सामयिक

पुरस्कार/सम्मान:

भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. विवेक लाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. विवेक लाल को अक्टूबर 2021 में दुबई में रिटोसा फैमिली समिट्स (Ritossa Family Summits) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

(Image Source: https://spsnavalforces.com)

  • डॉ. लाल, को भारत-अमेरिका रक्षा व्यापार बढ़ाने और दोनों देशों के बीच कुछ शीर्ष सौदों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
  • रिटोसा फैमिली समिट्स दुनिया का प्रमुख फैमिली ऑफिस इन्वेस्टमेंट कॉन्फ्रेंस है, जहां दुनिया के नेता और कुलीन फैमिली ऑफिस निवेशक (family office investors) एक साथ निवेश करने और उज्जवल भविष्य बनाने के लिए एकजुट होते हैं।

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2021

सितंबर 2021 में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा 'शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2021' की घोषणा की गई।

इस पुरस्कार हेतु 7 श्रेणियों में घोषित वैज्ञानिकों के नाम इस प्रकार हैं।

  • जैव विज्ञान: डॉ. अमित सिंह और डॉ. अरुण कुमार शुक्ला
  • रसायन विज्ञान: डॉ. कनिष्क विश्वास और डॉ. टी गोविंदराजू
  • पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रह विज्ञान: डॉ. बिनॉय कुमार सैकिया
  • इंजीनियरिंग विज्ञान: डॉ. देबदीप मुखोपाध्याय
  • गणितीय विज्ञान: डॉ. अनीश घोष और डॉ. साकेत सौरभ
  • चिकित्सा विज्ञान: डॉ. जीमन पन्नीयम्माकल और डॉ. रोहित श्रीवास्तव
  • भौतिक विज्ञान: डॉ. कनक साहा

साखरोव पुरस्कार 2021

कैद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवालनी को 20 अक्टूबर, 2021 को यूरोपीय संघ के शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार 'साखरोव पुरस्कार 2021' से सम्मानित किया गया है।

(Image Source: https://multimedia.europarl.europa.eu/ & https://www.newyorker.com/)

  • एलेक्सी नवलनी एक रूसी विपक्षी नेता, वकील और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता हैं, जो सरकार विरोधी प्रदर्शनों के आयोजन और रूस में सत्ताधारी पार्टी के सबसे मजबूत विपक्षी उम्मीदवार के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए जाने जाते हैं।
  • 45 वर्षीय कार्यकर्ता को पिछले साल एक जहरीला नर्व एजेंट दे दिया गया था; जर्मनी में इलाज के बाद मॉस्को लौटने पर उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में कैद कर लिया गया।
  • पुरस्कार के बारे में: पुरस्कार का नाम सोवियत वैज्ञानिक और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंद्रेई साखरोव (1921-1989) के नाम पर रखा गया है।
  • यूरोपीय संसद उन व्यक्तियों, समूहों और संगठनों को यह पुरस्कार प्रदान करती है, जिन्होंने विचारों की स्वतंत्रता की रक्षा और मानवाधिकार में उत्कृष्ट योगदान दिया हो। पुरस्कार राशि 50,000 यूरो है।
  • 1988 में पहली बार नेल्सन मंडेला और अनातोली मार्चेंको को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 2020 का साखरोव पुरस्कार 'बेलारूस के डेमोक्रेटिक ओपोजिशन' (Democratic opposition of Belarus) को प्रदान किया गया, जो बहादुर महिलाओं की एक पहल थी।
  • यूरोपीय संसद यूरोपीय संघ के स्तर पर राजनीतिक बहस और निर्णय लेने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

तमिल फिल्म 'कूझंगल' ऑस्कर 2022 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि

  • फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा गठित 15 सदस्यीय चयन समिति के अध्यक्ष शाजी एन करुण ने 23 अक्टूबर, 2021 को नवोदित निर्देशक पीएस विनोथराज की तमिल फिल्म ‘कूझंगल’ (कंकड़) को ऑस्कर 2022 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में घोषित किया है।
  • चयन होने पर फिल्म अगले साल सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के अकादमी पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करेगी।
  • थॉमस विंटरबर्ग द्वारा निर्देशित डेनिश फिल्म अदर राउंड ने 2021 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म पुरस्कार जीता था।
  • 94वें अकादमी पुरस्कार समारोह 27 मार्च, 2022 को लॉस एंजिल्स में आयोजित किए जाएंगे।
  • विग्नेश शिवन और नयनतारा द्वारा निर्मित 'कूझंगल' फिल्म में मायके चली गई पत्नी को वापस लाने के लिए एक शराबी पिता गणपति और उनके बेटे वेलु की यात्रा दिखाई गई है।
  • इस साल की शुरुआत में, कूझंगल ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रॉटरडैम 2021 के 50वें संस्करण में प्रतिष्ठित 'टाइगर पुरस्कार' भी जीता था।
  • हाल के वर्षों में ऑस्कर के लिए भारत की प्रविष्टियों में लिजो जोस पेलिसरी की ‘जल्लीकट्टू’ (ऑस्कर 2021) और जोया अख्तर की ‘गली बॉय’ (ऑस्कर 2020) शामिल हैं।
  • सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में नामांकन की अंतिम सूची में जगह बनाने वाली भारतीय फिल्म मदर इंडिया (1958), सलाम बॉम्बे (1989) और आशुतोष गोवारिकर की लगान (2001) थी।

अर्थशॉट पुरस्कार 2021

  • 17 अक्टूबर, 2021 को लंदन में एक भव्य समारोह में अर्थशॉट पुरस्कार 2021 (Earthshot Prize 2021) की घोषणा की गई।

(Image Source: https://earthshotprize.org/)

  • इस पुरस्कार के तहत जलवायु संकट से लड़ने के लिए समाधान विकसित करने के लिए 2021 और 2030 के बीच पांच फाइनलिस्ट को पांच संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों- प्रकृति की बहाली और संरक्षण, वायु स्वच्छता, महासागरों की पुनर्बहाली, अपशिष्ट मुक्त जीवन और जलवायु कार्रवाई में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
  • अर्थशॉट पुरस्कार को 2020 में प्रिंस विलियम और रॉयल फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया था। इस पुरस्कार को 'इको ऑस्कर' की भी संज्ञा दी जाती है। इसमेंपुरस्कार राशि 10 लाख ब्रिटिश पाउंड है।
    1. 'वायु स्वच्छता' (clean our air) श्रेणी: दिल्ली के उद्यमी विद्युत मोहन के नेतृत्व वाली कृषि अपशिष्ट पुनर्चक्रण परियोजना 'तकाचर' (Takachar) को फसल अवशेषों को विक्रय योग्य जैव-उत्पादों में बदलने के लिए सस्ते प्रौद्योगिकी नवाचार के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
      • ‘तकाचर' ने एक सस्ती, छोटे पैमाने की, पोर्टेबल तकनीक विकसित की है, जो दूरदराज के खेतों में ट्रैक्टरों से जुड़ जाती है। यह तकनीक धुएं के उत्सर्जन को 98% तक कम करती है।
    2. प्रकृति की रक्षा और पुनर्बहाली (Protect and Restore Nature) श्रेणी: कोस्टा रिका गणराज्य।
    3. महासागरों की पुनर्बहाली (Revive our Oceans) श्रेणी: कोरल वीटा, बहामास (दुनिया की समाप्त होती हुई प्रवाल भित्तियों को पुनर्स्थापित करने की परियोजना)।
    4. अपशिष्ट मुक्त विश्व का निर्माण (Build a Waste-Free World): 'द सिटी ऑफ मिलान फूड वेस्ट हब्स', इटली (अप्रयुक्त भोजन एकत्र करने और इसे जरूरतमंदों को देने की पहल)।
    5. जलवायु कार्रवाई (Fix our Climate): थाईलैंड, जर्मनी और इटली की हाइड्रोजन बनाने के लिए अक्षय ऊर्जा परियोजना 'एईएम इलेक्ट्रोलाइजर' (AEM Electrolyser)।

लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार 2021

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 3 अक्टूबर, 2021 को गुवाहाटी में एक विशेष समारोह में असम सरकार के द्विवार्षिक 'राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय योगदान के लिए लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार 2021' प्रदान किए।

(Image Source: @mygovassam Twitter)

