अजय कुमार सूद प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त

  • 02 May 2022

अप्रैल 2022 में अजय कुमार सूद को केंद्र सरकार का प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) नियुक्त किया गया है। उन्होंने प्रो. के. विजयराघवन का स्थान लिया है।

(Image Source: https://www.deccanherald.com/)

  • बतौर प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार उनका तीन साल का कार्यकाल होगा।
  • डॉ. सूद एक भौतिक विज्ञानी हैं और प्रधानमंत्री- विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद के सदस्य रहे हैं।
  • 2 अमेरिकी और 5 भारतीय पेटेंट धारक सूद को विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए 2013 में ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया था। 1990 में उन्हें ‘शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया था।
  • प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय कई मंत्रालयों के साथ समन्वय करता है और रणनीतिक सामाजिक-आर्थिक महत्व की विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीतियों और पहलों में सरकार को सलाह देता है। यह संस्थानों, शिक्षाविदों और उद्योग को भी सलाह देता है।