सामयिक - 22 March 2024

पीआईबी न्यूज अंतरराष्ट्रीय

SCO स्टार्टअप फोरम का चौथा संस्करण


19 मार्च, 2024 को नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) स्टार्टअप फोरम के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया।

  • यह पहल एससीओ सदस्य देशों के बीच स्टार्टअप को व्यापक बनाने, नवाचार के लिए अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को नवीन समाधान विकसित करने के लिये केंद्रित है।
  • शंघाई सहयोग संगठन वर्ष 2001 में ‘शंघाई फाइव’ (Shanghai Five) के विस्तार के बाद अस्तित्त्व में आया था।
  • शंघाई फाइव का गठन रूस, चीन, कज़ाकिस्तान, किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान द्वारा वर्ष 1996 में किया गया था।
  • वर्तमान में SCO के 8 सदस्य देश- कज़ाकिस्तान, चीन, किर्गिज़स्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, भारत एवं पाकिस्तान हैं।

पीआईबी न्यूज विज्ञान-प्रौद्योगिकी

यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस डे कार्यक्रम


इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) ने 21 मार्च, 2024 को आयोजित यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस डे कार्यक्रम में भाषानेट पोर्टल के लॉन्च की घोषणा की।

  • यह कार्यक्रम इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN) के सक्रिय सहयोग से आयोजित किया गया।
  • यह आयोजन पूरे भारत में डिजिटल समावेशन को आगे बढ़ाने और सार्वभौमिक अंगीकरण को बढ़ावा देने के प्रति एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को चिन्हित करता है।
  • दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय "भाषानेट: सार्वभौम स्वीकृति की ओर प्रोत्साहन" है।
  • यह NIXI और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच आयोजित दूसरा कार्यक्रम है।

पीआईबी न्यूज विज्ञान-प्रौद्योगिकी

रीयूजेबल लॉन्च व्‍हीकल ‘पुष्पक’ की सफल लैंडिंग


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 22 मार्च, 2024 को कर्नाटक में चित्रदुर्ग परीक्षण रेंज पर अपने रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल ‘पुष्पक’ की सफलतापूर्वक लैंडिंग की।

  • भारतीय वायु सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर पंखों वाले पुष्पक नामक इस यान को ऊपर लेकर गया और इसे 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई से छोड़ा गया।
  • इसरो ने अंतरिक्ष यान RLV-LEX 02 की सफल लैंडिंग के साथ नेविगेशन, नियंत्रण प्रणाली, लैंडिंग गियर और गति को कम करने वाली प्रणालियों के क्षेत्र में स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को स्थापित किया है।
  • आरएलवी ने ब्रेक पैराशूट, लैंडिंग गियर ब्रेक और नोज व्हील स्टीयरिंग सिस्टम की मदद से सफल लैंडिंग की।
  • इस परीक्षण के जरिये इसरो ने री-यूजेबल लॉन्च व्हीकल की ऑटोनोमस लैंडिक की क्षमता का प्रदर्शन किया।
  • पंखों वाले इस व्हीकल को अधिक कठिन युद्धाभ्यास करने तथा पूरी तरह से ऑटोनोमस मोड में रनवे पर उतरने के लिए तैयार किया गया है।
  • इसने हेलीकॉप्टर से निकलने के बाद प्रारंभिक स्थितियों में ही RLV की स्वायत्त लैंडिग की क्षमता का प्रदर्शन किया।
  • इससे पहले RLV का 2016 और 2023 में लैंडिंग परीक्षण किया जा चुका है।
  • बता दें कि पुष्पक एक री-यूजेबल लॉन्चिंग विमान है। यह विमान उन हवाई जहाजों जैसा दिखता है जिनके पंख होते हैं। इसका वजन करीब 1.75 टन है।
  • पुष्पक अधिक जटिल परिस्थितियों में रोबोटिक लैंडिंग में मदद कर सकता है।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने आगामी पेरिस ओलंपिक में भारतीय ध्वज वाहक के रूप में किस टेनिस खिलाड़ी के नाम की घोषणा की है? -- अचंता शरथ कमल
 प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के ‘फ्यूचर कैटेगरी’ का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कौन बन गए हैं? -- अंश नेरुरकर
 किस बैंक ने 19 मार्च, 2024 को नकारात्मक ब्याज दरों की नीति को समाप्त कर दिया और 17 वर्षो में पहली बार इसमेंबढ़ोतरी की घोषणा की? -- बैंक ऑफ जापान
 हैती में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर भारत ने हैती से अपने नागरिकों को निकालने के लिये किस ऑपरेशन को शुरू किया है? -- ऑपरेशन इंद्रावती
 भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई.चंद्रचूड़ ने सर्वोच्च न्यायालय परिसर में सुगम्यता हेल्प डेस्क का शुभारंभ कब किया? -- 21 मार्च, 2024
 21 मार्च, 2024 को आईसीएआर-कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन कहां किया गया? -- पुडुचेरी
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तेलंगाना के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार किसे सौंपा है? -- झारखण्ड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन
 19 मार्च, 2024 को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) स्टार्टअप फोरम के चौथे संस्करण का आयोजन कहां किया गया? -- नई दिल्ली
 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कर्नाटक में चित्रदुर्ग परीक्षण रेंज पर अपने रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल ‘पुष्पक’ की सफलतापूर्वक लैंडिंग कब की? -- 22 मार्च, 2024
 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) ने 21 मार्च, 2024 को आयोजित यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस डे कार्यक्रम में किस पोर्टल के लॉन्च की घोषणा की? -- भाषानेट पोर्टल
 न्यूक्लियर पॉवर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने किसके साथ परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग पर सार्वजनिक धारणा को बढ़ाने के लिये विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये? -- राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें