अल्बाट्रॉस पक्षी

  • 30 Nov 2021

नवंबर 2021 में 'प्रोसीडिंग्स ऑफ द रॉयल सोसाइटी बी' में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार अल्बाट्रॉस (Albatross) की आबादी के बीच दीर्घकालिक सम्बन्धों पर पर्यावरणीय परिस्थितियों का प्रभाव दिखाई दे रहा है।


(Image Source: https://ebird.org/)

महत्वपूर्ण तथ्य: पर्यावरणीय परिस्थितियां दक्षिण अटलांटिक में काले- भौं वाले अल्बाट्रॉस (black-browed albatrosses) के बीच रिश्तों में विभाजन का कारण बनती जा रही हैं।

  • शोधकर्ताओं के अनुसार संबंध-विच्छेद की शुरुआत प्रजनन विफलता के परिणामस्वरूप होती है।
  • शोधकर्ताओं ने दक्षिण अमेरिकी मुख्य भूमि से लगभग 483 कि.मी. दूर दक्षिण अटलांटिक में दूरस्थ द्वीपों के समूह 'फॉकलैंड द्वीप समूह' में काले- भौं वाले अल्बाट्रॉस आबादी के दीर्घकालिक जनसांख्यिकीय डेटासेट का विश्लेषण किया।
  • अल्बाट्रॉस डायोमेडीडे (Diomedeidae) कुल के विशाल समुद्री पक्षी हैं। वे दक्षिणी महासागर और उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में व्यापक रूप से फैले हुए हैं।
  • IUCN द्वारा मान्यता प्राप्त अल्बाट्रॉस की 22 प्रजातियों में से, सभी को किसी न किसी स्तर पर चिंता के रूप में सूचीबद्ध किया गया है; तीन प्रजातियां 'गंभीर रूप से संकटग्रस्त' हैं, पांच प्रजातियां ‘संकटग्रस्त’ हैं, सात प्रजातियां ‘संकटासन्न’ (NT) हैं और सात प्रजातियां ‘अतिसंवेदंशील’ (vulnerable) हैं।