9वां संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2022

  • 31 Mar 2022

भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलोंके बीच 9वां संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये– 2022, सेशेल्स रक्षा अकादमी, सेशेल्स में 22 मार्च से 31 मार्च, 2022 तक आयोजित किया जा रहा है।

  • उद्देश्य: अर्द्ध-शहरी वातावरण में शत्रु बलों के खिलाफ विभिन्न अभियानों के दौरान प्राप्त किए गए अनुभवों को साझा करना और संयुक्त अभियान शुरू करने के लिए क्षमता में वृद्धि करना।
  • भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बल दोनों की एक-एक 'इन्फैंट्री प्लाटून' कंपनी मुख्यालय के साथ इस अभ्यास में भाग ले रही हैं। भारतीय सैन्य दल में 2/3 गोरखा राइफल्स समूह (पीरकंठी बटालियन) के सैनिक शामिल हैं।
  • 10 दिनों तक चलने वाले इस संयुक्त अभ्यास में क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास, युद्ध चर्चा, व्याख्यान, प्रदर्शन शामिल हैं, जो दो दिवसीय प्रमाणीकरण अभ्यास के साथ समाप्त होगा।
  • लामितिये अभ्यास मौजूदा वैश्विक स्थिति और हिन्द महासागर क्षेत्र में बढ़ती हुई सुरक्षा चिंताओं की पृष्ठभूमि में दोनों देशों के लिए सामने आ रही सुरक्षा चुनौतियों के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण है।
  • लामितिये एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका वर्ष 2001 से सेशेल्स में आयोजन किया जा रहा है।