भारतीय अधिकारी अपराजिता शर्मा को मिली अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ में महत्वपूर्ण नियुक्ति

  • 02 May 2022

21 मार्च से 31 मार्च, 2022 तक जिनेवा में आयोजित परिषद की बैठकों में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ ने 1995 बैच की एक भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा और वित्त सेवा अधिकारी अपराजिता शर्मा को अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के प्रशासन और प्रबंधन पर स्थायी समिति के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है।

  • इस नियुक्ति के साथ ही भारत ने इस अंतरराष्ट्रीय निकाय में एक नेतृत्व की स्थिति हासिल कर ली है।
  • अपराजिता शर्मा वर्ष 2023 और 2024 के लिए परिषद की स्थायी समिति की उपाध्यक्ष और वर्ष 2025 और 2026 के लिए इसकी अध्यक्ष बनी रहेंगी।
  • शर्मा वर्तमान में भारत सरकार में संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग में उप महानिदेशक, बजट और सार्वजनिक उद्यम वित्त के रूप में तैनात हैं।
  • वह आईटीयू विकास क्षेत्र में अध्ययन समूह 2 के लिए प्रतिवेदक भी हैं। वह सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी और पर्यावरण पर 2018-2021 की अवधि के लिए आईटीयू और सदस्य देशों के साथ अंतिम रिपोर्ट लिखने में सहायक रहीं, जो ई-कचरा प्रबंधन और एआई, बिग डेटा और पृथ्वी अवलोकन जैसे जलवायु परिवर्तन शमन में फ्रंटियर प्रौद्योगिकियों की भूमिका से संबंधित है।
  • 1865 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) सूचना और संचार के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी है। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है और इसके महासचिव हौलिन झाओ हैं।