सामयिक - 10 April 2024

पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय

होम्योपैथी संगोष्ठी का आयोजन


10 अप्रैल, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय होम्योपैथी संगोष्ठी (Homoeopathy Symposium) का उद्घाटन किया गया।

  • संगोष्ठी का आयोजन आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त शीर्ष अनुसंधान संगठन केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH) द्वारा किया गया।
  • इस सम्मेलन का विषय "अनुसंधान को सशक्त बनाना, दक्षता बढ़ाना: एक होम्योपैथिक संगोष्ठी"(Empowering Research, Enhancing Proficiency: A Homoeopathic Symposium) था।
  • इस आयोजन का उद्देश्य समग्र स्वास्थ्य और आरोग्य तथा होम्योपैथी शोध में अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।
  • इस आयोजन के दौरान केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद द्वारा 17 प्रकाशन जारी किये गए।
  • उद्घाटन समारोह के पश्चात 'वर्ड्स ऑफ विज़्डम' (Words of Wisdom) नामक विषय पर एक सत्र का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पद्म भूषण सम्मान प्राप्तकर्ता वैद्य देवेन्द्र त्रिगुण जी तथा पद्म श्री सम्मान प्राप्तकर्ता डॉ. एचआर नागेन्द्र जी द्वारा की गई।

पीआईबी न्यूज कला एवं संस्कृति

नवरेह उत्सव


9 अप्रैल, 2024 को जम्मू-कश्मीर में नवरेह उत्सव का आयोजन किया गया।

  • इस अवसर पर बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडितों ने श्रीनगर के वेचरनाग मंदिर में एक प्रमुख समारोह में भाग लिया और पूरी मानव जाति के लिए शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
  • नवरेह कश्मीरी नव वर्ष के रूप में चैत्र माह के पहले दिन मनाया जाता है।
  • कश्मीरी पंडित नवरेह उत्सव को अपनी देवी शारिका को समर्पित करते हैं।
  • यह त्यौहार वसंत ऋतु की शुरुआत और फूलों के खिलने से जुड़ा है।
  • इस दिन, कश्मीरी पंडित अपने घरों को फूलों से सजाते हैं, पारंपरिक व्यंजन तैयार करते हैं और पूजा करने के लिए मंदिरों में जाते हैं।

पीआईबी न्यूज आर्थिक

सोडियम साइनाइड के आयात पर एंटी-डंपिंग शुल्क की सिफारिश


व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR) ने चीन, यूरोपीय संघ, जापान और कोरिया से आयातित सोडियम साइनाइड (NaCN) पर 5 वर्ष के लिए एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने की सिफारिश की है।

  • सोडियम साइनाइड का उपयोग सोने और चांदी के अयस्कों से उनके निष्कर्षण में तथा इलेक्ट्रोप्लेटिंग और धातुओं के ताप उपचार में किया जाता है।
  • साथ ही इसका उपयोग कीटनाशकों, रंगों, रंगद्रव्यों और थोक दवाओं के निर्माण में भी किया जाता है।
  • भारत सरकार ने वर्ष 2018 में 'डंपिंग रोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय' (Directorate General of Anti-Dumping and Allied Duties-DGAD) के स्थान पर 'व्यापार उपचार महानिदेशालय' (DGTR) का सृजन किया था।
  • यह सभी प्रकार के व्यापार सुधारात्मक उपायों (Anti-Dumping, Countervailing, Safeguard) से निपटने वाली एक एकल राष्ट्रीय इकाई के रूप में कार्य करता है।

पीआईबी न्यूज कला एवं संस्कृति

शक्ति - संगीत और नृत्य का उत्सव


9 से 17 अप्रैल, 2024 के मध्य संगीत नाटक अकादमी द्वारा मंदिर परंपराओं को देश में पुनर्जीवित करने हेतु 'शक्ति - संगीत और नृत्य का एक उत्सव' (Shakti - a festival of music and dance) नामक एक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

  • संगीत नाटक अकादमी द्वारा इसका आयोजन देश की 7 अलग-अलग शक्तिपीठों में किया जा रहा है।
  • 9 अप्रैल, 2024 को शक्ति उत्सव का उद्घाटन गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर से किया गया।
  • इसके बाद यह उत्सव महालक्ष्मी मंदिर (कोल्हापुर, महाराष्ट्र), ज्वालामुखी मंदिर (कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश), त्रिपुरा सुंदरी (उदयपुर, त्रिपुरा), अंबाजी मंदिर (बनासकांठा, गुजरात), जय दुर्गा शक्तिपीठ (देवघर, झारखंड) में आयोजित होगा।
  • इस उत्सव का समापन मध्य प्रदेश के जयसिंहपुर में स्थित ‘शक्तिपीठ मां हरसिद्धि मंदिर’ में 17 अप्रैल, 2024 को होगा।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 उज्बेकिस्तान की फरीदा सोलियेवा के डोप टेस्ट में विफल होने के बाद अब किस भारतीय एथलीट के 2023 एशियाई चैंपियनशिप की 400 मीटर स्पर्धा में प्राप्त कांस्य पदक को रजत पदक में अपग्रेड किया जाएगा? -- ऐश्वर्या मिश्रा
 अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए 2024 के जॉन एल. 'जैक' स्विगर्ट जूनियर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? -- भारत की चंद्रयान-3 मिशन टीम को
 14 सदस्यीय इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क ब्लॉक द्वारा सिंगापुर में एक निवेशक मंच बैठक का आयोजन कब किया जाएगा? -- 5-6 जून, 2024 को
 संगीत नाटक अकादमी द्वारा 9 से 17 अप्रैल, 2024 के मध्य कहाँ पर 'शक्ति - संगीत और नृत्य के महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है? -- 7 अलग-अलग शक्तिपीठों में
 9 अप्रैल, 2024 को नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहां पर ‘पियर’ और एक आवासीय व्यवस्था का उद्घाटन किया?  -- नौसेना बेस कारवार में
 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी पुनर्चक्रण प्रौद्योगिकी में काम करने वाले स्टार्टअप्स के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए 9 अप्रैल, 2024 को एक्सप्रेशन ऑफ़ इंटरेस्ट किनके द्वारा जारी किया गया है? -- यूरोपीय संघ और भारत
 भारतीय तट रक्षक प्रदूषण नियंत्रण जहाज ‘समुद्र पहरेदार’ 9 अप्रैल, 2024 को कहाँ पर पोर्ट कॉल किया? -- मुआरा (ब्रुनेई)
 9 अप्रैल, 2024 को किसे आयरलैंड का प्रधानमंत्री चुना गया है? -- साइमन हैरिस
 किस संगठन द्वारा हाल ही में वैश्विक हेपेटाइटिस रिपोर्ट 2024 जारी की गई?  -- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
 9 अप्रैल, 2024 को जम्मू-कश्मीर में आयोजित नवरेह उत्सव किसे समर्पित है? -- देवी शारिका

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें