सामयिक - 08 September 2021

सामयिक सामान्य ज्ञान

 वैज्ञानिकों ने एक नया कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उपकरण विकसित किया है, जो भविष्य में आर्कटिक समुद्री बर्फ की स्थिति का एक सीजन पूर्व 95 प्रतिशत सटीक अनुमान लगा सकता है। इस एआई उपकरण का क्या नाम है?  -- 'आइसनेट' (IceNet)
 किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने गिलोय (टिनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया) के जीनोम का अनुक्रम किया है, जो अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाने वाला पौधा है?  -- भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (IISER), भोपाल
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 30 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक 'लड्डू वितरण योजना' का शुभारंभ किया। योजना के तहत गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से लगभग 7,000 गर्भवती महिलाओं को उनके बच्चे के जन्म तक हर महीने 15 पौष्टिक लड्डू मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री का संसदीय क्षेत्र है।  -- गांधीनगर
 रोश हशनाह (Rosh Hashanah) को किसके रूप में भी जाना जाता है?  -- यहूदी नव वर्ष
 सुप्रीम कोर्ट ने 6 सितंबर को केंद्र सरकार को 'वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अपीलीय न्यायाधिकरण' का गठन करने के लिए कहा है। 'जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण' के गठन को अनिवार्य करता है।  -- जीएसटी अधिनियम की धारा-109
 केंद्र सरकार ने 5.5 करोड़ किसानों के रिकॉर्ड के साथ एक 'राष्ट्रीय किसान डेटाबेस' तैयार किया है। यह राष्ट्रीय डेटाबेस इन मौजूदा राष्ट्रीय योजनाओं से डेटा लेकर तैयार किया गया है।  -- पीएम-किसान, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और पीएम फसल बीमा योजना

संसद प्रश्न और उत्तर

राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर


भारत की समुद्री धरोहर की विरासत लोथल, गुजरात कोसमर्पित राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC) की संकल्पना अंतरराष्ट्रीय पर्यटक गंतव्य के रूप में की गई है।

  • इसमें भारत की समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने के लिए प्रत्येक तटीय राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के पवेलियन के अलावा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राष्ट्रीय समुद्री विरासत संग्रहालय, विरासत थीम पार्क, समुद्री अनुसंधान संस्थान, भू- दृश्य निर्माण और मनोरंजन स्थल शामिल हैं।

समसामयिकी प्रश्न सार-संक्षेप

वांचुवा त्योहार


वांचुवा त्योहार (Wanchuwa festival) का सम्बन्ध किस जनजाति से है?

A
तिवा जनजाति
B
गोंड जनजाति
C
मिश्मी जनजाति
D
संथाल जनजाति
Right ans is A

समसामयिकी प्रश्न खेल

टोक्यो पैरालिंपिक में सुमित अंतिल का स्वर्ण पदक


टोक्यो पैरालिंपिक में सुमित अंतिल ने पुरुषों की भाला फेंक (F64) स्पर्धा में कितने मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता?

A
62.35 मीटर
B
63.55 मीटर
C
68.55 मीटर
D
69.85 मीटर
Right ans is C

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

समुद्री शैवाल प्रजाति ‘एसिटाबुलरिया जलकन्याका’


1)पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के जीव विज्ञानियों की एक टीम ने किस स्थान पर एक छतरी जैसी टोपी (umbrella-like cap) वाली नई समुद्री शैवाल प्रजाति ‘एसिटाबुलरिया जलकन्याका’ की खोज की है?

A
लक्षद्वीप समूह
B
अंडमान द्वीप समूह
C
मन्नार
D
पारादीप
Right ans is B

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें