सामयिक - 18 January 2022

सामयिक खबरें विज्ञान-प्रौद्योगिकी

डॉप्लर मौसम रडार


भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 147वें स्थापना दिवस कार्यक्रम पर अवसर 14 जनवरी, 2022 को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बेहतर अनुसंधान और परिचालन विश्लेषण के लिए लेह, मुंबई, दिल्ली और चेन्नई में चार 'डॉप्लर मौसम रडार' (Doppler weather radars) राष्ट्र को समर्पित किए।

(Image Source: http://kashmirinfocus.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: IMD ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ साझेदारी में इन रडार को डिजाइन किया है तथा स्वदेशी रूप से निर्माण किया है।

  • लेह में एक एक्स-बैंड रडार, जो देश में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित है, को शुरू किया गया।
  • दिल्ली को अपना तीसरा डॉप्लर रडार ‘आया नगर’ में एक्स-बैंड रडार के रूप में मिला है। वर्तमान में पालम और मौसम भवन में भी रडार काम कर रहे हैं।
  • मुंबई को अपना दूसरा रडार, वेरावल्ली में एक सी-बैंड रडार के रूप मे मिला, जो शहर के चारों ओर 450 किलोमीटर के दायरे को कवर करता है।
  • चेन्नई के चारों ओर 150 किलोमीटर के दायरे को कवर करने वाला एक्स-बैंड रडार शुरू किया गया है। यह दक्षिणी शहर चेन्नई के लिए तीसरा रडार है।

डॉप्लर रडार: यह पूर्वानुमानकर्ताओं को रियलटाइम में वर्षा, बादलों की प्रगति, गरज और आकाशीय बिजली का अवलोकन करने में मदद करता है। भारी वर्षा जैसी चरम मौसमीय घटनाओं के दौरान रडार संचालन विशेष रूप से महत्वपूर्ण होते हैं और इनके डेटा का उपयोग स्थानीय स्तर पर अचानक बाढ़ की भविष्यवाणी करने में भी किया जाता है।

अन्य तथ्य: नवीनतम चार 'डॉप्लर मौसम रडार' के साथ, IMD के पास अब देश में 33 रडार हैं। पिछले साल जनवरी में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो डॉप्लर रडार लगाए गए थे।

सामयिक खबरें विज्ञान-प्रौद्योगिकी

मानव में पहली बार सुअर के हृदय का प्रत्यारोपण


10 जनवरी, 2022 को, यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन ने घोषणा की कि उसने आनुवंशिक रूप से संशोधित सुअर के दिल को हृदय अतालता (अनियमित दिल की धड़कन) (Arrhythmia) वाले रोगी में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया है। इस सर्जरी के तीन दिन बाद रोगी की स्थिति में सुधार हो रहा है।

(Image Source: https://thehindu.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों का कहना है कि प्रत्यारोपण से पता चला है कि आनुवंशिक रूप से संशोधित जानवर का दिल तत्काल अस्वीकृति के बिना मानव शरीर में कार्य कर सकता है।

  • जेनोट्रांसप्लांटेशन (Xenotransplantation) या विषमजात प्रत्यारोपण, जीवित कोशिकाओं, ऊतकों या अंगों का एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में प्रत्यारोपण है।
  • जेनोट्रांसप्लांटेशन, पहली बार 1980 के दशक में मनुष्यों में किया गया था। अमेरिकी बेबी फे (Baby Fae) के प्रसिद्ध मामले के बाद इस प्रयोग को छोड़ दिया गया था। 1984 में बेबी फे जन्मजात हृदय दोष के साथ पैदा हुआ था, जो 21 दिन तक बबून के दिल के साथ जीवित रहा।
  • इस बार अंतर यह है कि मैरीलैंड के सर्जनों ने एक सुअर के दिल का इस्तेमाल किया, जिसकी कोशिकाओं से तेजी से अंग अस्वीकृति के लिए जिम्मेदार शुगर को हटाने के लिए जीन में बदलाव (gene-editing) किया गया है।
  • हालांकि यह जल्द पता चल जाएगा कि ऑपरेशन वास्तव में काम करेगा या नहीं, लेकिन जेनोट्रांसप्लांटेशन, अगर दीर्घकालिक रूप से सफल पाया जाता है, तो जीवन के लिए खतरनाक बीमारियों वाले लोगों में अंगों की वैकल्पिक आपूर्ति प्रदान करने में मदद मिल सकती है।

सामयिक खबरें अंतर्राष्ट्रीय

बारिसिटिनिब और सोट्रोविमैब


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 14 जनवरी, 2022 को कोविड-19 के उपचार के लिए दो दवाओं, 'बारिसिटिनिब' (Baricitinib) और ‘सोट्रोविमैब’ (Sotrovimab) की सिफारिश की है।

बारिसिटिनिब: बारिसिटिनिब, जिसका उपयोग संधिशोथ यानी गठिया के इलाज के लिए भी किया जाता है, को कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के संयोजन में गंभीर या अत्यंत गंभीर कोविड -19 वाले रोगियों के लिए अनुशंसित किया गया है।

  • यह 'जेनस काइनेस (Janus kinase: JAK) अवरोधक' नामक दवाओं के एक वर्ग का हिस्सा है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली की अतिउत्तेजना को कम करते हैं।
  • बारिसिटिनिब एक मुंह से ली जाने वाली दवा (oral drug) है, और जुलाई 2021 में डब्ल्यूएचओ द्वारा कोविड के लिए अनुशंसित अन्य गठिया दवा 'इंटरल्यूकिन-6 रिसेप्टर ब्लॉकर्स' (Interleukin-6 receptor blockers) का विकल्प प्रदान करती है।

सोट्रोविमैब: सोट्रोविमैब, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन द्वारा यूएस पार्टनर 'वीर बायोटेक्नोलॉजी इंक' के साथ विकसित की गई है, जो कोरोनवायरस के कारण होने वाली स्थितियों के उपचार में उपयोग के लिए एक मोनोक्लोनल एंटीबॉडी है।

  • डब्ल्यूएचओ ने सशर्त रूप से अस्पताल में भर्ती होने के उच्च जोखिम वाले रोगियों में हल्के या मध्यम कोविड -19 के उपचार के लिए इसके उपयोग की सिफारिश की है।
  • इनमें वे रोगी शामिल हैं, जो अधिक उम्र के हैं, जिनमें प्रतिरक्षा में कमी है, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापा के शिकार हैं, और जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

इंडिया एडटेक कंसोर्टियम


इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) ने 12 जनवरी, 2022 को ‘इंडिया एडटेक कंसोर्टियम’ (India EdTech Consortium: IEC) के गठन की घोषणा की।

(Image Source: https://economictimes.indiatimes.com/)

  • महत्वपूर्ण तथ्य: कंसोर्टियम में प्रमुख एडटेक कंपनियां जैसे- बायजूज, सिंपललर्न, अनएकेडमी, अपग्रेड, वेदांतु और अन्य शामिल हैं।
  • सरकार की हालिया एडवाइजरी के अनुरूप, IEC यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक शिक्षार्थी को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती शिक्षा प्राप्त हो, जो न केवल उनके शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार करे बल्कि उन्हें भविष्य के लिए भी तैयार करे।
  • उपभोक्ता हित को कंसोर्टियम के केंद्र में रखते हुये, एडटेक कंपनियों ने एक सामान्य 'आचार संहिता' का अनुपालन करने के लिए प्रतिबद्ध की है तथा इसे सुनिश्चित करने के लिए दो स्तरीय शिकायत निवारण तंत्र स्थापित किया जाएगा।
  • इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) सोसायटी अधिनियम, 1896 के तहत पंजीकृत गैर-लाभकारी उद्योग निकाय है। इसका उद्देश्य ऑनलाइन और मोबाइल मूल्य वर्धित सेवा क्षेत्रों का विस्तार और सुधार करना है। इसकी स्थापना 2004 में हुई थी।

पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय

कला कुंभ


राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, नई दिल्ली ने 'कला कुंभ' (Kala Kumbh) के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।

(Image Source: PIB)

महत्वपूर्ण तथ्य: कला कुंभ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों की वीरता की कहानियों का चित्रण करते हुए लगभग 750 मीटर की स्क्रॉल (नामावली) पेंटिंग के लिए कलाकार कार्यशालाएं (artist workshops) हैं।

  • संस्कृति मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के बीच अद्वितीय सहयोग से विशाल नामावली पर किए गए कला के कार्य गणतंत्र दिवस समारोह 2022 का एक अभिन्न अंग होंगे।
  • ये स्क्रॉल कला के पारंपरिक रूपों के साथ-साथ समकालीन अभिव्यक्तियों को दर्शाते हैं, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत का सार प्रदर्शित करते हैं।
  • स्क्रॉल पर दो स्थानों, ओडिशा और चंडीगढ़ में फैले पांच सौ से अधिक कलाकारों द्वारा परिश्रमपूर्वक शोध किया गया है और उत्साहपूर्वक चित्रित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य लोगों को भारत की समृद्ध राष्ट्रीय धरोहर और विरासत के बारे में सही अर्थों में प्रेरित करना है।

पीआईबी न्यूज आर्थिक

भारत-दक्षिण कोरिया व्यापार संबंध


वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 11 जनवरी, 2022 को दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री येओ हान-कू के साथ नई दिल्ली में व्यापार और निवेश पर चर्चा की।

महत्वपूर्ण तथ्य: भारत और दक्षिण कोरिया 2009 में हस्ताक्षरित अपने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अपग्रेड करने पर चर्चा में तेजी लाने के लिए तैयार हैं।

  • दक्षिण कोरिया के साथ भारत का व्यापार घाटा काफी अधिक है और इसका लक्ष्य भारतीय निर्यातकों द्वारा सामना की जाने वाली बाजार पहुंच और गैर-टैरिफ बाधाओं के मुद्दों को दूर करना है।
  • दोनों मंत्रियों ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) अपग्रेड वार्ता पर चर्चा को गति प्रदान करने और दोनों देशों के उद्योग जगत की हस्तियों के बीच व्यापार और निवेश पर व्यापक बिजनेस-टू-बिजनेस वार्ता को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।
  • भारत और दक्षिण कोरिया का उद्देश्य 2030 से पहले 50 बिलियन डॉलर के व्यापार लक्ष्य को प्राप्त करना है, जिस पर 2018 में शिखर बैठक में सहमति हुई थी।
  • वित्त वर्ष 2021 में 12.77 बिलियन डॉलर के आयात के मुकाबले भारत का दक्षिण कोरिया के साथ कुल निर्यात लगभग 4.68 बिलियन डॉलर था।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' को आगामी चुनाव के लिए यह चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। -- 'हॉकी स्टिक, गेंद'
 लावणी नृत्य महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय लोक नृत्य है। जनवरी 2022 में महाराष्ट्र के इस युवा लावणी कलाकार ने दुबई में 'अंतरराष्ट्रीय लोक कला महोत्सव' में स्वर्ण पदक जीता है।  -- सुमित भाले
 जनवरी 2022 में किसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कार्यकारी निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया है? -- दीपक कुमार और अजय कुमार चौधरी
 असम से होकर इन पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने वाली पहली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 'जिरीबाम - अगरतला - जिरीबाम एक्सप्रेस' को 8 जनवरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  -- मणिपुर और त्रिपुरा
 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 14 जनवरी से एक वर्ष की अवधि के लिए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में किसकी नियुक्ति को मंजूरी दी है? -- 'इत्तिरा डेविस' (Ittira Davis)
 'लोसूंग महोत्सव' को लेपचा द्वारा 'नामसूंग' भी कहा जाता है, जो आमतौर पर वार्षिक फसल के मौसम के अंत के जश्न के तौर पर इस राज्य में मनाया जाता है।  -- सिक्किम

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

हॉट स्प्रिंग्स चांग चेनमो


निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. हॉट स्प्रिंग्स चांग चेनमो (Chang Chenmo) नदी के उत्तर में है और गोगरा पोस्ट इस नदी के गलवान घाटी से दक्षिण-पूर्व दिशा से दक्षिण-पश्चिम की ओर मुड़ने पर बने हेयरपिन मोड़ (Hairpin Bend) के पूर्व में है।
  2. यह क्षेत्र काराकोरम श्रेणी (Karakoram Range) के उत्तर में है जो पैंगोंग त्सो (Pangong Tso) झील के उत्तर में और गलवान घाटी के दक्षिण में स्थित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is C

Explanation :

भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की वार्ता का 14वां दौर करीब 13 घंटे तक चला। चुशुल-मोल्दो बैठक स्थल पर चल रही बातचीत देर रात करीब 10:30 बजे खत्म हुई। भारत का प्रतिनिधित्व 14वीं कोर के नए प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने किया।

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

​चांग चेनमो नदी


चांग चेनमो नदी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह झेलम नदी की सहायक नदी है, जो सिंधु नदी (Indus River) प्रणाली का हिस्सा है।
  2. यह विवादित अक्साई चिन क्षेत्र के दक्षिणी किनारे पर और पैंगोंग झील बेसिन के उत्तर में स्थित है।
  3. चांग चेनमो का स्रोत लनक दर्रे (Lanak Pass) के पास है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3
Right ans is B

Explanation :

भारत और चीन दोनों सेनाओं के बीच 14वें दौर की वार्ता एक बार फिर से असफल हो गई है। लगभग 13 घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में दोनों पक्ष करीबी संपर्क बनाए रखने और शेष मुद्दों के यथाशीघ्र परस्पर स्वीकार्य समाधान के लिए वार्ता जारी रखने को सहमत हुए हैं। दोनों देशों की ओर जारी किए गए बयान में कहा गया है कि बैठक में भारत की तरफ से हॉट स्प्रिंग, डेप्सांग और डेमचोक इलाकों में सैनिकों की पूर्ण वापसी पर जोर दिया गया।

समसामयिकी प्रश्न विज्ञान प्रौद्योगिकी

​5G तकनीक


5G तकनीक के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 5G 5वीं पीढ़ी का मोबाइल नेटवर्क है। यह 1G, 2G, 3G और 4G नेटवर्क के बाद एक नया वैश्विक वायरलेस मानक है। 5G नेटवर्क एमएम वेव स्पेक्ट्रम में काम करेगा।
  2. 5G मुख्य रूप से 3 बैंड में काम करता है, अर्थात् निम्न, मध्य और उच्च आवृत्ति स्पेक्ट्रम जिनमें से सभी के अपने उपयोग के साथ-साथ सीमाएँ भी हैं।
  3. यह एक नए प्रकार के नेटवर्क को सक्षम बनाता है जिसे मशीनों, वस्तुओं और उपकरणों सहित लगभग सभी को एक साथ जोड़ने के लिये डिज़ाइन किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3
Right ans is D

Explanation :

भारत में इसी साल 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी और वितरण किया जाएगा। इससे पहले, सैटकॉम इंडस्ट्री एसोसिएशन (एसआईए-इंडिया) ने चिंता व्यक्त की थी कि आगामी 5जी नीलामी के लिए सैटेलाइट बैंड के आवंटन पर भारत को 184.6 अरब डॉलर (करीब 13.6 लाख करोड़ रुपये) का खर्च आएगा। इसका मतलब है कि भारतीय नागरिकों को उच्च मांग, उन्नत उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवाएं नहीं मिलेंगी। वहीं देश को हर साल भारतीय अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को 2030 तक भारत की जीडीपी में करीब 13.6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होगा। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए युक्तियुक्त योजनाएँ तैयार की जानी चाहिए। ताकि जरूरत पड़ने पर स्पेक्ट्रम की नीलामी की जा सके।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

​वाटर मेट्रो परियोजना


वाटर मेट्रो परियोजना शुरू करने वाला भारत का पहला शहर कौन-सा है?

A
मुंबई
B
चेन्नई
C
मंगलोर
D
कोच्चि
Right ans is D

Explanation :

कोच्चि, केरल दिसंबर 2021 में अपनी पहली नाव के लॉन्च के बाद जल मेट्रो परियोजना (Water Metro Project) वाला भारत का पहला शहर बन गया है, जिसका नाम 'मुज़िरिस (Muziris)' है, जो कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित 23 बैटरी चालित इलेक्ट्रिक नौकाओं में से एक है। यह लॉन्च 747 करोड़ रुपये की परियोजना का एक हिस्सा है जो कोच्चि वाटर मेट्रो लिमिटेड (Kochi Water Metro Ltd- KWML) द्वारा संचालित है। नावों को वाटर मेट्रो (Water Metros) कहा जाएगा।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

सैनिटरी-नैपकिन-फ्री पंचायत


भारत की पहली सैनिटरी-नैपकिन-फ्री पंचायत कौन-सी है?

A
बाप पंचायत
B
लोहावट पंचायत
C
कुंबालंगी पंचायत
D
मथानिया पंचायत
Right ans is C

Explanation :

कहा जाता है कि अगर एक महिला शिक्षित और सुरक्षित रहे तो वह पूरे परिवार को शिक्षित और सुरक्षित बना सकती है। यूं तो शिक्षा के मामले में केरल हमेशा से भारत का अग्रणी राज्य रहा है, लेकिन इस बार स्वच्छता के पैमाने पर केरल ने उल्लेखनीय काम किया है। एर्नाकुलम जिले के कुंबालंगी पंचायत देश की पहली ऐसी पंचायत बनी है, जिसे सैनिटरी पैड से मुक्त घोषित किया गया है।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल


भारत का ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम $374.96 मिलियन में खरीदने वाला पहला देश बना कौन-सा है?

A
श्रीलंका
B
ऑस्ट्रेलिया
C
जापान
D
फिलीपींस
Right ans is D

Explanation :

रक्षा निर्यात बढ़ाने की सरकार की योजनाओं को बड़ी सफलता मिली है। फिलीपींस ने भारतीय ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड से एक अनुबंध किया है। इसके मुताबिक, फिलीपींस ने भारतीय ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के करीब 375 मिलियन (2 हजार 780 करोड़ रुपए) के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसके तहत भारत फिलीपींस नेवी को तट आधारित एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति करेगा।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

शतरंज ग्रैंडमास्टर


भारत के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?

A
अमित कुमार शर्मा
B
भरत सुब्रमण्यम
C
अरूण यादव
D
रोशन बलराज
Right ans is B

Explanation :

भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी भरत सुब्रमण्यम देश के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने इटली में एक टूर्नामेंट में तीसरे और अंतिम ग्रैंडमास्टर मानदंड हासिल किया और यह उपलब्धि हासिल की। चेन्नई के 14 वर्षीय खिलाड़ी कैटोलिका में आयोजित प्रतियोगिता के नौ दौर में 6.5 अंक हासिल कर चार अन्य खिलाड़ियों के साथ सातवें पायदान पर रहे। उन्होंने यहां अपना तीसरा ग्रैंडमास्टर मानदंड प्राप्त करने के साथ अपेक्षित 2,500 (ईएलओ) अंक भी हासिल कर लिया।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

संसद सदस्य के निलंबन


संसद सदस्य के निलंबन के प्रावधान के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. लोकसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमों के अंतर्गत नियम 378 के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष द्वारा सदन में व्यवस्था बनाई रखी जाएगी तथा उसे अपने निर्णयों को प्रवर्तित करने के लिये सभी शक्तियाँ प्राप्त होंगी।
  2. नियम 373 के अनुसार, यदि लोकसभा अध्यक्ष की राय में किसी सदस्य का व्यवहार अव्यवस्थापूर्ण है तो अध्यक्ष उस सदस्य को लोकसभा से बाहर चले जाने का निर्देश दे सकता है और जिस सदस्य को इस तरह का आदेश दिया जाएगा, वह तुरंत लोकसभा से बाहर चला जाएगा तथा उस दिन की बची हुई बैठक के दौरान वह सदन से बाहर रहेगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं-

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is C

Explanation :

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा द्वारा कथित दुर्व्यवहार के लिए 12 बीजेपी विधायकों को एक साल के लिए निलंबित करने के 5 जुलाई, 2021 को पारित प्रस्ताव में हस्तक्षेप करने के लिए अपना झुकाव व्यक्त किया और कहा कि निलंबन की अवधि वैध समय-सीमा से परे है। न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की पीठ ने कहा कि एक साल का निलंबन "निष्कासन से भी बदतर" है क्योंकि इस दौरान निर्वाचन क्षेत्र का कोई प्रतिनिधित्व नहीं हुआ।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

वैवाहिक बलात्कार


वैवाहिक बलात्कार के संबंध में कानूनी प्रावधान के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारतीय दंड संहिता की धारा 375, एक पुरुष को उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती अनैच्छिक यौन संबंधों की छूट देती है, बशर्ते पत्नी की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। इसे वैवाहिक बलात्कार के अपवाद" (Marital Rape Exception) के रूप में भी जाना जाता है।
  2. 16 दिसंबर, 2012 के गैंग रेप मामले में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद गठित जे. एस. वर्मा समिति ने भी वैवाहिक बलात्कार के अपराधीकरण की अनुशंसा की थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is B

Explanation :

वैवाहिक बलात्कार (Marital Rape) के अपराधीकरण की मांग वाली याचिकाओं में प्रारंभिक हलफनामे में अपनाए गए रुख से बदलाव प्रतीत होता है। केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया कि वह इस मुद्दे पर एक परामर्श प्रक्रिया शुरू कर रही है। भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केंद्र मामले में "रचनात्मक दृष्टिकोण" पर विचार कर रहा है। सरकारी वकील मोनिका अरोड़ा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने आपराधिक कानूनों में संशोधन के संबंध में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और भारत के मुख्य न्यायाधीश और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों सहित विभिन्न हितधारकों से सुझाव मांगे हैं।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

नारी शक्ति पुरस्कार 2021


नारी शक्ति पुरस्कार 2021 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इस पुरस्कार को वर्ष 2019 में शुरू किया गया। यह भारत में महिलाओं के सम्मान में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
  2. प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं।
  3. नारी शक्ति पुरस्कार में 25 लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि और व्यक्तियों एवं संस्थानों को एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 2
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3
Right ans is A

Explanation :

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय हर साल देश की कुछ चुनिंदा महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करता है। महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने को लेकर यह पुरस्कार दिया जाता है। नारी शक्ति पुरस्कार में 2 लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि और व्यक्तियों एवं संस्थानों को एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।

समसामयिकी प्रश्न आर्थिकी

​क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी


क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP), विश्व का सबसे बड़ा व्यापारिक समझौता है।
  2. RCEP में भारत, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और आसियान (ASEAN) के दस देश, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, ब्रुनेई, लाओस, म्यांमार और फिलीपींस शामिल है।

निम्न कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं-

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is A

Explanation :

हाल ही में, दक्षिण कोरिया ने ‘क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी’ (Regional Comprehensive Economic Partnership – RCEP) में भारत की अनुपस्थिति पर खेद जताया है और नई दिल्ली के इस समझौते में फिर से शामिल होने की आशा व्यक्त की है।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

​सर्वे ऑफ़ इंडिया


सर्वे ऑफ़ इंडिया के महासर्वेक्षक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A
आईएफएस रवि शंकर
B
आईएफएस सुनील कुमार
C
अरविंद मिश्रा
D
सुनील बोस
Right ans is B

Explanation :

भारतीय सर्वेक्षण विभाग, भारत की नक्शे बनाने और सर्वेक्षण करने वाली केन्द्रीय एजेंसी है। इसका गठन 1870 में ब्रिटिश इंडिया कम्पनी के क्षेत्रों को संगठित करने हेतु किया गया था। यह भारत सरकार के पुरातनतम अभियांत्रिकी विभागों में से एक है। सर्वेक्षण विभाग की अद्भुत इतिहास रचना में व्याल/मैमथ महान त्रिकोणमितीय सर्वेक्षण भी आते हैं।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

गगनयान कार्यक्रम


गगनयान कार्यक्रम के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. गगनयान कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2018 को अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान की थी।
  2. इस प्रक्षेपण के बाद, भारत मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन शुरू करने वाला, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूसके बाद दुनिया का तीसरा देश बन जाएगा।

निम्न कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is A

Explanation :

इसरो के वैज्ञानिकों ने भारत के पहले मानव रहित अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए क्रायोजिक इंजन सफल परीक्षण किया। तमिलनाडु के महेंद्रगिरी के इसरो प्रणोदन परिसर (प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स) में 720 सेकंड के इस गुणवत्ता परीक्षण के सफल होने पर वैज्ञानिक खासा उत्साहित हैं।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

स्वामी विवेकानंद


स्वामी विवेकानंद के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में जन्मे स्वामी विवेकानंद को उनके संन्यास-पूर्व जीवन में नरेंद्र नाथ दत्त के नाम से जाना जाता था।
  2. वर्ष 1984 में भारत सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस 12 जनवरी को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में घोषित किया गया था।
  3. महात्मा गांधी ने विवेकानंद को “आधुनिक भारत का निर्माता” कहा था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3
Right ans is C

Explanation :

भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयंती, अर्थात 12 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1984 ई. को 'अन्तरराष्ट्रीय युवा वर्ष' घोषित किया गया। वह श्री रामकृष्ण परमहंस के एक उत्साही शिष्य और भारत में हिंदू धर्म का पुनरुद्धार करने में एक प्रमुख शक्ति थे। उन्होंने औपनिवेशिक भारत में राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया, और उन्होंने वर्ष 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में अपना सर्वाधिक प्रसिद्ध भाषण दिया था।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

निर्वाचन आयोग


निर्वाचन प्रतीक (आरक्षण और आबंटन) (संशोधन) आदेश, 2017 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. निर्वाचन प्रतीक (आरक्षण और आबंटन) (संशोधन) आदेश, 2017 (Election Symbols (Reservation and Allotment) (Amendment) Order, 2017) के अनुसार, राजनीतिक दलों के प्रतीक चिह्न दो प्रकार के होते हैं: आरक्षित और स्वतंत्र।
  2. निर्वाचन आयोग के पास लगभग 200 ‘स्वतंत्र’ प्रतीक चिह्नों का एक कोष है, जिन्हें चुनावों से पहले अचानक नजर आने वाले हजारों गैर-मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दलों को आवंटित किया जाता है।

निम्न कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं-

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is B

Explanation :

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को आखिरकार चुनाव चिह्न मिल गया है। निर्वाचन आयोग की तरफ से उन्हें हॉकी और गेंद का चुनाव चिह्न दिया गया है। उनकी पार्टी भाजपा और शिअद (संयुक्त) के साथ चुनावी मैदान में है।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

नागार्जुन सागर


निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. विजयवाड़ा के पास कृष्णा नदी अपना डेल्टा बनाती है। कृष्णा नदी महाबलेश्वर घाटी से निकलती है।
  2. नागार्जुन सागर बांध कृष्णा नदी पर बनाया गया है। नागार्जुन सागर परियोजना दुनिया का सबसे बड़ा और उच्चतम चिनाई वाला बांध है। यह तेलंगाना के नलगोंडा जिले और आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के मध्य बनाया गया है।

निम्न कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is B

Explanation :

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ और जस्टिस ए.एस. बोपन्ना कृष्णा नदी विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई से अलग हो गए। पिछले साल अगस्त में भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमाना की अध्यक्षता वाली पीठ ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों से कृष्णा नदी के पानी के बंटवारे पर उनके विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कहा था।

सीजेआई रमाना ने कहा था कि वह दोनों राज्यों से संबंधित हैं इसलिए इस मामले पर कानूनी रूप से फैसला नहीं करना चाहते।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल


ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (Broadcast Audience Research Council – BARC), विज्ञापनदाताओं, विज्ञापन एजेंसियों और प्रसारण कंपनियों के संयुक्त स्वामित्व वाला एक औद्योगिक निकाय है।
  2. इसका गठन वर्ष 2010 में किया गया था।
  3. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 10 जनवरी, 2014 को भारत में टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों के लिए नीतिगत दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया गया और इन दिशानिर्देशों के तहत जुलाई 2015 में BARC को पंजीकृत किया गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1, 2 और 3
Right ans is D

Explanation :

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा अपनी प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल को संशोधित किए जाने के पश्चात्, समाचार चैनलों के लिए ‘रेटिंग’ दिया जाना फिर से शुरू किया जाएगा। मुंबई पुलिस द्वारा एक निजी चैनल द्वारा रेटिंग से छेड़छाड़ करने के प्रयासों से जुड़े एक रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद रेटिंग को निलंबित कर दिया गया था।

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

नाओमी ओसाका


फ़ोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई करने वाली शीर्ष 10 महिला खिलाड़ियों में वर्ष 2021 में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?

A
एश्ले बार्टी
B
सेरेना विलियम्स
C
लियोनार्ड फ़्रैंकोइस
D
नाओमी ओसाका
Right ans is D

Explanation :

नाओमी ओसाका, एक जापानी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी है। वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला एकल में राज करने वाली चैंपियन हैं। ओसाका को महिला टेनिस संघ द्वारा नंबर 1 स्थान दिया गया है, और एकल में शीर्ष रैंकिंग रखने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी हैं।

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स


हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इसे वर्ष 2015 में लॉन्च किया गया था।
  2. यह रैंकिंग, इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष आंकड़ों के आधार पर तैयार की जाती है।
  3. इस सूचकांक में 199 देशों के पासपोर्ट और 227 विभिन्न यात्रा गंतव्यों को शामिल किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 2
D
1,2 और 3
Right ans is B

Explanation :

भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में सुधार हुआ है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index) में इंडियन पासपोर्ट 90वें नंबर से 7 पायदान ऊपर चढ़ते हुए 83वें नंबर पर आ पहुंचा है। भारतीय पासपोर्ट के ग्लोबल इंडेक्स में 83वें नंबर आने के बाद अब हम भारतीय बिना वीजा के ही 59 देशों की यात्रा कर सकते हैं। पासपोर्ट को दी जाने वाली यह रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (IATA) के डेटा पर आधारित होती है।

समसामयिकी प्रश्न सार-संक्षेप

'ग्लोबल प्राइवेट बैंकिंग अवार्ड्स 2021' में भारत में सर्वश्रेष्ठ निजी बैंक


प्रोफेशनल वेल्थ मैनेजमेंट (पीडब्लूएम) द्वारा आयोजित 'ग्लोबल प्राइवेट बैंकिंग अवार्ड्स 2021' में किस बैंक को भारत में सर्वश्रेष्ठ निजी क्षेत्र का बैंक चुना गया है?

A
आईसीआईसीआई बैंक
B
एचडीएफसी बैंक
C
एक्सिस बैंक
D
कोटक महिंद्रा बैंक
Right ans is B

समसामयिकी प्रश्न खेल

क्रिकेटर क्रिस मॉरिस ने लिया संन्यास


हाल में किस देश के हरफनमौला क्रिकेटर क्रिस मॉरिस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है?

A
इंग्लैंड
B
ऑस्ट्रेलिया
C
दक्षिण अफ्रीका
D
न्यूजीलैंड
Right ans is C

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (Central Institute of Classical Tamil: CICT) के नए परिसर का उद्घाटन किया। यह संस्थान कहाँ स्थित है?

A
चेन्नई
B
मदुरै
C
रामनाथपुरम
D
विरुदनगर
Right ans is A

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

टिक टोक


सन् 2021 में विश्व में सबसे अधिक बार डाउनलोड किया जाने वाला ऐप कौन सा है?

A
Whatsapp
B
Tick tok
C
Snapchat
D
Youtube
Right ans is B

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

​सी ड्रैगन 22 अभ्यास


सी ड्रैगन 22 अभ्यास के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. हाल ही में भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान और दक्षिण कोरिया की नौसेनाओं के साथ प्रशांत महासागर में यूएस सी ड्रैगन 22 अभ्यास शुरू हुआ।
  2. यह एक दिवार्षिक अभ्यास है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
इनमें से कोई नहीं
Right ans is A

Explanation :

सी ड्रैगन एक अमेरिकी नेतृत्व वाला बहु-राष्ट्रीय अभ्यास है जिसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पारंपरिक और गैर-पारंपरिक समुद्री सुरक्षा चुनौतियों के जवाब में एक साथ संचालित करने के लिये पनडुब्बी रोधी युद्ध रणनीति का अभ्यास व चर्चा करने हेतु डिज़ाइन किया गया है।

समसामयिकी प्रश्न अंतरराष्ट्रीय

हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका


हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका (Horn of Africa), अफ्रीका महाद्वीप का सबसे पूर्वी स्थलीय विस्तार है और इसमें जिबूती, इरिट्रिया, इथियोपिया और सोमालिया देश अवस्थित हैं।
  2. यह फारस की खाड़ी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
इनमें से कोई नहीं
Right ans is A

Explanation :

हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका (horn of Africa), पूर्वी अफ्रीका का एक प्रायद्वीप है जो अरब सागर में सैकड़ों किलोमीटर तक फैला है और अदन की खाड़ी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। मानचित्र पर इसका स्वरूप एक सींग के समान लगता है इसीलिए इसे यह नाम दिया गया है। यह अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे पूर्वी विस्तार है। इसको मध्ययुगीन काल में बिलाद अल बरबर कहा जाता था।

समसामयिकी प्रश्न विज्ञान प्रौद्योगिकी

राष्ट्रीय शैक्षिक गठबंधन-(NEAT) 3.0


प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक गठबंधन-(NEAT) 3.0 के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. शिक्षा मंत्रालय द्वारा NEAT को सरकार (इसकी कार्यान्वयन एजेंसी AICTE के माध्यम से) और भारत भर में शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनियों के बीच एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के रूप में घोषित किया गया है।
  2. प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक गठबंधन (National Educational Alliance for Technology – NEAT) शिक्षा क्षेत्र में सर्वोत्तम विकसित तकनीकी समाधानों का उपयोग करने के लिए शिक्षार्थियों की सुविधा के लिए एक मंच पर युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए एक पहल है।
  3. इसमें, बेहतर सीखने के परिणामों और आला क्षेत्रों में कौशल विकास के लिए व्यक्तिगत और अनुकूलित सीखने के अनुभव के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 3
D
1, 2 और 3
Right ans is D

Explanation :

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 3 जनवरी, 2022 को क्षेत्रीय भाषाओं में ‘प्रौद्योगिकी हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक गठबंधन 3.0’ (National Educational Alliance for Technology: NEAT 3.0) का शुभारंभ किया। प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक गठबंधन (National Educational Alliance for Technology – NEAT) शिक्षा क्षेत्र में सर्वोत्तम विकसित तकनीकी समाधानों का उपयोग करने के लिए शिक्षार्थियों की सुविधा के लिए एक मंच पर युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए एक पहल है।

समसामयिकी प्रश्न आर्थिकी

​अनुसूचित बैंक


अनुसूचित बैंक के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत में ‘भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम’, 1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल बैंकों को ‘अनुसूचित बैंक’ / शेड्यूल बैंक (Scheduled Banks) के रूप में जाना जाता है।
  2. प्रत्येक अनुसूचित बैंक को दो प्रकार की मूल सुविधाएं प्राप्त होती हैं: यह आरबीआई से बैंक दर पर ऋण लेने हेतु पात्र हो जाता है; और इसे स्वतः ही समाशोधन गृह (Clearing House) की सदस्यता मिल जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
इनमें से कोई नहीं
Right ans is C

Explanation :

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payment Bank) को अनुसूचित बैंक (Scheduled Bank) का दर्जा दे दिया है। आरबीआई ने बताया कि एयरटेल पेमेंट बैंक को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1954 के दूसरे शेड्यूल में शामिल किया गया है।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

बाल विवाह मुक्त जिला


ओड़िशा राज्य का कौन सा जनपद (जिला) बाल विवाह मुक्त जिला बन गया है?

A
भुवनेश्वर
B
कोरापुट
C
पुरी
D
गंजम
Right ans is D

Explanation :

बाल विवाह को नियंत्रित करने के लिए, गंजम प्रशासन ने यूनिसेफ और एक्शन एड इंडिया की मदद से 2019 में निर्भया कढ़ी कार्यक्रम शुरू किया था। ओडिशा (Odisha) के गंजम ने खुद को बाल विवाह (Child marriage) मुक्त जिला घोषित कर दिया है।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

मैनपुरी सैनिक स्कूल


उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने मैनपुरी सैनिक स्कूल का नाम किसके नाम पर रखने की घोषणा है?

A
जनरल बिपिन रावत
B
मेजर जनरल वीके सिंह
C
मेजर ध्यानचंद
D
मेजर शैतान सिंह
Right ans is A

Explanation :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मैनपुरी स्थित सैनिक स्कूल का नाम बदलकर 'जनरल बिपिन रावत सैनिक स्कूल' करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत एक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी के रूप में सदैव याद किए जाएंगे।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

इंडियन रेलवे मिनिस्टरी


इंडियन रेलवे मिनिस्टरी ने किसकी मदद से देश के 200 रेलवे स्टेशन पर मोबाईल रिचार्ज, बिलों का भुगतान, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पत्र, बैंकिंग सेवा एवं आयकर सहित कई अन्य सेवाओं को प्रदान करने की घोषणा की है?

A
भारतीय रिजर्व बैंक
B
भारतीय डाक विभाग
C
कॉमन सर्विस सेंटर (सीएसी).
D
इनमें से कोई नहीं
Right ans is C

Explanation :

भारत के 200 रेलवे स्टेशनों (Railway Station) के यात्री जल्द ही अपने मोबाइल रिचार्ज (Mobile Recharge) कर सकेंगे, बिजली बिलों का भुगतान कर सकेंगे, आधार (Aadhaar Card) और पैन कार्ड (Pan Card) फॉर्म भर सकेंगे और यहां तक कि रेलटेल (Railtel) द्वारा स्थापित किए जाने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) कियोस्क की मदद से टैक्स (Tax) भी भर सकेंगे। रेलटेल ने एक बयान में कहा कि इस योजना को 'सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड' (सीएससी-एसपीवी) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है। कियोस्क ग्राम स्तर के उद्यमियों द्वारा चलाए जाएंगे।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

विशेष सुरक्षा दल’ (SPG)


विशेष सुरक्षा दल’ (SPG) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. मार्च 1985 में गृह मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति की सिफारिशों के बाद कैबिनेट सचिवालय के तहत प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री तथा उनके निकट परिजनों की सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य के लिए एक ‘विशेष सुरक्षा इकाई’ (Special Protection Unit) का गठन किया गया था।
  2. इस ‘विशेष सुरक्षा इकाई’ का नाम बदलकर अप्रैल 2020 में ‘विशेष सुरक्षा दल’ (Special Protection Group – SPG) कर दिया गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
इनमें से कोई नहीं
Right ans is A

Explanation :

विशेष सुरक्षा दल, संघ की एक विशेष सुरक्षा बल है। भारत के प्रधानमंत्री, उनका परिवार, तथा पूर्व प्रधानमंत्रीगण, पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा, इस विशेष सुरक्षा टुकड़ी की ज़िम्मेदार होती है।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

बांध सुरक्षा विधेयक, 2019


बांध सुरक्षा विधेयक, 2019 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. विधेयक के प्रावधान के अनुसार, एकसमान बांध सुरक्षा नीतियां, प्रोटोकॉल और प्रक्रियाओं को विकसित करने में मदद करने के लिए ‘बांध सुरक्षा पर एक राष्ट्रीय समिति’ (NCDS) का गठन किया जाएगा।
  2. यह विधेयक बांध सुरक्षा नीतियां और मानकों के राष्ट्रव्यापी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक नियामक संस्था के तौर पर ‘राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण’ (NDSA) स्थापित करने की सुविधा भी प्रदान करता है।
  3. इस विधेयक में राज्यों के स्तर पर ‘बांध सुरक्षा पर राज्य समिति’ (SCDS) का गठन करने और राज्य बांध सुरक्षा संगठन स्थापित करने की व्यवस्था की गई है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 3
B
2 और 3
C
केवल 1, 3
D
1, 2 और 3
Right ans is D

Explanation :

मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही में अधिनियमित बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 की शक्ति के खिलाफ दायर याचिका को 10 जनवरी को पोस्ट किया है। सीनियर एडवोकेट पी विल्सन ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया था।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

मुल्लापेरियार बांध


मुल्लापेरियार बांध के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. मुल्लापेरियार बांध केरल में स्थित है, किंतु इसका परिचालन तमिलनाडु द्वारा किया जाता है।
  2. इसका निर्माण वर्ष 1887 और 1895 के मध्य किया गया था, इस बाँध से अरब सागर की बहने वाली नदी की धारा को मोड़कर बंगाल की खाड़ी की ओर प्रवाहित किया गया था, इसका उद्देश्य मद्रास प्रेसीडेंसी में मदुरै शुष्क वर्षा क्षेत्र को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराना था।
  3. यह बांध केरल के इडुक्की ज़िले में मुल्लायार और पेरियार नदियों के संगम पर स्थित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 3
D
1, 2 और 3
Right ans is D

Explanation :

केरल सरकार ने उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया है कि वह 126 साल पुराने मुल्लापेरियार बांध से तड़के भारी मात्रा में पानी नहीं छोड़ने का तमिलनाडु सरकार को निर्देश दे क्योंकि ऐसा करने से बांध के निचले क्षेत्रों (डाउनस्ट्रीम) में रहने वाले लोगों को भारी नुकसान होता है। मुल्लापेरियार बांध या मुल्लाईपेरियार बांध भारतीय राज्य केरल स्थित एक राजगीरी, गुरुत्वीय बांध है। यह समुद्र तल से 881 मी॰ की ऊँचाई पर पश्चिमी घाट की इलायची पहाड़ियाँ के मध्य थेक्कड़ी, इडुक्की जिला में स्थित है।

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें