सेबी ने किया निवेशक चार्टर का अनावरण

  • 30 Nov 2021

भारतीय बाजार नियामक सेबी ने 17 नवंबर, 2021 को प्रतिभूति बाजार में निवेशकों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से एक 'निवेशक चार्टर' (investor charter) का अनावरण किया है।

निवेशक चार्टर का उद्देश्य: निवेशकों को जोखिमों को समझने और निष्पक्ष, पारदर्शी, सुरक्षित बाजार में निवेश करने तथा समय पर कुशल तरीके से सेवाएं प्राप्त करने में सक्षम बनाकर उनके हितों की रक्षा करना।

महत्वपूर्ण तथ्य: निवेशकों के अधिकारों में उचित और न्यायसंगत व्यवहार तथा समयबद्ध तरीके से SCORES पोर्टल में दायर निवेशकों की शिकायतों का निवारण करना शामिल है।

  • इसमें सेबी द्वारा मान्यता प्राप्त बाजार अवसंरचना संस्थानों और सेबी-पंजीकृत मध्यस्थों, विनियमित संस्थाओं और परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों से गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्राप्त करना भी शामिल है।
  • इसमें एक तंत्र स्थापित किया गया है, जिसके तहत सभी सेबी विनियमित मध्यस्थों/संस्थाओं को जनवरी 2022 से शुरू होने वाले सेबी द्वारा निर्दिष्ट प्रारूप में अपनी संबंधित वेबसाइटों पर उनके द्वारा प्राप्त निवेशक शिकायतों के निवारण हेतु लिए गए औसत समय का खुलासा करना होगा।