सामयिक - 25 May 2022

सामयिक खबरें अंतर्राष्ट्रीय

भारत के प्रधानमंत्री की डेनमार्क यात्रा


यूरोपीय देशों की तीन दिवसीय अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई, 2022 को डेनमार्क पहुंचे।

(Image Source: https://twitter.com/ANI/)

महत्वपूर्ण तथ्य: भारत और डेनमार्क हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा और अपशिष्ट जल प्रबंधन पर फोकस के साथ हरित रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमत हुए।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिकसन ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष रूप से अक्षय ऊर्जा, स्वास्थ्य, पत्तन, नौवहन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और जल प्रबंधन के क्षेत्रों में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की।
  • दोनों देशों ने हरित नौवहन, पशुपालन और डेयरी, जल प्रबंधन, ऊर्जा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों को कवर करने वाले कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
  • दोनों प्रधानमंत्रियों ने वाराणसी में ‘स्वच्छ नदी जल को लेकर एक स्मार्ट प्रयोगशाला’ और और ‘स्मार्ट जल संसाधन प्रबंधन पर उत्कृष्टता केंद्र’ जैसी नई पहलों को शुरू करने के दोनों देशों के इरादे का स्वागत किया।
  • दोनों प्रधानमंत्रियों ने 'हरित नौवहन पर उत्कृष्टता केंद्र' (Centre of Excellence on Green Shipping) की स्थापना पर आशय पत्र का भी स्वागत किया।
  • दोनों प्रधानमंत्रियों ने 'इंडिया ग्रीन फाइनेंस इनिशिएटिव' (India Green Finance Initiative) के शुभारंभ का स्वागत किया, जिसका उद्देश्य भारत में हरित विकास और रोजगार सृजन में तेजी लाने के उद्देश्य से भारत में हरित परियोजनाओं के वित्तपोषण में योगदान करना है।
  • भारत और डेनमार्क ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध के क्षेत्र में अपने निरंतर सहयोग की पुष्टि की है। भारत ने मिशन भागीदार के रूप में ‘इंटरनेशनल सेंटर फॉर एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस सॉल्यूशंस’ (International Center for Antimicrobial Resistance Solutions: ICARS) में शामिल होने के डेनमार्क के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

सामयिक खबरें विज्ञान-प्रौद्योगिकी

डब्ल्यू बोसॉन


हाल में अमेरिका में 'कोलाइडर डिटेक्टर एट फर्मिलैब' (Collider Detector at Fermilab) साझेदारी के शोधकर्ताओं ने 'डब्ल्यू बोसॉन' (W boson) के द्रव्यमान का सटीक मापन करने की घोषणा की है।

महत्वपूर्ण तथ्य: शोधकर्ताओं के अनुसार डब्ल्यू बोसॉन कण भौतिकी मानक मॉडल (standard model of Particle physics) के पूर्वानुमानों की तुलना में अधिक भारी है। इसलिए यह ‘मानक मॉडल’ द्वारा पेश किए गए विवरण की अपूर्णता को दर्शाता है।

कण भौतिकी मानक मॉडल: ब्रह्मांड के सबसे बुनियादी मूलभूत अंगों का वर्णन करने के लिए 'मानक मॉडल' वैज्ञानिकों का वर्तमान सर्वोत्तम सिद्धांत है।

  • 'मानक मॉडल' यह बताता है कि कैसे 'क्वार्क' (जिनसे प्रोटॉन और न्यूट्रॉन बनते हैं) और ‘लेप्टान’ (जिसमें इलेक्ट्रॉन शामिल हैं) नामक कण सभी ‘ज्ञात पदार्थ’ (known matter) बनाते हैं।
  • मानक मॉडल ब्रह्मांड को नियंत्रित करने वाली चार मूलभूत शक्तियों में से केवल तीन- विद्युत चुंबकत्व, मजबूत बल (strong force) और कमजोर बल (weak force) की व्याख्या करता है। जबकि 'गुरुत्वाकर्षण' को पूरी तरह से छोड़ देता है। इसलिए मानक मॉडल को अधूरा माना जाता है। इसके अलावा मानक मॉडल में ‘डार्क मैटर कणों’ का विवरण शामिल नहीं है।

डब्ल्यू बोसॉन के बारे में: 1983 में खोजा गया, डब्ल्यू बोसॉन एक मूलभूत कण (fundamental particle) है।

  • जेड बोसॉन (Z boson) के साथ, मिलकर यह कमजोर बल के लिए जिम्मेदार होते हैं।
  • डब्ल्यू बोसॉन, जो विद्युत आवेशित होता है, कणों की बनावट को बदल देता है।
  • ‘डब्ल्यू बोसॉन’, प्रोटॉन को न्यूट्रॉन में तथा न्यूट्रॉन को प्रोटॉन में बदल देते है। ये कजोर बल के माध्यम से ‘परमाणु संलयन’ की क्रिया को शुरू कर देते हैं, जिससे ‘तारों’ में दहन-क्रिया शुरू हो जाती है।
  • ‘फोटॉन’, जो कि द्रव्यमान रहित होते हैं, के विपरीत ‘डब्ल्यू बोसॉन’ काफी भारी होते हैं।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

राष्ट्रीय सागरमाला शीर्ष समिति


6 मई, 2022 को 'राष्ट्रीय सागरमाला शीर्ष समिति' (National Sagarmala Apex Committee: NASC) ने नई दिल्ली में 'सागरमाला कार्यक्रम' की प्रगति की समीक्षा की और विभिन्न एजेंडे पर विचार-विमर्श किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रीय सागरमाला शीर्ष समिति (NASC) पत्तन आधारित विकास-सागरमाला परियोजनाओं के लिए नीति निर्देश और मार्गदर्शन प्रदान करने वाली शीर्ष संस्था है और यह इसके कार्यान्वयन की समीक्षा करती है।

  • NASC का गठन 13 मई, 2015 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा किया गया था।
  • NASC की अध्यक्षता पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री करते हैं। वहीं हितधारक केंद्रीय मंत्रालयों के कैबिनेट मंत्री और समुद्र तटीय राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र-शासित प्रदेशों के प्रशासक इसके सदस्य होते हैं।
  • समीक्षा बैठक के दौरान जहाजरानी मंत्रालय ने सागरमाला कार्यक्रम के तहत परियोजनाओं की संख्या बढ़ाकर 1537 कर दी है, जिनकी कुल अनुमानित लागत 6.5 लाख करोड़ रुपए है।
  • नया सागरमाला कार्यक्रम एक नई पहल 'सागर तट समृद्धि योजना' के माध्यम से तटीय क्षेत्रों के समग्र विकास पर जोर देगा।
  • सागरमाला कार्यक्रम के तहत 5.5 लाख करोड़ रुपए की 802 परियोजनाओं को 2035 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कुल 802 परियोजनाओं में से वर्तमान में 99,281 करोड़ रुपए की 202 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।

सागरमाला: राष्ट्रीय कार्यक्रम सागरमाला का उद्देश्य भारत की 7,516.6 किमी लंबी तट रेखा और 14,500 किमी संभावित नौगम्य जलमार्ग की क्षमता का उपयोग करके देश में आर्थिक विकास को गति देना है।

  • सागरमाला की घोषणा 2014 में प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी और 25 मार्च, 2015 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा इसे मंजूरी दी थी।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

भारत-बांग्लादेश सीमा पर फ्लोटिंग सीमा चौकियां


केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सुंदरबन के दुर्गम क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए 5 मई, 2022 को भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीन फ्लोटिंग (तैरती हुई) सीमा चौकियों (Border Outposts: BOP) का उद्घाटन किया।

(Image Source: https://theprint.in/)

महत्वपूर्ण तथ्य: केंद्रीय गृह मंत्री ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हरिदासपुर सीमा चौकी (BOP) पर 'मैत्री संग्रहालय' की आधारशिला रखी और 'सीमा प्रहरी सम्मेलन' को संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने 'फ्लोटिंग बोट एम्बुलेंस' को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

