गिल्बर्ट एफ. हौंगबो होंगे अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के नए महानिदेशक

  • 31 Mar 2022

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के शासी निकाय ने 25 मार्च, 2022 को टोगो के गिल्बर्ट एफ. होंगबो को संगठन का नया महानिदेशक चुना है।

(Image Source: https://twitter.com/ilo)

  • टोगो के पूर्व प्रधानमंत्री होंगबो ILO के 11वें प्रमुख होंगे और इस पद को संभालने वाले पहले अफ्रीकी होंगे। उनका पांच साल का कार्यकाल 1 अक्टूबर, 2022 से शुरू होगा।
  • ILO के वर्तमान महानिदेशक, गाय राइडर 2012 से इस पद पर कार्यरत हैं। राइडर यूनाइटेड किंगडम से हैं।
  • ILO संयुक्त राष्ट्र की सबसे पुरानी विशिष्ट एजेंसी है। इसकी स्थापना 1919 में वर्साय की संधि के द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य सभी के लिए अच्छे काम (श्रम कार्य) को बढ़ावा देना है। 187 देश इसके सदस्य हैं।