विजय सांपला दूसरी बार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

  • 02 May 2022

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को 27 अप्रैल, 2022 को दूसरी बार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

(Image Source: https://www.indiatvnews.com/)

  • सांपला ने पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले NCSC अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था और चुनाव लड़ा था।
  • पंजाब के एक प्रमुख दलित नेता सांपला ने 1998 में जालंधर छावनी के सोफीपिंड गांव के सरपंच के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग: यह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र के तहत एक संवैधानिक निकाय है।

  • इसकी स्थापना अनुसूचित जातियों और एंग्लो इंडियन समुदायों के शोषण के खिलाफ सुरक्षा उपायों को बढ़ावा देने और उनके शैक्षिक, आर्थिक और सांस्कृतिक हितों की रक्षा करने के लिए की गई है।
  • पहला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग 2004 में सूरज भान के अध्यक्ष के रूप में गठित किया गया था।

अन्य तथ्य: संविधान (89वां संशोधन) अधिनियम, 2003 द्वारा वर्ष 2004 में पूर्ववर्ती 'राष्ट्रीय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग' को दो अलग-अलग आयोगों द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था- (i) राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC), और (ii) राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST)। भारतीय संविधान का अनुच्छेद- 338 राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से संबंधित है। अनुच्छेद- 338ए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग से संबंधित है।