आरोग्य वनम

  • 31 Mar 2022

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 1 मार्च, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राष्ट्रपति प्रांगण में एक नव विकसित 'आरोग्य वनम' (AROGYA VANAM) का उद्घाटन किया।

(Image Source: https://indianexpress.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: 6.6 एकड़ क्षेत्र में फैले आरोग्य वनम को योग मुद्रा में बैठे किसी मनुष्य के आकार में विकसित किया गया है।

  • इसमें लगभग 215 प्रकार की जड़ी-बूटियां और औषधीय पौधे उगाये गये हैं, जिनका उपयोग आयुर्वेद में चिकित्सीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
  • इस वनम में पानी के फव्वारे, योग करने के लिए मंच, छोटे-छोटे जल मार्ग, कमल पुष्प का तालाब और एक दृश्य स्थल भी तैयार किया गया है।
  • आयुर्वेदिक पौधों के महत्व और मानव शरीर पर उनके सकारात्मक प्रभावों को प्रचारित करने के उद्देश्य से इस आरोग्य वनम की अवधारणा की कल्पना की गई है। यह वनम अब आम जनता के दर्शन के लिए खुला रहेगा।