भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था

  • 31 Mar 2022

मार्च 2022 में सेंटर फॉर डेवलपमेंट स्टडीज (सीडीएस) और भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएसटी) के शोधकर्ताओं के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का आकार अनुमानित रूप से 36,794 करोड़ रुपए (लगभग 5 अरब डॉलर) रहा।

(Image Source: https://economictimes.indiatimes.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: अध्ययन के अनुसार अनुमानित रूप से भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का आकार, जीडीपी के प्रतिशत के रूप में, 2011-12 में 0.26% से घटकर 2020-21 में 0.19% हो गया है।

  • 2020-21 में इस विकसित अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में अंतरिक्ष अनुप्रयोगों का सर्वाधिक 73.57% (27,061 करोड़ रुपए) का योगदान रहा है। इसके बाद अंतरिक्ष अभियान का 22.31% (8,218.82 करोड़ रुपए) और विनिर्माण का 4.12% (1,515.59 करोड़ रुपए) का योगदान रहा।
  • अध्ययन में यह भी पाया गया कि सकल घरेलू उत्पाद के प्रतिशत के रूप में अंतरिक्ष बजट 2000-01 में 0.09% से घटकर 2011-12 में 0.05% हो गया था, और तब से कमोबेश उसी स्तर पर बना हुआ है।