जोनाथन: स्थल पर दुनिया का सबसे उम्रदराज जानवर

  • 02 May 2022

'जोनाथन' नाम का सेशेल्स का विशालकाय कछुआ दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय जानवर है।

(Image Source: https://edition.cnn.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: इसका जन्म सेशेल्स में हुआ था, लेकिन वर्तमान में यह दक्षिण अटलांटिक के सेंट हेलेना द्वीप में निवास करता है।

  • 'जोनाथन' इस साल 190 वर्ष का हो जाएगा। इसका जन्म 1832 में हुआ था और इसे 50 वर्ष की उम्र में तीन अन्य कछुओं के साथ सेंट हेलेना में लाया गया था। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि वह उम्र में बड़ा हो सकता है।
  • बुजुर्ग सेशेल्स विशालकाय कछुआ (Aldabrachelys gigantea hololissa) पहले से ही सबसे पुराने जीवित स्थलीय जानवर के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक है।
  • 'जोनाथन' जैसी लंबी उम्र का स्थल पर भले ही कोई जीवित जानवर न हो लेकिन ऐसे लंबी उम्र के कई जलीय जानवर हैं। उदाहरण के लिए, ग्रीनलैंड शार्क (Somniosus microcephalus) की अनुमानित अधिकतम जीवन अवधि कम से कम 272 वर्ष है।