लीग ऑफ अरब स्टेट्स

  • 31 Mar 2022

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने 23 मार्च, 2022 को संयुक्त राष्ट्र और लीग ऑफ अरब स्टेट्स (League of Arab States) के बीच सहयोग पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक को संबोधित किया।

  • 'अरब लीग' को औपचारिक रूप से लीग ऑफ अरब स्टेट्स (League of Arab States) के नाम से जाना जाता है।
  • अरब लीग अरब वर्ल्ड का एक क्षेत्रीय संगठन है, जो उत्तरी अफ्रीका, पश्चिमी अफ्रीका, पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया में स्थित है।
  • अरब लीग का गठन 22, मार्च 1945 को काहिरा में शुरू में छ: सदस्यों के साथ हुआ था- मिस्र, इराक, ट्रांसजॉर्डन (1949 में परिवर्तित नाम जॉर्डन), लेबनान, सऊदी अरब और सीरिया।
  • वर्तमान में, लीग में 22 सदस्य हैं, लेकिन नवंबर 2011 से सीरिया की भागीदारी को निलंबित कर दिया गया है।
  • लीग का मुख्य उद्देश्य "सदस्य देशों के बीच संबंधों को करीब लाना और उनके बीच सहयोग का समन्वय करना, उनकी स्वतंत्रता और संप्रभुता की रक्षा करना और सामान्य तरीके से अरब देशों के मामलों और हितों पर विचार करना है"।
  • अरब लीग का प्रशासनिक केंद्र काहिरा, मिस्र में है।