देवेंद्र फडणवीस ने किया अमित शाह पर लिखी किताब का विमोचन

  • 02 May 2022

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 26 अप्रैल, 2022 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर एक मराठी पुस्तक का विमोचन किया, जो उनकी राजनीतिक यात्रा का वर्णन करती है।

  • 'अमित शाह आणि भाजपची वाटचाल' (Amit Shah Ani Bhajapachi Vatchal) नामक पुस्तक में शाह के जीवन एवं राजनीतिक यात्रा और भाजपा के निर्माण में उनके योगदान का दस्तावेजीकरण किया गया है।
  • मूल रूप से डॉ. अनिर्बान गांगुली और शिवानंद द्विवेदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘अमित शाह एंड द मार्च ऑफ बीजेपी’ (Amit Shah and the March of BJP) का मराठी में अनुवाद डॉ. ज्योस्तना कोल्हाटकर ने किया है।