नैनो प्रौद्योगिकी केंद्र तथा भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र
- 30 Nov 2021
 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 21 नवंबर, 2021 को आईआईटी, गुवाहाटी में ‘नैनो प्रौद्योगिकी केंद्र’ (Centre for Nanotechnology: CNT) तथा ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र’ (Centre for Indian Knowledge System) का उद्घाटन किया।
नैनो प्रौद्योगिकी केंद्र: इसका उद्देश्य भविष्य की चुनौतियों का सामना करना और नैनो प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उद्योगों के साथ अकादमिक साझेदारी को बढ़ाना है।
- केंद्र के लिए अधिकांश फंडिंग केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा की गई है।
 - नैनो प्रौद्योगिकी केंद्र 25 प्रयोगशालाओं की मेजबानी करेगा, जो बहु-विषयक और वैज्ञानिक अनुसंधान में प्रगति पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
 - नैनो प्रौद्योगिकी केंद्र वर्तमान में MeitY और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित दो उत्कृष्टता केंद्रों की मेजबानी करता है।
 
भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र: यह देश में अद्वितीय ज्ञान के संरक्षण, दस्तावेजीकरण और उसके प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करेगा।
- इसकी शीर्ष प्राथमिकताओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत, योग, संस्कृत, पारंपरिक दवाएं, मंदिर वास्तुकला, चीनी मिट्टी की परंपरा और पूर्वोत्तर क्षेत्रकी विशेष कृषि पद्धतियां और औषधीय पौधे शामिल हैं।
 
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




