भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका व्यापार नीति मंच बैठक

  • 30 Nov 2021

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने 23 नवंबर, 2021 को नई दिल्ली में ‘भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका व्यापार नीति मंच’ की बारहवीं मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत कैथरीन टाई ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की।

  • दोनों देशों ने वर्तमान वर्ष 2021 (जनवरी-सितंबर 2021 की अवधि) में द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार में मजबूती से फिर उछाल आने पर संतोष व्यक्त किया, जिसमें पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 50% की वृद्धि देखी गई।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2025 तक पेट्रोल के साथ 20% एथेनॉल मिश्रण तक पहुंचने के भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के लिए अपना समर्थन जताया।
  • महत्वपूर्ण क्षेत्रों साइबर स्पेस, सेमीकंडक्टर, एआई, 5जी, 6जी और भविष्य की पीढ़ी की दूरसंचार प्रौद्योगिकी में मजबूत संबंध बनाने और लचीली व सुरक्षित वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं का सहयोग करने के लिए दोनों देशों में निजी क्षेत्र की भागीदारी और सहयोग पर जोर दिया गया।
  • भारत से आम और अनार, अनार के दाने और अमेरिका से चेरी और पशु आहार के लिए अल्फाल्फा घास के लिए बाजार पहुंच सुविधा पर समझौता।
  • भारत से अंगूर और अमेरिका से सूअर मांस व उसके उत्पादों के लिए बाजार पहुंच बनाने की दिशा में काम करने पर सहमति हुई।