  • पुरस्कार पाने वालों में कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की असम शाखा, जर्मनी में रहने वाले असमिया साहित्यकार डॉ. निरोद कुमार बरूआ और श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में 'शिलांग चैंबर चोइर' (Shillong Chamber Choir) शामिल हैं।
  • पुरस्कार में प्रत्येक को पांच लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र और एक अंगवस्त्रम दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार का नाम असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई के नाम पर रखा गया है; वे एक स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्हें 1999 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2021

11 अक्टूबर, 2021 को अमेरिका के अर्थशास्त्री डेविड कार्ड (David Card), जोशुआ एंग्रिस्ट (Joshua Angrist) और गुइडो इम्बेन्स (Guido Imbens) को आर्थिक नीति और अन्य घटनाओं के कारण प्रभावों को समझने के लिए "प्राकृतिक प्रयोगों" (natural experiments) के उपयोग के लिए 2021 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

(Image Source: Nobel Prize Twitter)

  • कनाडा में जन्मे कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के डेविड कार्ड को 'श्रम अर्थशास्त्र में उनके अनुभवजन्य योगदान' के लिए पुरस्कार का आधा हिस्सा दिया गया।
  • जबकि अन्य आधा हिस्सा मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के जोशुआ एंगिस्ट और नीदरलैंड्स में जन्मे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के गुइडो इम्बेन्स को 'कारण संबंधों के विश्लेषण में उनके पद्धतिगत योगदान के लिए' (for their methodological contributions to the analysis of causal relationships) दिया गया।
  • प्राकृतिक प्रयोग क्या है? ‘प्राकृतिक प्रयोग’ वास्तविक जीवन की परिस्थितियों का उपयोग दुनिया पर प्रभाव का पता लगाने के लिए करते हैं।
  • अध्ययन का निष्कर्ष: डेविड कार्ड ने प्राकृतिक प्रयोगों का उपयोग करते हुए न्यूनतम मजदूरी, आप्रवास (immigration) और शिक्षा के श्रम बाजार प्रभावों का विश्लेषण किया है। उन्होंने पाया कि न्यूनतम वेतन में वृद्धि का कर्मचारियों की संख्या पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
  • एक देश में पैदा हुए लोगों की आय नए आप्रवासन (immigration) से लाभान्वित हो सकती है।
  • जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स ने यह प्रदर्शित किया कि प्राकृतिक प्रयोगों से कारण और प्रभाव के बारे में कैसे सटीक निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।
  • अन्य तथ्य: एलिनोर ऑस्ट्रोम (2009) अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला हैं।
  • एस्थर डफ्लो (2019) में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली दूसरी महिला हैं। एस्थर अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली सबसे युवा विजेता भी हैं।
  • औपचारिक रूप से इस पुरस्कार का नाम 'अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिगेस रिक्सबैंक पुरस्कार' (The Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel) है।

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण प्राणि मित्र पुरस्कार 2021

सरदार पटेल प्राणी उद्यान,केवडिया (गुजरात) की मेजबानी में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा 10 - 11 अक्टूबर, 2021 को आयोजित 'चिड़ियाघर निदेशकों और पशु चिकित्सकों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन’ के दौरान केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा स्थापित ‘प्राणि मित्र पुरस्कार 2021’ भी प्रदान किए गए।

(Image Source: @CZA_Delhi Twitter)

  • प्राणि मित्र पुरस्कार हर साल 4 श्रेणियों के तहत दिए जाते हैं। ये 4 श्रेणी हैं- चिड़ियाघर के निदेशक/क्यूरेटर, जीवविज्ञानी/ शिक्षाविद, पशु चिकित्सक और पशु रक्षक/चिड़ियाघर की अग्रिम पंक्ति द्वारा उत्कृष्ट योगदान।

वर्ष 201 के विजेता -

  • उत्कृष्ट पशु रक्षक – लखी देवी (भगवान बिरसा प्राणी उद्यान, रांची, झारखंड)।
  • उत्कृष्ट शिक्षाविद्/जीवविज्ञानी -- हरपाल सिंह (शिक्षाविद) (महेंद्र चौधरी प्राणी उद्यान, चटबीर पंजाब)।
  • उत्कृष्ट पशु चिकित्सक -- डॉ. इलियाराजा (आगरा भालू बचाव सुविधा केंद्र, उत्तर प्रदेश)।
  • उत्कृष्ट निदेशक – डॉ. विभु प्रकाश माथुर (निदेशक, गिद्ध संरक्षण प्रजनन केंद्र, पिंजौर, हरियाणा)।

नोबेल शांति पुरस्कार 2021

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने 8 अक्टूबर, 2021 को नोबेल शांति पुरस्कार 2021 की घोषणा की।

(Image Source: Nobel Prize Twitter)

  • फिलीपींस की मारिया रेसा (Maria Ressa) और रूस के दिमित्री मुराटोव (Dmitry Muratov) को अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा के प्रयासों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है, जो लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए एक पूर्व शर्त है।
  • मारिया रेसा: वह अपने मूल देश फिलीपींस में सत्ता के दुरुपयोग, हिंसा के इस्तेमाल और बढ़ते अधिनायकवाद को उजागर करने के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग करती हैं।
  • 2012 में, उन्होंने खोजी पत्रकारिता के लिए एक डिजिटल मीडिया कंपनी रैपलर (Rappler) की सह-स्थापना की, जिसकी वह अभी भी प्रमुख हैं। एक पत्रकार और रैपलर के सीईओ के रूप में, रेसा ने खुद को अभिव्यक्ति की आजादी के एक निर्भीक रक्षक के रूप में पेश किया है।
  • रैपलर ने राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते शासन के विवादास्पद, जानलेवा ड्रग-विरोधी अभियान पर आलोचनात्मक दृष्टि से ध्यान केंद्रित किया है।
  • रेसा और रैपलर ने इस बात को भी उजागर किया कि कैसे फेक न्यूज फैलाने, विरोधियों को परेशान करने और सार्वजनिक संवाद में हेरफेर करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • दिमित्री आंद्रेयेविच मुराटोव:मुराटोव रूस में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद दशकों तक अभिव्यक्ति की आजादी के पैरोकार रहे हैं।
  • 1993 में, वह स्वतंत्र समाचार पत्र 'नोवाजा गजेटा' (Novaja Gazeta) के सह-संस्थापकों में से एक थे। 1995 से वे 24 वर्षों तक इसके प्रधान संपादक रहे हैं। सत्ता के प्रति मौलिक रूप से आलोचनात्मक रवैये के साथ नोवाजा गजेटा आज भी रूस में सबसे स्वतंत्र समाचार पत्र है।
  • 1993 में अपनी शुरुआत के बाद से, नोवाजा गजेटा ने भ्रष्टाचार, पुलिस हिंसा, गैरकानूनी गिरफ्तारी, चुनावी धोखाधड़ी से लेकर रूस के भीतर और बाहर रूसी सैन्य बलों के उपयोग तक के विषयों पर महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित किए हैं।
  • अन्य तथ्य: आज तक, सबसे कम उम्र की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई हैं, जो 2014 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित होने के समय 17 वर्ष की थीं। कैलाश सत्यार्थी और मलाला यूसुफजई को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार 2014 प्रदान किया गया था।
  • अब तक के सबसे वयोवृद्ध नोबेल शांति पुरस्कार विजेता जोसेफ रोटब्लैट हैं, जो 1995 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित होने के समय 87 वर्ष के थे।

22वां लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2021

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने 11 अक्टूबर, 2021 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक और प्रख्यात पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. रणदीप गुलेरिया को '22वां लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2021' प्रदान किया।

(Image Source: www.lbsim.ac.in/)

  • हाल के दिनों में कोविड-19 महामारी के बारे में जागरूकता पैदा करने में डॉ. रणदीप गुलेरिया की शानदार भूमिका के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • डॉ. रणदीप गुलेरिया को एक अत्यधिक कुशल और समर्पित अस्पताल प्रशासक के रूप में भी जाना जाता है।
  • 'लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार' को लाल बहादुर शास्त्री प्रबंधन संस्थान, दिल्ली द्वारा स्थापित किया गया है। यह पुरस्कार प्रति वर्ष अपने चुने हुए क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक विशिष्ट व्यक्ति को दिया जाता है।
Showing 131-140 of 256 items.