कृष्णन रामानुजम 2022-23 के लिए नैसकॉम के अध्यक्ष नियुक्त

  • 02 May 2022

आईटी उद्योग निकाय नैसकॉम (नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज) ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के एक वरिष्ठ कार्यकारी कृष्णन रामानुजम को 2022-23 के लिए अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है। कृष्णन इससे पहले नैसकॉम के उपाध्यक्ष थे।

(Image Source: https://www.ciotechoutlook.com/)

  • कृष्णन ने भारत में एक्सेंचर की वरिष्ठ प्रबंध निदेशक रेखा एम मेनन का स्थान लिया है, जिन्होंने 2021-22 के लिए अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।
  • नैसकॉम ने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष अनंत माहेश्वरी को 2022-23 के लिए अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
  • नैसकॉम की प्रेजीडेंट देबजनी घोष हैं।
  • अन्य तथ्य: 1988 में स्थापित, नैसकॉम, एक गैर-लाभकारी उद्योग संघ है, जो भारत में 227 बिलियन डॉलर के सूचना प्रौद्योगिकी और बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (IT BPM) उद्योग के लिए शीर्ष निकाय है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।