान्यता में FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) द्वारा 'ईट राइट स्टेशन' प्रमाणन प्रदान किया गया है।

  • गुवाहाटी स्टेशन एफएसएसएआई द्वारा स्थापित दिशानिर्देशों के लिए अर्हता प्राप्त करने में सक्षम है और यह दर्जा पाने वाला पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे का पहला रेलवे स्टेशन बन गया है।
  • यह प्रमाणन 2 जून, 2023 से 2 जून, 2025 की अवधि के लिए प्रदान किया गया है।
  • तिनसुकिया, अलीपुरद्वार जंक्शन और कटिहार को एफएसएसएआई द्वारा 'ईट राइट स्टेशन' के रूप में अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
  • मानक खाद्य भंडारण और स्वच्छता का पालन करने वाले रेलवे स्टेशनों को एफएसएसएआई द्वारा 'ईट राइट स्टेशन' प्रमाणन प्रदान किया जाता है।
  • यह प्रमाणन एफएसएसएआई द्वारा उन रेलवे स्टेशनों को प्रदान किया जाता है जो यात्रियों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन प्रदान करने में मानक स्थापित करते हैं।

RBI चीफ़ शक्तिकांत दास को मिला ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ अवार्ड

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को 2023 के लिए सम्मानित गवर्नर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

  • दास को यह पुरस्कार लंदन में 12 जून, 2023 को ‘सेंट्रल बैंकिंग’ के द्वारा प्रदान किया गया।
  • ‘सेंट्रल बैंकिंग’ संस्था विश्वभर के केंद्रीय बैंकों और वित्तीय नियामकों से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखती है और उनका विश्लेषण करती है।
  • सेंट्रल बैंकिंग एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक रिसर्च जरनल है।
  • आरबीआई गवर्नर को यह पुरस्कार देने की घोषणा मार्च 2023 में की गई थी।
  • दास ने आरबीआई गवर्नर के तौर पर महत्वपूर्ण सुधारों को मजबूती दी है, अग्रणी भुगतान नवाचारों की निगरानी की है और भारत को मुश्किल दौर से बाहर निकालने का काम किया है।

फोर्ब्स की "द ग्लोबल 2000" सूची में एनटीपीसी 433वें स्थान पर

भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने 2023 के लिए फोर्ब्स की "द ग्लोबल 2000" सूची में 52 पायदान चढ़कर 433वीं रैंक पर पहुंच गई है।

  • एनटीपीसी ने सूची में सबसे बड़ी भारतीय कंपनियों में 10वां स्थान भी प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में एक स्थान ऊपर है।
  • यह कंपनी के लगातार विस्तार, मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
  • फोर्ब्स द्वारा संकलित "द ग्लोबल 2000" सूची चार प्रमुख मैट्रिक्स: बिक्री, लाभ, संपत्ति और बाजार मूल्य के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों को स्वीकार करती है।
  • 2022 में 485वें स्थान से 2023 में 433वें स्थान पर एनटीपीसी की महत्वपूर्ण चढ़ाई इन मैट्रिक्स में इसके असाधारण प्रदर्शन को रेखांकित करती है।

एनटीपीसी :- एनटीपीसी भारत सरकार के स्वामित्व में संचालित कोयला आधारित बिजली संयंत्र है। यह 1975 में स्थापित किया गया था। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

पुलित्जर पुरस्कार विजेता उपन्यासकार कॉर्मैक मैकार्थी का निधन

पुलित्जर पुरस्कार विजेता लेखक कॉर्मैक मैकार्थी का 13 जून, 2023 को निधन हो गया। मैकार्थी को 2007 में उनके उपन्यास ‘द रोड’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार दिया गया था। मैकार्थी का जन्म 1933 में प्रोविडेंस, रोड आइलैंड में हुआ था।

  • कॉर्मैक मैकार्थी ने ‘द रोड’, के अलावे ‘ब्लड मेरीडियन’ और ‘ऑल द प्रिटी हॉर्सेज़’ जैसे कई लोकप्रिय उपन्यास लिखे हैं।
  • मैकार्थी ने 1960 के दशक में लिखना शुरू किया, जब वह एक ऑटो मैकेनिक थे। उनका पहला उपन्यास, “द ऑर्चर्ड कीपर” 1965 में प्रकाशित हुआ था।
  • ‘आउटर डार्क’ (1968), ‘चाइल्ड ऑफ गॉड‘ (1973), ‘सूत्रे’ (1979) उनके अन्य ख्यातिप्राप्त उपन्यासों में शामिल हैं।
  • मैकार्थी के उपन्यास ‘ऑल द प्रिटी हॉर्सेज़’ (1992) को राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार दिया गया था और इस किताब पर एक फिल्म भी बनाई गई थी।

भारत में प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर – मुंबई

मर्सर के ‘जीवनयापन की लागत सर्वे-2023’ के अनुसार, वैश्विक रूप से पांच महाद्वीपों के 227 शहरों में मुंबई 147वें स्थान पर है।

  • मुंबई भारत में प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर है, जबकि वैश्विक रूप से इस सूची में हांगकांग शीर्ष पर है।
  • सर्वेक्षण में 5 महाद्वीपों के 227 शहरों का विश्लेषण किया गया ताकि प्रवासियों के लिए रहने की लागत निर्धारित की जा सके।
  • मुंबई के बाद, भारत में नई दिल्ली और बेंगलुरु सूची में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।
  • हवाना, कराची और इस्लामाबाद को सबसे कम महंगे स्थानों के रूप में पहचाना गया।

तेलंगाना की 5 इमारतों और संरचनाओं को अंतर्राष्ट्रीय ग्रीन एप्पल पुरस्कार

शहरी और रियल एस्टेट क्षेत्र की श्रेणी में 'सुंदर इमारतों के लिए अंतर्राष्ट्रीय ग्रीन एप्पल पुरस्कार' प्राप्त करने के लिए तेलंगाना से 5 इमारतों और संरचनाओं का चयन किया गया है।

  • ये पुरस्कार लंदन में स्थित एक स्वतंत्र गैर-लाभकारी संगठन 'द ग्रीन ऑर्गनाइजेशन' द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • भारत के किसी भवन/संरचना को ग्रीन एप्पल पुरस्कार से पहली बार सम्मानित किया गया है, जिसमें तेलंगाना को सभी पांच पुरस्कार प्रदान किया गया है।

तेलंगाना से चयनित 5 इमारतें :-

  1. मोज़्ज़म-जाही मार्केट (विरासत श्रेणी)
  2. दुर्गम चेरुवु केबल ब्रिज (पुल श्रेणी)
  3. बी आर अम्बेडकर तेलंगाना राज्य सचिवालय भवन (सौंदर्यपूर्ण रूप से डिज़ाइन किया गया कार्यालय और कार्यक्षेत्र भवन श्रेणी)
  4. तेलंगाना पुलिस का एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर (अद्वितीय कार्यालय श्रेणी)
  5. यदाद्री मंदिर (उत्कृष्ट धार्मिक संरचना श्रेणी)

फोर्ब्स की ग्लोबल 2000 की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज 45वें स्थान पर

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड विश्व भर में सार्वजनिक कंपनियों की फोर्ब्स की नवीनतम ग्लोबल 2000 सूची में 45वें स्थान पर पहुंच गई है। फोर्ब्स की सूची में कुल 55 भारतीय कंपनियों को शामिल किया गया है।

  • फोर्ब्स द्वारा ग्लोबल 2000 चार मेट्रिक्स: बिक्री, लाभ, संपत्ति और बाजार मूल्य का उपयोग करके विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों को रैंक करता है।
  • 3.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ अमेरिका का सबसे बड़ा बैंक, जेपी मॉर्गन सूची में शीर्ष पर है। सऊदी तेल कंपनी अरामको दूसरे स्थान पर है।
  • वारेन बफेट की बर्कशायर हैथवे जो पिछले वर्ष सूची में सबसे ऊपर थी, अपने निवेश पोर्टफोलियो में अवास्तविक नुकसान के कारण नवीनतम सूची में 338वें स्थान पर आ गई।

परमाणु हथियार पर SIPRI रिपोर्ट-2023

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने 12 जून, 2023 को अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की, जो वैश्विक परमाणु शस्त्रागार की स्थिति का आकलन करती है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु :-

  • विश्व भर में पिछले एक वर्ष में परमाणु हथियार बढ़े हैं। परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ने से इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं।
  • इस समय पूरी विश्व में लगभग 12,512 हथियार हैं और सबसे ज्यादा जखीरा चीन के पास है।
  • जनवरी 2022 में चीन के पास 350 परमाणु हथियार थे जो जनवरी 2023 में बढ़कर 410 हो गए।
  • वर्ष 2022 में परमाणु शक्ति संपन्न सभी नौ देश अपने परमाणु आयुध भंडार को शक्तिशाली और आधुनिक बनाने में जुटे रहे जिनमें पाकिस्तान भी है।
  • ये देश अमेरिका, रूस, यूनाईटेड किंगडम, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजरायल हैं।
  • भारत और पाकिस्तान द्वारा भी अपने परमाणु हथियारों में वृद्धि की गई है।
  • रूस और अमेरिका के बीच परमाणु हथियारों को लेकर पारदर्शिता में कमी आई है।
  • रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के पास सभी परमाणु हथियारों का लगभग 90 फीसद हिस्सा है।

अमित अग्रवाल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के सीईओ नियुक्त

केन्द्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अमित अग्रवाल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा सुबोध कुमार सिंह को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया है।

  • अमित अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं।
  • सुबोध कुमार सिंह वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं।
  • अमित अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं।
  • सुबोध कुमार सिंह वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं।

नितिन अग्रवाल सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक (डीजी) नियुक्त

केंद्र सरकार ने 11 जून, 2023 को केरल के आईपीएस अधिकारी नितिन अग्रवाल को सीमा सुरक्षा बल का महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया।

शांतिकाल में पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा की प्रहरी सीमा सुरक्षा बल को अपना नया महानिदेशक मिल गया है। केरल कैडर के 1989 बैच के अधिकारी नितिन अग्रवाल को BSF का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

  • नितिन अग्रवाल इससे पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अतिरिक्त महानिदेशक थे।
  • 31 दिसंबर 2022 को पंकज सिंह के रिटायर होने के बाद BSF का कोई पूर्णकालिक प्रमुख नहीं था।
  • CRPF के महानिदेशक डॉ. सुजॉय लाल थौसेन BSF प्रमुख का अतरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।
  • नितिन अग्रवाल 31 जुलाई 2026 को रिटायर होंगे। वह अपने रिटायरमेंट या अगले आदेश तक इस पद पर सेवाएं देंगे।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) :- बीएसएफ की स्थापना 1 दिसंबर 1965 को हुई थी। बीएसएफ की जिम्मेदारी शांति के समय के दौरान भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना, भारत भूमि सीमा की रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय अपराध को रोकना है।

Showing 81-90 of 2,537 items.