  • कोच्चि शिपयार्ड द्वारा तीन फ्लोटिंग सीमा चौकियों ‘सतलुज’, ‘कावेरी’ और ‘नर्मदा’ का निर्माण किया गया है। प्रत्येक BOP की लागत 38 करोड़ रुपए और वजन लगभग 53000 मीट्रिक टन है।
  • इन BOP के अगले हिस्से को जवानों की सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ बनाया गया है, साथ ही खाने-पीने की भरपूर व्यवस्था की गई है।
  • ये BOP एक महीने तक बिना ईंधन (पेट्रोल और डीजल) के डीजी सेट (डीजल जेनसेट) के साथ तैर सकते हैं।
  • सुंदरबन, जिसका एक हिस्सा भारत और दूसरा बांग्लादेश में है, देश की सुरक्षा के लिए बहुत संवेदनशील क्षेत्र है।
  • एक BOP के साथ 6 छोटी नावें होती हैं और इसमें घुसपैठ और तस्करी दोनों को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है।

मैत्री संग्रहालय: 1970 के दशक में जब पड़ोसी देश में मानवाधिकारों का हनन हुआ था, तब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारतीय सेना ने क्षेत्र में मानवाधिकारों की रक्षा की और बांग्लादेश के सृजन में मदद की थी।

  • इस उपलब्धि की एक चिरकालीन स्मृति के लिए यहां पर एक 'मैत्री संग्राहलय' की स्थापना की जा रही है।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

मार्तंड सूर्य मंदिर पूजा विवाद


8 मई, 2022 को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में मार्तंड सूर्य मंदिर के संरक्षित स्थल में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम विवादों में घिर गया है।

(Image Source: https://www.thebetterkashmir.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का कहना है कि मुख्य संरक्षित क्षेत्र परिसर में पूजा करने की अनुमति नहीं ली गई थी और इसे नियमों का उल्लंघन माना है।

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, जो संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्य करता है, संरक्षित स्मारकों का संरक्षक है।

क्या है नियम? नियमों के अनुसार, अगर पुरातत्व विभाग द्वारा किसी स्थान या परिसर को अपनी सुपुर्दगी में लिए जाने के समय वहां कोई धार्मिक अनुष्ठान, पूजा या अन्य कोई समारोह होता है तो ही पुरातत्व विभाग द्वारा संबंधित स्थान को अधिकार में लिए जाने के बाद भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

  • निर्जीव स्मारकों (non-living monument) पर कोई धार्मिक अनुष्ठान नहीं किया जा सकता है। निर्जीव स्मारक ऐसे स्मारक हैं, जहां ASI संरक्षित स्थल बनने पर पूजा/ धार्मिक अनुष्ठान की निरंतरता न रही हो।

मार्तंड सूर्य मंदिर: मार्तंड सूर्य मंदिर को जब 20वीं शताब्दी में ASI को सुपुर्द किया गया था, तो वहां कोई पूजा या हिंदू अनुष्ठान नहीं किया जा रहा था। इसलिए मार्तंड सूर्य मंदिर को एक निर्जीव स्मारक माना जाता है।

  • 'मार्तंड' हिंदू सूर्य-देवता का संस्कृत में एक नाम है। मंदिर का निर्माण कार्कोट राजवंश के शासक ललितादित्य मुक्तापीड ने 8वीं शताब्दी में करवाया था।
  • हालांकि यह अब खंडहर में तब्दील हो गया है, ऐसा माना जाता है कि इसे मुस्लिम शासक सिकंदर शाह मिरी के आदेश पर नष्ट कर दिया गया था।

अन्य तथ्य: एक जीवित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण स्मारक (living ASI monument) का सबसे प्रसिद्ध उदाहरण आगरा में ताजमहल है, जहां हर शुक्रवार को नमाज अदा की जाती है।

पीआईबी न्यूज आर्थिक

पहला खादी उत्कृष्टता केंद्र


केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने 11 मई, 2022 को नई दिल्ली में 'पहले खादी उत्कृष्टता केंद्र' (first Centre of Excellence for Khadi) का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह खादी उत्कृष्टता केंद्र दिल्ली में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान में स्थापित किया गया है।

  • इस खादी उत्कृष्टता केंद्र की बेंगलुरू, गांधीनगर, कोलकाता और शिलांग में उप-शाखाएं हैं।
  • खादी उत्कृष्टता केंद्र का उद्देश्य वस्त्रों के डिजाइन तैयार करना, घरों के लिये पर्दे आदि बनाना और सभी आयुवर्ग के लोगों के लिये सहायक सामग्रियों को विकसित करना; तथा गुणवत्ता, डिजाइन और व्यापार के मद्देनजर वैश्विक मानकों के तहत सभी प्रक्रियाओं का पालन करना है।
  • 'खादी उत्कृष्टता केंद्र' सभी खादी संस्थानों को डिजाइन तैयार करने के लिये मार्गदर्शन हेतु खादी के लिये ‘ज्ञान पोर्टल’ विकसित करने की प्रक्रिया में है।
  • ‘ज्ञान पोर्टल’ में रंग, रूपरेखा, बुनाई, परत, बनावट, प्रिंट, आकार और काट-छाँट और अंतिम सज्जा (finishing) पर डिजाइन निर्देश को शामिल किया गया है।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 9 मई को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के परिसरों में सोलर पैनल स्थापित करने के लिए गृह मंत्रालय के साथ किसने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? -- भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड
 केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 13 मई को किस स्थान पर देश के पहले 'अमृत सरोवर' का उद्घाटन किया?  -- रामपुर (उत्तर प्रदेश) के पटवई में
 फेसबुक की पैरेंट कंपनी, मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक और चिपनिर्माता एएमडी (AMD) ने 11 मई को दुनिया भर में ब्रॉडबैंड को और अधिक सुलभ बनाने के लिए बेस स्टेशन की लागत को कम करने के उद्देश्य से इस मोबाइल इंटरनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोग्राम के लिए साझेदारी की है।  -- 'इवनस्टार' (Evenstar)
 यह अभिनेत्री फ्रांसीसी लक्जरी ब्रांड लुईस विटॉन (Louis Vuitton) की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं।  -- दीपिका पादुकोण
 'उत्तर अटलांटिक संधि संगठन सहकारी साइबर रक्षा उत्कृष्टता केंद्र' (NATO Cooperative Cyber Defence Centre of Excellence) में शामिल होने वाला कौन पहला एशियाई देश बन गया है? -- दक्षिण कोरिया
 10 मई को अंतरराष्ट्रीय अर्गनिया दिवस (International Day of Argania) मनाया गया। अर्गन वृक्ष (वैज्ञानिक नाम- अर्गनिया स्पिनोसा) (Argania spinosa) आय सृजन करता है और जलवायु अनुकूलन में सुधार करता है। यह स्थानीय स्तर पर सतत विकास के तीन आयामों - आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय को हासिल करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ‘अर्गन वृक्ष’ कहाँ की मूल प्रजाति है?  -- मोरक्को के उप-सहारा क्षेत्र

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

​एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय


एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. EMRS पूरे भारत में भारतीय जनजातियों (ST-अनुसूचित जनजाति) के लिये मॉडल आवासीय विद्यालय बनाने की एक योजना है। इसकी शुरुआत वर्ष 2017-18 में हुई थी।
  2. जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा शिंदे (नासिक) में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की योजना आसपास के आदिवासी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये बनाई गई है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is A

Explanation :

  • हाल ही में जनज़ातीय मामलों के मंत्रालय ने महाराष्ट्र के नासिक में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) के निर्माण की आधारशिला रखी है।
  • प्रस्तावित EMR स्कूल का उद्देश्य नासिक के दूरदराज़ के आदिवासी इलाकों में आदिवासी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराना है।
  • EMRS में CBSE पाठ्यक्रम का अनुसरण किया जाता है। न केवल शैक्षणिक शिक्षा बल्कि आदिवासी छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए आदिवासी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिये एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय विकसित किये जा रहे हैं।
  • वर्तमान में देश भर में फैले 384 कार्यात्मक स्कूल हैं जो नवोदय विद्यालय की तरह ही स्थापित हैं, ये खेल और कौशल विकास में प्रशिक्षण प्रदान करने के अलावा स्थानीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिये विशेष अत्याधुनिक सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

समसामयिकी प्रश्न विज्ञान प्रौद्योगिकी

​5जी तकनीक


5जी तकनीक के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 5G, 5वीं पीढ़ी का मोबाइल नेटवर्क है। यह 1G, 2G, 3G और 4G नेटवर्क के बाद एक नया वैश्विक वायरलेस मानक है।
  2. 5G के हाई-बैंड स्पेक्ट्रम में इंटरनेट की गति का परीक्षण 42 Gbps (गीगाबाइट प्रति सेकंड) दर्ज किया गया है, जबकि ज़्यादातर मामलों में 4G में अधिकतम इंटरनेट डेटा गति अभी तक सिर्फ 5Gbps ही दर्ज की गई है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is A

Explanation :

  • हाल ही में प्रधानमंत्री ने देश के पहले 5G टेस्टबेड का उद्घाटन किया, यह स्टार्टअप और उद्योग जगत के लोगों को अपने उत्पादों का स्थानीय स्तर पर परीक्षण करने की अनुमति देगा जिससे विदेशी सुविधाओं पर निर्भरता कम होगी।

समसामयिकी प्रश्न राष्ट्रीय

संवेदनशील जनजातीय समूहों


भारत में विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूहों (PVTGs) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. PVTGs 18 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में रहते हैं।
  2. स्थिर या घटती जनसंख्या PVTG स्थिति निर्धारित करने हेतु एक मानदंड है।
  3. देश में अब तक आधिकारिक तौर पर 95 PVTG अधिसूचित हैं।
  4. इरुलर और कोंडा रेड्डी जनजातियाँ PVTG की सूची में शामिल हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

A
1, 2 और 3
B
2, 3 और 4
C
1, 2 और 4
D
1, 3 और 4
Right ans is C

Explanation :

  • ढेबर आयोग ने 1973 में आदिम जनजातीय समूहों (पीटीजी) की एक अलग श्रेणी बनाई जो आदिवासी समूहों में कम विकसित थे। आयोग के अनुसार, अधिक विकसित और मुखर आदिवासी समूह आदिवासी विकास निधि का बड़ा हिस्सा लेते हैं जिसके कारण PVTGs को अपने विकास हेतु निर्देशित अधिक धन की आवश्यकता होती है।
  • इस संदर्भ में भारत सरकार ने 1975 में सबसे कमज़ोर आदिवासी समूहों को एक अलग श्रेणी के रूप में पहचानने की पहल की जिसे आदिम संवेदनशील जनजातीय समूह कहा जाता है।

समसामयिकी प्रश्न विज्ञान प्रौद्योगिकी

एंडोसल्फान


एंडोसल्फान के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. एंडोसल्फान एक ऑर्गेनोक्लोरिन कीटनाशक है जिसे पहली बार वर्ष 1950 के दशक में पेश किया गया था और इसे आमतौर पर इसके वाणिज्यिक नाम थियोडन से जाना जाता है।
  2. यह कई गंभीर चिकित्सा स्थितियों से संबंधित है, जैसे कि न्यूरोटॉक्सिसिटी, शारीरिक विकृति, विषाक्तता आदि।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is C

Explanation :

  • एंडोसल्फान मनुष्य द्वारा त्वचा, फेफड़ों और पेट के द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाता है. यह दवा तीव्र विषतक्ता जैसे रोग को पैदा कर सकता है.
  • प्रयोगशाला के प्रयोग से ऐसा पाया गया है कि यह दवा के घातक प्रभाव पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखा गया है और यह कैंसर जन्य रोग भी पैदा करता है.

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

चक्रवात करीम और असानी


चक्रवात करीम और असानी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. चक्रवात करीम को श्रेणी I के तूफान के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिसकी गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।
  2. असानी चक्रवात बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बना हुआ है, जिसकी अनुमानित गति 100-110 किमी. प्रति घंटे से लेकर 120 किमी. प्रति घंटे तक है।
  3. इन दोनों चक्रवातों का निर्माण हिंद महासागर क्षेत्र में हुआ है।

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
Right ans is C

Explanation :

  • चक्रवात करीम को श्रेणी II के तूफान के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिसकी गति 112 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। असानी चक्रवात बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बना हुआ है, जिसकी अनुमानित गति 100-110 किमी. प्रति घंटे से लेकर 120 किमी. प्रति घंटे तक है।
  • संयुक्त राष्ट्र के तहत एक एजेंसी विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के मुताबिक किसी विशेष भौगोलिक स्थान या दुनिया भर में एक समय में एक से अधिक चक्रवात हो सकते हैं और ये एक सप्ताह या उससे अधिक समय तक जारी रह सकते हैं. इसलिए, भ्रम से बचने, आपदा जोखिम संबंधी जागरूकता, प्रबंधन और राहत कार्य में मदद के लिए प्रत्येक उष्णकटिबंधीय तूफान को एक नाम दिया जाता है.

समसामयिकी प्रश्न आर्थिकी

राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद


राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इसका गठन उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) द्वारा किया गया था।
  2. यह सरकार को सतत् आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर पैदा करने के साथ ही देश में नवाचार एवं स्टार्टअप को बढ़ावा देने हेतु मज़बूत पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिये सलाह देता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is C

Explanation :

  • हाल ही में वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद (NSAC) की बैठक में NavIC ग्रैंड चैलेंज का शुभारंभ किया।NavIC ग्रैंड चैलेंज का उद्देश्य NavIC को जियो-पोजज़िशनिंग समाधान और डिजिटल आत्मनिर्भरता के प्रमुख प्रस्तावक के रूप में बढ़ावा देना है।
  • राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद (National Startup Advisory Council- NSAC) का गठन भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (Department for Promotion of Industry and Internal Trade) ने गठन किया है।
  • राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद, भारत सरकार को देश में नवाचार और स्टार्टअप के पोषण के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम बनाने के लिए आवश्यक सलाह देती है।
  • देश में सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करने के सरकार के लक्ष्य को प्राप्त करने में यह परिषद सलाहकार की भूमिका में है।

समसामयिकी प्रश्न पर्यावरण

​नगरीय ऊष्मा द्वीप


नगरीय ऊष्मा द्वीप के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. नगरीय ऊष्मा द्वीप को स्थानीय और अस्थायी घटना के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जिसमें एक शहर के भीतर कुछ क्षेत्र अपने आसपास के क्षेत्र की तुलना में अधिक तापमान का अनुभव करते हैं।
  2. तापमान में यह भिन्नता 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
Right ans is A

Explanation :

  • हाल में भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी की लहरों का सामना कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र ऐसे स्थान हैं जिनका तापमान ग्रामीण क्षेत्रों के तापमान की तुलना में अधिक है। इसीघटना को "नगरीय ऊष्मा द्वीप" कहा जाता है।
  • नगरीय ऊष्मा द्वीप का निर्माण मूल रूप से कंक्रीट से बने शहरों की इमारतों और घरों के कारण होता है जिसके कारण उत्सर्जित ऊष्मा आसानी से वायुमंडल में नहीं पहुँच पाती है। नगरीय ऊष्मा द्वीप मूल रूप से कंक्रीट से बने प्रतिष्ठानों के बीच ऊष्मा के एकत्र होने से प्रेरित होता है।

समसामयिकी प्रश्न आर्थिकी

क्वार जल विद्युत परियोजना


540 मेगावाट की क्वार जल विद्युत परियोजना' (Kwar Hydro Electric Project) किस नदी पर स्थापित की जा रही है?

A
झेलम
B
चिनाब
C
रावी
D
ब्यास
Right ans is B

समसामयिकी प्रश्न खेल

एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2022


दक्षिण अफ्रीका में आयोजित एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2022 का खिताब किसने अपने नाम किया?

A
भारत
B
जर्मनी
C
नीदरलैंड
D
दक्षिण कोरिया
Right ans is C

समसामयिकी प्रश्न राज्य

पहल 'संपूर्ण'


असम के किस जिले की एक पोषण संबंधित पहल 'संपूर्ण' (Sampoorna) को 'लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021' से सम्मानित किया गया है?

A
बोंगाईगांव
B
दरांग
C
गोलाघाट
D
चिरांग
Right ans is A

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें