माधवपुर घेड़ मेला

  • 02 May 2022

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 10 अप्रैल, 2022 को गुजरात स्थित पोरबंदर के माधवपुर घेड़ में पांच दिवसीय 'माधवपुर घेड़ मेले' (Madhavpur Ghed Fair) का उद्घाटन किया।

  • वर्ष 2018 से संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से गुजरात सरकार भगवान श्रीकृष्ण और रुकमिणी के पवित्र बंधन का उत्सव मनाने के लिये मेले का आयोजन कर रही है।
  • आज के उत्तर प्रदेश में जन्मे श्रीकृष्ण ने गुजरात को अपनी कर्मभूमि बनाया और हमारे देश के आज के पूर्वोत्तर क्षेत्र की राजकुमारी रुकमिणी से विवाह रचाया।
  • लोक आस्था के अनुसार, माधवपुर घेड़ वही गांव है, जो दोनों के विवाह का साक्षी रहा है।
  • माधवपुर मेला गुजरात को पूर्वोत्तर क्षेत्र से एक मजबूत बंधन में जोड़ता है।