1000 साल पुरानी अनंग ताल झील का जीर्णोद्धार

  • 02 May 2022

केंद्र ने दिल्ली के महरौली में ऐतिहासिक 1000 साल पुरानी 'अनंग ताल' झील के जीर्णोद्धार का आदेश दिया है।


(Image Source: https://www.pib.gov.in/)

  • केंद्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 27 अप्रैल, 2022 को मिनी झील अनंग ताल (महरौली, नई दिल्ली) का दौरा किया।
  • उन्होंने अनंग ताल की सफाई का कार्य तत्काल पूरा कर इसे ‘राष्ट्रीय स्मारक’ घोषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से अनंग ताल के पुराने गौरव को लौटने के लिए इसका कायाकल्प करने के लिए कहेंगे।
  • अनंग ताल को 1052 ई. में दिल्ली के संस्थापक महाराजा अनंग पाल तोमर ने बनवाया था। सहस्राब्दी पुराना अनंग ताल दिल्ली की शुरुआत का प्रतीक है।
  • अनंगपाल द्वितीय, जिसे लोकप्रिय रूप से अनंगपाल तोमर के नाम से जाना जाता है, ‘तोमर वंश’ से संबंधित था, जिसने 8वीं और 12वीं शताब्दी के बीच वर्तमान दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों पर शासन किया था।
  • अनंग ताल का राजस्थान से एक मजबूत संबंध है क्योंकि महाराजा अनंग पाल को पृथ्वीराज चौहान के नाना के रूप में जाना जाता है, जिनका राय पिथौरा किला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की सूची में है।