बुकर पुरस्कार 2021

  • 30 Nov 2021

3 नवंबर, 2021 को दक्षिण अफ्रीका के लेखक डेमन गलगुट ने अपने उपन्यास 'द प्रॉमिस' (The Promise) के लिए 2021 का बुकर पुरस्कार जीता है।

  • उन्हें इससे पहले 2003 में "द गुड डॉक्टर" और 2010 में "इन ए स्ट्रेंज रूम" के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन वे दोनों बार हार गए थे।
  • वह 1974 में नादिन गोर्डिमर और 1983 और 1999 में दो बार जीतने वाले जेएम कोएत्जी के बाद बुकर पुरस्कार जीतने वाले तीसरे दक्षिण अफ्रीकी उपन्यासकार हैं।
  • बुकर पुरस्कार की शुरूआत 1969 में हुई थी। यह किसी भी देश के लेखकों द्वारा अंग्रेजी में लिखे जाने वाले और यूनाइटेड किंगडम या आयरलैंड में प्रकाशित होने वाले कथा साहित्य (Fiction) के लिए दिया जाता है। पुरस्कार के रूप में 50 हजार पाउंड की राशि दी जाती है।
  • स्कॉटलैंड के लेखक 44 वर्षीय डगलस स्टूर्ट को उनके पहले ही उपन्यास ‘शग्गी बैन’ (Shuggie Bain) के लिए बुकर पुरस्कार 2020 दिया गया था।