6 अगस्त, 2022 को बंगाल के पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया। उन्होंने संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को को पराजित किया।
1952 से वर्तमान तक के भारत के उपराष्ट्रपति की सूचीः
उपराष्ट्रपति | कार्यकाल |
सर्वपल्ली राधाकृष्णन (प्रथम उपराष्ट्रपति) | मई 1952 से मई 1957 और मई 1957 से मई 1962 |
जाकिर हुसैन | मई 1962 से मई 1967 |
वी. वी. गिरी | मई 1967 से मई 1969 |
गोपाल स्वरूप पाठक | अगस्त 1969 से अगस्त 1974 |
बी. डी. जत्ती | अगस्त 1974 से अगस्त 1979 |
मोहम्मद हिदायतुल्ला | अगस्त 1979 से अगस्त 1984 |
आर वेंकटरमन | अगस्त 1984 से जुलाई 1987 |
शंकर दयाल शर्मा | सितंबर 1987 से जुलाई 1992 |
के. आर. नारायणन | अगस्त 1992 से जुलाई 1997 |
कृष्ण कांत | अगस्त 1997 सेजुलाई 2002 |
भैरों सिंह शेखावत | अगस्त 2002 से जुलाई 2007 |
मोहम्मद हामिद अंसारी | अगस्त 2007 से अगस्त 2012 और अगस्त 2012 से अगस्त 2017 |
वेंकैया नायडू | अगस्त 2017 से अगस्त 2022 |
जगदीप धनखड़ | अगस्त 2022 से वर्तमान तक |
9 अगस्त, 2022 को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर में 22वें ‘भारत रंग महोत्सव’ (Bharat Rang Mahotsa) का उद्घाटन किया।
24 जुलाई, 2022 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन का 5 साल में जीर्णोद्धार कर इस मोढ़ेरा सूर्य मंदिर के समान निर्मित किया जाएगा।
मोढ़ेरा सूर्य मंदिर के बारे में: गुजरात के मेहसाणा में स्थित यह सूर्य मंदिर उन कुछ मंदिरों में से एक है जो सूर्य भगवान को समर्पित है। यह मंदिर मोढ़ेरा में पुष्पावती नदी के तट पर स्थित है।
हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में शहीद चंद्रशेखर आजाद की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।
स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान
हाल ही में अंडमान और निकोबार कमान (Andaman and Nicobar Command) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप को इस द्वीप के पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अंडमान और निकोबार प्रशासन को सौंप दिया।
9 अगस्त, 2022 को छत्तीसगढ़ सरकार ने अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए ग्राम सभाओं के माध्यम से स्वशासन सुनिश्चित करने के लिए पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम (पेसा)-1996 के कार्यान्वयन के लिए नियमों को अधिसूचित किया।
पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों का विस्तार) अधिनियम 1996
|
12 से 14 अगस्त 2022 तक गोवा इंस्टीटड्ढूट ऑफ मैनेजमेंट के अटल इनक्यूबेशन सेंटर और गैर-लाभकारी संगठन गर्लस्क्रिप्ट (GirlScript) ने गोवा में 1 ‘अग्नोस्टिक वेब 3.0’ (Agnostic web 3.0) सम्मेलन’ आयोजित किया।
13 अगस्त, 2022 को चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन किया गया। यह ब्रिज फ्रांस के एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है।
16 अगस्त, 2022 को भारत सरकार ने देश में प्रौद्योगिकी आधारित सामाजिक प्रभाव नवाचारों और समाधानों को लागू करने के लिए उद्योग एवं अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए ‘मंथन’ (Manthan) मंच का अनावरण किया।
15 अगस्त, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 88 मिनट के भाषण में, भारत के लोगों से एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए ‘पंच प्रण’ (Panch Pran) (पांच प्रतिज्ञा) लेने का आ“वान किया।
सीमा सड़क संगठन (Border Road Organization) पहली बार अरुणाचल प्रदेश में स्टील स्लैग (steel slag) का उपयोग करके एक पायलट सड़क खंड का निर्माण करेगा।
GK फ़ैक्ट
|
16 अगस्त, 2022 को स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) ने जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग एवं जल शक्ति मंत्रालय के साथ मिलकर नई दिल्ली में वाटर स्पोर्ट्स क्लब में ‘यमुना पर आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवत्तफ़ा अरिंदम बागची के अनुसार 17वां प्रवासी भारतीय दिवस जनवरी 2023 में मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित किया जाएगा।
8 अगस्त, 2022 को संचार मंत्रालय नई दिल्ली में एशिया और ओशिनिया क्षेत्र हेतु अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के क्षेत्रीय मानकीकरण मंच (Regional Standardization Forum) की मेजबानी कर रहा है।
7 अगस्त, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी के राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की संचालन परिषद की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की।
8 अगस्त, 2022 को केंद्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2022 को संसद के दोनों सदनों के द्वारा पारित कर दिया गया है।
1 अगस्त, 2022 को राज्य सभा द्वारा ‘सामूहिक विनाश के हथियार और उनके डिलिवरी सिस्टम्स (गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रतिबंध) संशोधन विधेयक, 2022’ को पारित कर दिया है। इस बिल को 6 अप्रैल, 2022 को लोकसभा द्वारा पारित किया गया था।
4 अगस्त, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के धरमपुर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की ‘श्रीमद् राजचंद्र मिशन’ की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
21 अगस्त, 2022 को भारत सरकार द्वारा मिथिला मखाना को भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication-GI) टैग प्रदान किया गया है।
2022 में प्रदान किये गए प्रमुख भौगोलिक संकेतक
उत्पाद |
राज्य/संघ राज्य क्षेत्र |
कंधमाल हल्दी |
ओडिशा |
पांडम और हमाराम हस्तशिल्प |
मणिपुर |
पलानी पंचमीर्थम |
तमिलनाडु |
तिरूर सुपारी (तिरूर वेट्टीला) |
केरल |
खोला मिर्च |
गोवा |
इडु मिश्मी वस्त्र हस्तशिल्प |
अरुणाचल प्रदेश |
काजी नेमू |
असम |
सफेद प्याज |
महाराष्ट्र |
20 अगस्त, 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (प्रिंसिपल बेंच) बार एसोसिएशन Forces Tribunal (Principal Bench) Bar Association द्वारा आयोजित ‘आत्मनिरीक्षणः सशस्त्र बल न्यायाधिकरण’ (Introspection: Armed Forces Tribunal) पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया।
19 अगस्त, 2022 को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ने घोषणा की, कि 101462 गांवों ने खुद को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) प्लस होने का दावा किया है।
30 से 31 जुलाई 2022 तक राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण ((National Legal Services Authority)) द्वारा विज्ञान भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों की पहली राष्ट्रीय स्तर की बैठक आयोजित की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बारे में
2 अगस्त, 2022 को लोक सभा ने ‘वन्य जीवन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2021’ पारित किया।
हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के वांचो समुदाय के लोग अपनी सदियों पुरानी लोककथाओं को डिजिटल रूप में रिकॉर्ड करने का कार्य कर रहे है। वांचो लोगों के पास मौिखक कहानियों, यादों और गीतों की एक समृद्ध परंपरा है।
हाल ही में गृह मंत्रालय ने घोषणा की कि रोहिंग्या समुदाय के लोग अवैध विदेशी लोग हैं।
22 अगस्त, 2022 को केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री दर्शन जरदोश ने नई दिल्ली में ‘सिल्क मार्क एक्सपो’ (Silk Mark Expo) का उद्घाटन किया।
जुलाई 2022 में भारत सरकार ने काफी बोर्ड के कामकाज को आधुनिक बनाने, निर्यात को बढ़ावा देने और घरेलू बाजार के विकास का समर्थन करने के लिये कॉफी (संवर्द्धन और विकास) 2022 पेश किया है।
GK फ़ैक्ट
|
27 जुलाई, 2022 को नई दिल्ली में ‘कार्यस्थल पर रसायनों के सुरक्षित उपयोग’ विषयवस्तु पर आयोजित एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
GK फ़ैक्ट
|
26 जुलाई, 2022 को रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग की प्रमुख पहल ‘रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार’ (Innovation for Defense Excellence- iDEX) ने अपने 100वें अनुबंध पर हस्ताक्षर किये है।
18 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (National Fisheries Development Board) ने नई दिल्ली में अपनी शासी निकाय की 9वीं बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने की।
GK फ़ैक्ट
|
27 जुलाई, 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री की अध्यक्षता में ‘राष्ट्रीय परिवार नियोजन शिखर सम्मेलन, 2022’ का आयोजन किया गया।
GK फ़ैक्ट
|
28 अगस्त, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के कच्छ क्षेत्र के भुज में ‘स्मृतिवन’ का उद्घाटन किया।
हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित स्वास्थ्य प्रभाव संस्थान द्वारा प्रकाशित ‘शहरों में वायु गुणवत्ता और स्वास्थ्य’ नामक एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, हानिकारक फाइन पार्टिकुलेट मैटर (Harmful fine particulate matter 2-5) के मामले में दिल्ली और कोलकाता शीर्ष 2 सबसे प्रदूषित शहर हैं।
8 अगस्त, 2022 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के चंदौली में ‘भारत-इजरायल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र’ (Indo-Israel Vegetable Center of Excellence) की आधारशिला रखी।
एकीकृत बागवानी विकास मिशन
|
5 अगस्त, 2022 को मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) ने अपनी बैठक में तरलता समायोजन सुविधा (Liquidity Adjustment Facility) के तहत पॉलिसी रेपो दर को तत्काल प्रभाव से 50 आधार अंक बढ़ाकर 5.40% कर दिया है।
मौद्रिक नीति समिति
|
17 अगस्त, 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (Emergency Credit Line Guarantee Scheme) के तहत आवंटन को 50,000 करोड़ रुपये बढ़ाकर 5 लाख करोड़ रुपये करने की घोषणा की है। अतिरिक्त राशि विशेष रूप से आतिथ्य और संबंधित क्षेत्रों के उद्यमों के लिए निर्धारित की गई है।
17 अगस्त, 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय परिवहन क्षेत्र पर अंतरराष्ट्रीय परिवहन मंच (International Transport Forum) की गतिविधियों का समर्थन करने के लिए भारत और फ्रांस के बीच एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी।
अंतरराष्ट्रीय परिवहन मंच
|
9 अगस्त, 2022 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर सहकारिताओं की ऑनबोर्डिंग को ई-लॉन्च किया।
5 अगस्त, 2022 को केंद्र सरकार ने 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राशन कार्ड जारी करने के लिए एक साझा पंजीकरण सुविधा ‘माई राशन-माई राइट’ की शुरुआत की है।
26 जुलाई, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT City) में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज- ‘इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज’ (India International Bullion Exchange) का उद्घाटन किया।
3 अगस्त, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने चीनी सीजन 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (Fair and Remunerative Price) को 305 रुपये प्रति क्विंटल करने हेतु मंजूरी दे दी है।
उचित और लाभकारी मूल्य
|
27 जुलाई, 2022 को को जारी भारतीय रिजर्व बैंक के डिजिटल भुगतान सूचकांक (Digital payments index) के अनुसार, डिजिटल भुगतान सितंबर 2021 के 304-46 से बढ़कर मार्च 2022 के लिए 349-30 हो गया, जो यह दर्शाता है, कि देश में एकीकृत भुगतान इंटरफेस (Unified payments interface) द्वारा संचालित डिजिटल भुगतान में वृद्धि हो रही है।
25 जुलाई, 2022 को वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 21-34 बिलियन अमरीकी डालर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (foreign direct investment) आकर्षित किया।
12 अगस्त, 2022 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय और नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक्स (National Federation of State Cooperative Banks) द्वारा आयोजित ग्रामीण सहकारी बैंकों के एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन जारी ‘ग्लोबल एम्प्लॉयमेंट ट्रेंड्स फॉर यूथ 2022’ रिपोर्ट के अनुसार, 15-24 आयु वर्ग के युवाओं में दुर्लभ बेरोजगारी दुनिया भर में 15.6% तक पहुंच गई है।
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन
|
हाल ही में आरबीआई द्वारा जारी वित्तीय वर्ष 2023 के पहली तिमाही के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि उदारीकृत प्रेषण योजना के तहत भारतीयों द्वारा प्रेषण वित्तीय वर्ष 2022 के पहली तिमाही में 3.67 बिलियन डॉलर से 6-04 बिलियन डॉलर हो गया।
22 अगस्त, 2022 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘ऑस्ट्रेलिया भारत शिक्षा परिषद’ (Australia India Education Council) की छठी बैठक की सह-अध्यक्षता की।
1 से 3 अगस्त 2022 को भारत और मॉरीशस ने नई दिल्ली में भारत-मॉरीशस उच्चाधिकार प्राप्त संयुक्त व्यापार समिति का पहला सत्र आयोजित किया।
मॉरीशस
|
हाल ही में मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने 5 वर्ष की अवधि के लिए विश्व संघर्ष विराम को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 3 विश्व नेताओं से बना एक आयोग बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र को एक लिखित प्रस्ताव प्रस्तुत करने की योजना बनाई है।
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अर्जेंटीना के रियर एडमिरल गुइलेर्मो पाब्लो रियोस को भारत एवं पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (United Nations Military Observer Group in India and Pakistan) के लिए मिशन के प्रमुख और मुख्य सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है।
3 से 5अगस्त, 2022 के मध्य वार्षिक आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक (ASEAN-India Foreign Ministers' Meeting) का आयोजन कंबोडिया के नोम पेन्ह शहर में आयोजित किया गया था। इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हिस्सा लिया।
आसियान
|
22 अगस्त, 2022 को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पराग्वे की राजधानी असुनसियन (Asuncion) में महात्मा गांधी की एक अर्ध-प्रतिमा का अनावरण किया।
29 जुलाई, 2022 को मोजाम्बिक के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
GK फ़ैक्ट
|
जुलाई 2022 में एक साझेदारी के तहत भारत तथा ऑस्ट्रेलिया ने निर्णय लिया है कि वे दुर्लभ खनिजों से संबंधित परियोजनाओं तथा आपूर्ति श्रृंखलाओं (Projects and supply chains) को मजबूत बनाने के लिए सहयोग में वृद्धि करेंगे।
19 जुलाई, 2022 को नीति आयोग और विश्व खाद्य कार्यक्रम-भारत (World food program India-WFPI) ने एक हाइब्रिड कार्यक्रम में एशिया और अफ्रीका में बाजरे (Millets) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ‘मैपिंग एंड एक्सचेंज ऑफ गुड प्रैक्टिस’ (Mapping and Exchange of Good Practices initiative) पहल शुरू की।
विश्व खाद्य कार्यक्रम के संदर्भ में
हाल ही में, भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) की 5वें दौर की वार्ता संपन्न हुई जो ‘हाइब्रिड’ रूप से आयोजित की गई थी। भारत और ब्रिटेन द्वारा अक्टूबर 2022 के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते को संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है।
मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का तात्पर्य दो या दो से अधिक देशों के बीच एक ट्रेड ब्लॉक के निर्माण के लिए मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया जाना है। इसके बाद यह एक मुक्त व्यापार क्षेत्र (free-trade area) बन जाता है। इस क्षेत्र में आयात और निर्यात पर किसी तरह का कोई प्रतिबन्ध, आयात कोटा या प्रशुल्क नहीं लगाया जाता।
22 अगस्त, 2022 को ईरान की राजधानी तेहरान में भारत और ईरान के मध्य समुद्री यात्रियों के लिए प्रशिक्षण, प्रमाणन और निगरानी के मानकों पर नाविकों की मदद करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
10 अगस्त, 2022 को रूसी विदेश मंत्रलय द्वारा ‘रणनीतिक हथियार कटौती संधि’ (Strategic Arms Reduction Treaty– START) के तहत आने वाले स्थलों को अस्थायी रूप से ‘निरीक्षण से छूट’ की घोषणा की गई। संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ‘निरीक्षण से छूट’ का कारण पश्चिमी प्रतिबंध और कोरोनावायरस संक्रमण को माना गया है।
नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि (New Strategic Arms Reduction Treaty-START) संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच सामरिक हथियारों में कमी तथा उन्हें सीमित करने संबंधी एक संधि है।
हाल ही में, रूस के ‘अस्त्रखान बंदरगाह’ (Astrakhan Port or Astrakhanskiy Port) से एक जहाज मुंबई के ‘न्हावा शेवा’ बंदरगाह पर पहुंच गया। इस जहाज द्वारा अनुसरण किया गया मार्ग अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन कॉरिडोर (International North-South Transport Corridor– INSTC) का हिस्सा है।
अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा (INSTC)
5 अगस्त, 2022 को दक्षिण कोरिया ने अपना पहला घरेलू रूप से विकसित चंद्र ऑर्बिटर को चंद्रमा का निरीक्षण करने हेतु सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसे ‘दानुरी’ (Danuri) भी कहा जाता है।
10 अगस्त, 2022 को विश्व जैव ईंधन दिवस के अवसर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत में दूसरी पीढ़ी (2nd generation) इथेनॉल संयंत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया।
महत्वः इसके माध्यम से कृषि-फसल अवशेषों के लिए अंतिम उपयोग बनाने से किसानों को सशक्त बनाया जाएगा और उनके लिए अतिरिक्त आय सृजन का अवसर प्रदान किया जाएगा।
हाल ही में आईआईटी हैदराबाद और सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (Centre for Cellular and Molecular Biology) ने संयुक्त रूप से एक 3 डी-मुद्रित कृत्रिम कॉर्निया विकसित किया और इसे खरगोश की आंख में प्रत्यारोपित किया।
16 अगस्त, 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में आयोजित विभिन्न रक्षा और रणनीतिक प्रणालियों के अनावरण समारोह में भारतीय सेना को बहुप्रतीक्षित ‘फ्यूचर इन्फैंट्री सोल्जर एज ए सिस्टम’ (Future Infantry Soldier as a System 'F-INSAS') सौंप दिया है। F-INSAS के पूर्ण गियर में एक ।AK-203 असॉल्ट राइफल शामिल होती है।
18 अगस्त, 2022 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में भारत की पहली एसी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस (AC double-decker electric bus) ‘स्विच ईआईवी 22’ (Switch EiV 22) का उद्घाटन किया।
हाल ही में गिरफ्तार नार्को-अपराधियों पर राष्ट्रीय एकीकृत डेटाबेस (NIDAAN) पोर्टल चालू हो गया है।
हाल ही में बेंगलुरू के इंडियन इंस्टीटड्ढूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (Indian Institute of Astrophysics) के वैज्ञानिकों ने अमेरिका के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से एक्सोप्लैनेट (Exoplanets) के चारों ओर घूमने वाले प्राकृतिक उपग्रहों का पता लगाने के लिए एक मॉडल विकसित किया है।
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप
|
04 अगस्त, 2022 को महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्वदेशी रूप से विकसित लेजर-गाइडेड एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (Laser-Guided Anti-Tank Guided Missiles) का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-इंडियन इंस्टीटड्ढूट ऑफ पेट्रोलियम (Council of Scientific - Industrial Research-Indian Institute of Petroleum) देहरादून के शोधकर्ताओं ने पर्यावरण से जहरीले, रिकैल्सीट्रेंट (Recalcitrant) और कार्सिनोजेनिक पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (Carcinogenic polycyclic aromatic hydrocarbons) को हटाने में सक्षम एक फंगस की पहचान की है।
21 अगस्त, 2022 केंद्रीय राज्य मंत्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी डॉ जितेंद्र सिंह ने पुणे में केपीआईटी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड-वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (KPIT-CSIR) द्वारा विकसित भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित हाइड्रोजन फ्यूल सेल (Hydrogen fuel cell) बस का शुभारंभ किया।
हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रौद्योगिकी
GK फ़ैक्ट
|
17 अगस्त, 2022 को प्रकाशित लैंसेट रेस्पिरेटरी जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 5 साल से कम उम्र के बच्चों में टोमैटो फ्लू (Tomato flu) नामक एक नया संक्रमण पाया गया है।
हाल ही में इजराइल में वीजमैन इंस्टीटड्ढूट (Weizmann Institute) के शोधकर्ताओं ने शुक्राणु, अंडे या निषेचन (fertilisation) की आवश्यकता के बिना दुनिया में पहला ‘सिंथेटिक भ्रूण’ (Synthetic Embryos) बनाया है।
हाल ही में मंकीपॉक्स (Monkeypox) रोग के परीक्षण के लिए भारत में स्वदेश में विकसित पहली ‘आरटी-पीसीआर किट’ (RT-PCR kit) लॉन्च की गई है।
मंकीपॉक्स
|
हाल ही में ‘सेंटर ऑफ इनोवेटिव एंड एप्लाइड बायोप्रोसेसिंग’ (Centre of Innovative and Applied Bioprocessing), मोहाली की एक शोध टीम ने कृषि कचरे से ‘एल/सीडीएस क्यूडी’ (क्वांटम डॉट्स) नामक कैडमियम सल्फाइड के लिग्निन और नैनोकणों का उपयोग करके एक नैनोकम्पोजिट (Nanocomposite) विकसित किया है।
जुलाई 2022 में यूएस-आधारित साइबर सुरक्षा फर्म सोनिकवॉल (Sonicwall) द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल की पहली छमाही की तुलना में 2022 की पहली छमाही में कंप्यूटर सिस्टम पर ‘क्रिप्टोजैकिंग’ हमले 30% बढ़कर 66.7 मिलियन हो गए हैं।
क्रिप्टोजैकिंग क्या है?
7 अगस्त, 2022 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (Small Satellite Launch Vehicle) SSLV-D1 राकेट से अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट ईओएस-02’ (Earth Observation Satellite EOS-02) को प्रक्षेपित किया।
GK फ़ैक्ट
|
10 अगस्त, 2022 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने सार्वजनिक उपयोग के लिए आभासी अंतरिक्ष संग्रहालय ‘स्पार्क’ का शुभारंभ किया।
28 जुलाई, 2022 को ‘कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड’ ने भारतीय नौसेना को देश का पहला स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत ‘विक्रांत’ को सौंप दिया है।
10 अगस्त, 2022 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पशुधन को गांठदार त्वचा रोग (Lumpy Skin disease) से बचाने के लिए स्वदेशी ‘वैक्सीन लम्पी-प्रो वैकइंड’ (Lumpi-ProVacInd) का शुभारंभ किया।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
|
10 अगस्त, 2022 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से ‘क्रू एस्केप सिस्टम’ (Crew Escape System) के ‘लो एल्टीटड्ढूड एस्केप मोटर’ (Low Altitude Escape Motor) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
23 अगस्त, 2022 को अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation) और भारतीय नौसेना ने ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज (Integrated Test Range), चांदीपुर से वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
24 अगस्त, 2022 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में अपने पिनाका विस्तारित रेंज रॉकेट हथियार प्रणालियों का परीक्षण किया।
हाल ही में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (James Webb Space Telescope) ने बृहस्पति (Jupiter) की नई तस्वीरें खींची हैं।
आर्टेमिस 1 (Artemis 1) नए स्पेस लॉन्च सिस्टम की पहली उड़ान होने जा रही है। यह एक ‘भारी लिफ्ट’ (heavy lift) वाहन है।
जुलाई 2022 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships) पहली बार अमेरिका में आयोजित की गई।
शीर्ष तीन देश और भारत की सूची
रैंक |
देश |
कुल पदक |
1 |
संयुक्त राज्य अमेरिका |
33 |
2 |
इथियोपिया |
10 |
3 |
जमैका |
10 |
33 |
भारत |
1 |
हाल ही में 17 वर्षीय हरियाणा पहलवान अंतिम पंघाल बुल्गारिया के सोफिया में आयोजित अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं।
28 अगस्त, 2022 को एशिया कप में पाकिस्तान के साथ खेले गए टी- 20 मैच के बाद विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में खेल के तीनों प्रारूपों में 100-100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
17 से 25 अगस्त 2022 तक यू.ए.ई. की राजधानी अबू धाबी में आयोजित 28वें मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने 9वें और अंतिम दौर में स्पेन के डेविड एंटोन गुइजारो को पराजित कर शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है।
18 अगस्त, 2022 को मनीषा कल्याण ‘यूईएफए महिला चैंपियंस लीग’ (UEFA Women's Champions League) में खेलने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है।
हाल ही में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मनोज प्रभाकर को नेपाल का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
7 अगस्त, 2022 को शतरंज के खिलाड़ी प्रणव वेंकटेश ने रोमानिया में आयोजित ‘लिम्पेडिया ओपन’ को जीतकर भारत के 75वें ग्रैंडमास्टर बन गए।
5 अगस्त, 2022 को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गये फाइनल में भारत ने अतिरिक्त समय के बाद बांग्लादेश को 5-2 से हराकर U20 सैफ चैंपियनशिप (SAFFK U20) 2022 का खिताब जीत लिया है।
GK फ़ैक्ट
|
16 अगस्त, 2022 को शीर्ष फुटबॉल निकाय फीफा ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है।
GK फ़ैक्ट
|
29 जुलाई से 8 अगस्त के मध्य इंग्लैंड के बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन किया गया था। बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में इस समारोह का समापन हुआ।
खेल | स्वर्ण पदक कुल | रजत पदक | कांस्य पदक | कुल पदक |
भारोत्तोलन | 3 | 3 | 4 | 10 |
जूडो | 0 | 2 | 1 | 3 |
लॉन बॉल्स | 1 | 1 | 0 | 2 |
टेबल टेनिस | 3 | 1 | 1 | 5 |
बैडमिंटन | 3 | 1 | 2 | 6 |
स्क्वैश | 0 | 0 | 2 | 2 |
पैरा पावरलिफ्रिटंग | 1 | 0 | 0 | 1 |
एथलेटिक्स | 1 | 4 | 3 | 8 |
कुश्ती | 6 | 1 | 5 | 12 |
बॉक्सिंग | 3 | 1 | 3 | 7 |
हॉकी | 0 | 1 | 1 | 2 |
क्रिकेट | 0 | 1 | 0 | 1 |
कुल | 22 | 16 | 23 | 61 |
क्रम | देश | स्वर्ण पदक | सिल्वर पदक | कांस्य पदक | कुल पदक |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 67 | 57 | 54 | 178 |
2 | इंग्लैंड | 57 | 66 | 53 | 176 |
3 | कनाडा | 26 | 32 | 34 | 92 |
4 | भारत | 22 | 16 | 23 | 61 |
5 | न्यूजीलैंड | 20 | 12 | 17 | 49 |
26 अगस्त, 2022 को भाला फेंक खिलाड़ी ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है।
30 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 तक मेघालय का शिलांग पूर्वोत्तर ओलंपिक (North East Olympics) के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेगा।
2 अगस्त, 2022 को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 2 से 4 अगस्त, 2022 तक खेले गए चौथे तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) पैरा खेलों का उद्घाटन किया।
GK फ़ैक्ट
|
8 अगस्त, 2022 को 44वें शतरंज ओलंपियाड का चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में समापन हो गया। इसका उद्घाटन 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
23 जुलाई, 2022 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) ने बर्मिंघम में चल रहे अपने वार्षिक सम्मेलन के दौरान तीन देशों को सदस्यता का दर्जा दिया।
GK फ़ैक्ट
|
22 अगस्त, 2022 को भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने तेहरान में आयोजित 14वीं एशियाई अंडर-18 चैंपियनशिप में कोरिया को 3-2 से हराकर कांस्य पदक जीता।
26 अगस्त, 2022 को सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी BWF विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष युगल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनीं।
1 अगस्त, 2022 को असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने छात्रों को डिजिटल जाति प्रमाण पत्र जारी करने का एक सरल और डिजिटल तरीका ‘मिशन भूमिपुत्र’ (Mission Bhumiputra) लॉन्च किया।
4 अगस्त, 2022 को उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने की उपज बढ़ाने के लिए ‘पंचामृत योजना’ (Panchamrut scheme) की शुरुआत की है।
19 अगस्त, 2022 को उत्तर प्रदेश ने अपनी सौर ‘ऊर्जा नीति-2022’ के मसौदे का अनावरण किया।
नीति के उद्देश्य
16 अगस्त, 2022 को, उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने ‘उत्तर प्रदेश रक्षा और एयरोस्पेस इकाई और रोजगार संवर्धन नीति-2022’ को मंजूरी दी। इसने 2018 की नीति में संशोधन किया है।
हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की तर्ज पर देश की पहली शिक्षा टाउनशिप विकसित करने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
उद्देश्यः शिक्षा टाउनशिप का उद्देश्य युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना और उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक कौशल से लैस करना है।
5 अगस्त, 2022 को उत्तर प्रदेश सरकार ने डेलॉइट इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
अगस्त 2022 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘परिवार कल्याण कार्ड’ की घोषणा की गई है।
उद्देश्यः परिवार कल्याण कार्ड का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक परिवार को पहचान पत्र प्रदान करना तथा प्राप्त डेटा के आधार पर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ परिवार के प्रत्येक ब्यत्तिफ़ तक पहुचाना है।
अगस्त 2022 में एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड पर्यटन विभाग जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park) में एक ‘मोदी सर्किट’ (Modi Circuit) विकसित करने की योजना बना रहा है।
कर्नाटक राज्य का जेल विभाग कैदियों द्वारा संचालित और प्रबंधित किए जाने वाले ईंधन स्टेशन शुरू करने की योजना बना रहा है।
24 जुलाई, 2022 को भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार ने 5 साल की अवधि के के लिए ‘गुजरात सेमीकंडक्टर नीति 2022-27’ की घोषणा की।
नीति के प्रमुख तथ्य
28 जुलाई 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली तिहार के अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक करने हेतु ‘मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ’ (Mukhya Mantri Mahtari Nyay Rath) को झंडी दिखाकर रवाना किया।
हाल ही में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और ‘गौठान’ (मवेशी शेड) को आजीविका का केंद्र बनाने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में ग्रामीण औद्योगिक पार्क स्थापित करेगी।
7 अगस्त,2022 को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर ‘नेथन्ना बीमा योजना’ (Nethanna Bima Scheme) की शुरुआत की।
16 अगस्त, 2022 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए ‘मेक इंडिया नंबर 1’ (Make India No 1) अभियान की शुरुआत की।
मेक इन इंडिया
|
7 अगस्त, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 7वीं बैठक में भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लिये मध्य प्रदेश द्वारा 550 बिलियन डॉलर का योगदान दिए जाने की घोषणा की।
हाल ही में मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल मंडला क्षेत्र देश का पहला ‘कार्यात्मक रूप से साक्षर’ (functionally literate) जिला बन गया है।
18 अगस्त, 2022 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि ‘दही-हांडी’ (Dahi-Handi) को राज्य में एक आधिकारिक खेल के रूप में मान्यता दी जाएगी।
हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने ‘मुख्यमंत्री समान शिक्षा राहत, सहायता और अनुदान (चिराग)’ योजना शुरू की है।
राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न अधीनस्थ प्रतियोगिता परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययनके अंतर्गत विश्व के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों/नगरों आदि से संबंधित प्रश्न प्रायः पूछे जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हम यह मानचित्र अध्ययन प्रस्तुत कर रहे हैं।
2022 की थीमः ‘स्तनपान के लिए कदमः शिक्षित और समर्थन’ (Step Up for Breastfeeding: Educate and Support) है।
हिरोशिमा दिवस को द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति पर 1945 में जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बमबारी के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
2022 की थीमः ‘हथकरघा, एक भारतीय विरासत’ (Handloom, an Indian legacy) है।
2022 का दिवस दूसरा ‘भाला फेंक दिवस’ है। इसी दिन पहली बार 2021 में जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। इन्होने 87-58 मीटर की दूरी तक भाला फेंका था।
2022 की थीमः ‘पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और प्रसारण में स्वदेशी महिलाओं की भूमिका’ (The Role of Indigenous Women in the Preservation and Transmission of Traditional Knowledge) है।
जापान हर साल 9 अगस्त को नागासाकी दिवस के रूप में मनाता है, क्योंकि 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर परमाणु बम गिराया।
विश्व शेर दिवस का उद्देश्य शेरों के बारे में जागरूकता फैलाना और उनके संरक्षण की दिशा में प्रयास करने की तत्काल आवश्यकता है।
इस दिन को पारंपरिक जीवाश्म ईंधन के विकल्प के रूप में गैर-जीवाश्म ईंधन के उपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
2022 की थीमः ‘अंतर पीढ़ीगत एकजुटताः सभी उम्र के लिए एक दुनिया बनाना’ (Intergenerational solidarity: creating a world for all ages) है।
12 अगस्त 2012 से प्रति वर्ष विश्व हाथी दिवस मनाया जा रहा है।
विश्व संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाता है।
2022 की थीमः ‘आइए अंग दान करने और जीवन बचाने का संकल्प लें’ (let's pledge to donate organs and save lives) है।
पारसी नव वर्ष जोरास्ट्रियन कैलेंडर (Zoroastrian calendar) में फरवार्डिन (थ्ंतअंतकपद) के पहले महीने के पहले दिन का प्रतीक है।
विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत 1837 में हुई थी
2008 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 अगस्त को ‘विश्व मानवतावादी दिवस’ के रूप में नामित करने के लिए एक को प्रस्ताव अपनाया था।
सद्भावना दिवस राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
अक्षय ऊर्जा दिवस पहली बार 2004 में मनाया गया था।
2022 की थीमः ‘अनदेखी देखनाः पानी का मूल्य’ (Seeing the unseen: The value of water) है।
2022 की थीमः ‘जेंडर इक्वेलिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमॉरो’ (Gender Equality Today for a Sustainable Tomorrow) है।
वर्ष 2012 में पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया था।
2009 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 29 अगस्त को परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया था।
3 अगस्त, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सतर्कता आयुक्त सुरेश एन. पटेल को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (Central Vigilance Commissioner) के रूप में शपथ दिलाई।
GK फ़ैक्ट
|
6 अगस्त, 2022 को वरिष्ठ इलेक्ट्रोकेमिकल वैज्ञानिक (Electrochemical scientist) नल्लाथम्बी कलाइसेल्वी ‘वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद’ (Council of Scientific and Industrial Research) की पहली महिला महानिदेशक बन गई हैं।
हाल ही में रामाधर सिंह द्वारा सामाजिक मनोविज्ञान और प्रबंधन में असाधारण उनके योगदान के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में सोसाइटी फॉर पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी (Society for Personality and Social Psychology) की ‘हेरिटेज वॉल ऑफ फेम’ पर चिह्नित किया गया है।
22 अगस्त, 2022 को वयोवृद्ध फिल्म निर्माता, अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
9 अगस्त, 2022 को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर रूडी कर्टजन की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह 73 वर्ष के थे।
20 अगस्त, 2022 को झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का लखनऊ में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह हृदय रोग से पीड़ित थे।
20 अगस्त, 2022 को बदरू के नाम से मशहूर भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान समर बनर्जी का कोलकाता में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।
14 अगस्त, 2022 को वयोवृद्ध शेयर बाजार निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया है।
31 जुलाई, 2022 को प्रख्यात बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा का दिल का दौरा पड़ने से 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
जुलाई 2022 में ब्रिटेन में रहने वाले लोकप्रिय पंजाबी गायक बलविंदर साफरी का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
31 जुलाई, 2022 को प्रसिद्ध व्यवसायी और लोकप्रिय कन्नड़ दैनिक ‘उदयवाणी’ के प्रमुख टी मोहनदास एम पई का 89 साल की उम्र में उडुपी में निधन हो गया।
1 अगस्त, 2022 को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला।
27 अगस्त, 2022 को न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
25 अगस्त, 2022 को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डॉ. समीर वी. कामत को रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग का सचिव और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का अध्यक्ष नियुक्त किया।
16 अगस्त, 2022 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ग्रेनाडा के पूर्व पर्यावरण मंत्री साइमन स्टील को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (United Nations Framework Convention on Climate Change- UNFCCC) के नए कार्यकारी सचिव के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की।
जलवायु परिवर्तन पर संयुत्तफ़ राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन
|
16 अगस्त, 2022 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव अल्केश कुमार शर्मा को इंटरनेट शासन पर प्रख्यात विशेषज्ञों के एक पैनल में नियुक्त किया।
12 अगस्त, 2022 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय फिल्म महोत्सव का 13वां संस्करण आयोजित किया गया।
श्रेणी |
विजेता |
सर्वश्रेष्ठ फिल्म |
83 |
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक |
शूजीत सरकार (सरदार उधम) और अपर्णा सेन (द रेपिस्ट) |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता |
रणवीर सिंह (83) |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री |
शेफाली शाह (जलसा) |
सर्वश्रेष्ठ श्रृंखला |
मुंबई डायरी 26/11 |
एक श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता |
मोहित रैना (मुंबई डायरी 26/11) |
एक श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री |
साक्षी तंवर (मई) |
सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म |
जग्गी |
उपमहाद्वीप की सर्वश्रेष्ठ फिल्म |
जॉयलैंड |
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार |
कपिल देव |
सिनेमा पुरस्कार में नेतृत्व |
अभिषेक बच्चन |
हाल ही में कांग्रेस नेता शशि थरूर को फ्रांस सरकार का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘शेवेलियर डे ला लीजियन डी होनूर’ (Chevalier de la Legion d' Honneur) प्रदान किया गया।
शेवेलियर डे ला लीजियन डी’ होनूर
|
हाल ही में दादाभाई नौरोजी के दक्षिण लंदन स्थित घर को एक ‘स्मारक ब्लू प्लाक’ (commemorative Blue Plaque)पुरस्कार प्रदान किया गया है।
हाल ही में पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को ‘शरणार्थियों का स्वागत करने के उनके प्रयासों’ के लिए 2022 यूनेस्को शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को लिबर्टी मेडल 2022 से सम्मानित किया जाएगा।
लिबर्टी मेडल
|
हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका की इनसाइडर ऑनलाइन पत्रिका के लिए काम करने वाली बांग्लादेश में जन्मी फहमीदा अजीम को ‘इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग और कमेंट्री’ (Illustrated Reporting and Commentary)की श्रेणी के तहत 2022 पुलित्जर पुरस्कार के लिए चुना गया है।
25 अगस्त, 2022 को करीम बेंजेमा और एलेक्सिया पुटेलस को इस्तांबुल में एक समारोह में यूईएफए (UEFA) पुरुष और महिला ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिए पुरस्कृत किया गया।
1 से 20 अगस्त 2022 तक वियतनाम-भारत द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'VINBAX 2022' का तीसरा संस्करण हरियाणा के चंडीमंदिर में आयोजित किया गया।
01 से 13 अगस्त 2022 तक भारतीय सेना और ओमान की शाही सेना की टुकड़ियों के बीच भारत ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अल नजाह-IV’ (AL NAJAH IV) का चौथा संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में संपन्न हुआ था।
8 से 29 अगस्त, 2022 तक भारत-अमेरिका के मध्य अभ्यास सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार 2022’ के 13वें संस्करण का आयोजन हिमाचल प्रदेश के बकलोह में किया गया।
21 अगस्त से 8 सितम्बर 2022 तक 17 देशों द्वारा द्विवार्षिक युद्धाभ्यास ‘पिच ब्लैक-2022’ का आयोजन आस्ट्रेलिया के उत्तरी इलाके में डार्विन और टिंडल एयरबेस पर किया जा रहा है।
जुलाई, 2022 में भारतीय सेना ने एक अखिल भारतीय सेना उपग्रह संचार अभ्यास, स्काईलाइट (Indian Army satellite communication exercise, SKYLIGHT) का आयोजन किया।
अक्टूबर 2022 में भारत और अमेरिका तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य के बीच उत्तराखंड के औली में 2 सप्ताह तक चलने वाले मेगा सैन्य अभ्यास का आयोजन किया जाएगा।
16 अगस्त, 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मुंबई में ‘अर्ली चाइल्डहुड डेवलपमेंट कॉन्क्लेव’ (Early Childhood Development Conclave) में ‘पालन 1000 नेशनल कैंपेन एंड पेरेंटिंग ऐप’ (Paalan 1000 National Campaign and Parenting App) का वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया।
12 अगस्त, 2022 को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा नई दिल्ली में निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन के पास एक शेल्टर होम में SMILE-75 पहल’ का शुभारंभ किया। SMILE का अर्थ है 'Support for Marginalised Individuals for Livelihood and Enterprise' है।
उद्देश्यः SMILE-75 का उद्देश्य शहरों या कस्बों एवं नगरपालिका क्षेत्रों को भीख मुक्त बनाना और विभिन्न हितधारकों की समन्वित कार्रवाई के माध्यम से भीख मांगने के कार्य में लगे व्यक्तियों के व्यापक पुनर्वास की रणनीति बनाना है।
10 अगस्त, 2022 को सरकार द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार 1 अक्टूबर, 2022 से सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना ‘अटल पेंशन योजना’ (Atal Pension Yojana) में आयकर दाताओं को नामांकन की अनुमति नहीं होगी।
15 अगस्त, 2022 से गृह मंत्रालय द्वारा जम्मू-कश्मीर में ग्राम रक्षा गार्ड योजना-2022 की शुरुआत की है।
हाल ही में गोवा, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव देश में पहले ‘हर घर जल’ प्रमाणित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश बन गए है, जहां गांवों के सभी लोगों ने अपने गांव को ‘हर घर जल’ के रूप में घोषित किया।
20 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (National Skill Development Corporation) ने सेवा भारती और युवा विकास सोसाइटी के सहयोग से समावेशी एवं सतत विकास के लिए आदिवासी समुदायों में कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण उद्यमी परियोजना के दूसरे चरण की घोषणा की।
ग्रामीण उद्यमी परियोजनाः यह एक अनूठी बहु-कौशल परियोजना है, जिसे राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा वित्त पोषित किया गया है।
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम क्या है?
|
4 अगस्त, 2022 को पर्यटन मंत्रालय ने अपने स्वदेश दर्शन योजना को ‘स्वदेश दर्शन 2-0’ के नए रूप में इस योजना की शुरुआत की है।
उद्देश्यः स्वदेश दर्शन 2.0’देश में पर्यटन और गंतव्य केंद्रित दृष्टिकोण के साथ स्थायी और जिम्मेदार पर्यटन स्थलों को विकसित करने में मदद करेगा।
स्वदेश दर्शन योजना
|
9 अगस्त, 2022 को ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’ ने तीन साल पूरे कर लिए हैं।
उद्देश्यः इसका उद्देश्य प्रवासी कामगारों और उनके परिवार के सदस्यों को देश में कहीं भी अपनी पसंद की किसी भी उचित मूल्य की दुकान से अपने हकदार सब्सिडी वाले खाद्यान्न को निर्बाध रूप से प्राप्त करने में सक्षम बनाना है।
5 अगस्त, 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘बढ़े चलो आंदोलन’ की शुरुआत की गई है।
हाल ही में विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (Science and Engineering Research Board) ने ‘स्टेट यूनिवर्सिटी रिसर्च एक्सीलेंस’ (State University Research Excellence- SERB-SURE) नामक एक नई योजना शुरू की है।
30 जुलाई, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजली वितरण कंपनियों (Power distribution companies) की परिचालन दक्षता और वित्तीय स्थिरता में सुधार के लिए ‘पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना’ की शुरुआत की।
उद्देश्यः बिजली मंत्रालय की प्रमुख पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना का उद्देश्य डिस्कॉम और बिजली विभागों की परिचालन क्षमता एवं वित्तीय स्थिरता में सुधार करना है।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) को सूचित करने के लिए भारत के अद्यतन ‘राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान’ (Nationally Determined Contribution) को मंजूरी दे दी है।
GK फ़ैक्ट
|
10 अगस्त, 2022 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी को 31 दिसंबर 2024 तक जारी रखने के लिए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
10 अगस्त, 2022 को जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की ‘क्षेत्र के कुशल कारीगरों के लिए हवाई अड्डा स्थल के रूप में’ (Airport as Venue for Skilled Artisans Of The Region-AVSAR) योजना के तहत ‘उम्मीद मार्केट प्लेस’ का उद्घाटन किया।
22 अगस्त, 2022 को एशियाई विकास बैंक और भारतीय सरकार ने हिमाचल प्रदेश में सुरक्षित पेयजल प्रदान करने और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता सेवाओं में सुधार के लिए 96.3 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
एशियाई विकास बैंक
22 अगस्त, 2022 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक की अध्यक्षता की।
23 अगस्त, 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation) के रक्षा मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लिया।
25 अगस्त, 2022 को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
26 अगस्त, 2022 को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) ने 21 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित कर दिया है। ये संस्थान बगैर मान्यता के मनमाने ढंग से चलाए जा रहे थे।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
8 अगस्त, 2022 को भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General-CAG) की भारत के तटीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण पर लेखापरीक्षा रिपोर्ट संसद में पेश की गई, जिसमें केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई हैं।
भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
कार्य एवं उद्देश्य
हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने कन्याकुमारी और तिरुनेलवेली में अगस्त्यमलाई हाथी रिजर्व के रूप में नामित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
अगस्त्यमलाई बायोस्फीयर रिजर्व
|
13 अगस्त, 2022 को पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के अनुसार भारत में रामसर स्थलों की सूची में 11 नए आर्द्रभूमि स्थल जोड़े गये हैं, जिससे देश में रामसर स्थलों की कुल संख्या 75 हो गई है।
रामसर कन्वेंशन
|
हाल ही में भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department), जापान सरकार और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United Nations Development Programme) ने देश भर के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जलवायु कार्रवाई में तेजी लाने के लिए एक नई पहल की घोषणा की है।
अगस्त 2022 में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नेशनल इंस्टीटड्ढूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी, चेन्नई द्वारा संचालित और उपयोग किए जाने वाले तटीय अनुसंधान पोत ‘सागर अन्वेशिका’ की यात्रा के दौरान ‘रोशनी’ नामक अपनी तरह की पहली लालटेन का अनावरण किया।
अप्रैल 2023 से भारत चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर 20% इथेनॉल के साथ पेट्रोल की आपूर्ति शुरू कर देगा। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के अनुसार 2025 तक पेट्रोल का पांचवां हिस्सा इथेनॉल से बना होगा।
हाल ही में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने थायलासीन या तस्मानियाई टाइगर (Tasmanian Tiger) को पुनर्जीवित करने के लिए 15 मिलियन डॉलर की एक परियोजना शुरू की है।
भारतीय कंपनियां पहली बार वेनेजुएला से भारी मात्रा में पेट्रोलियम कोया पेटकोक (Petcoke) का आयात कर रही हैं।
हाल ही में त्रि-आयामी मॉडल बनाने के लिए जीवाश्म साक्ष्य का उपयोग करते हुए, शोधकर्ताओं ने अब तक के सबसे बड़े शिकारी जानवरों में से एक-मेगालोडन (Megalodon) के जीवन के बारे में नए साक्ष्य एकत्रित किये हैं।
जुलाई, 2022 को मोनार्क तितली (Monarch butterfly) को प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ (International Union for Conservation of Nature) ने की खतरनाक प्रजातियों की लाल सूची में ‘लुप्तप्राय’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
हाल ही में हिम तेंदुए पर जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (Zoological Survey of India) द्वारा किए गए एक अध्ययन ने मायावी पहाड़ी बिल्ली और उसकी शिकार प्रजातियों पर दिलचस्प अंतर्दृष्टि प्रदान की है।
हाल ही में शोधकर्ताओं के एक समूह ने पश्चिमी घाट में अगस्त्यमलाई पहाड़ियों (Agasthyamalai hills) से बेंट-टोड गेको (Bent-toed gecko) की एक नई प्रजाति की खोज की है। जाने-माने मैलाकोलॉजिस्ट (Malacologist) एन.ए. अरविंद के नाम पर इस प्रजाति का नाम ‘अरविंद का ग्राउंड गेको’ रखा गया है।
अगस्त्यमलाई बायोस्फीयर रिजर्व
|
हाल ही में शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने भारत और श्रीलंका में लंबी उंगलियों वाले चमगादड़ों (long & fingered bats) की एक नई प्रजाति की खोज की है।
27 जुलाई, 2022 को डॉ. जितेंद्र सिंह ने हिंद महासागर के लिए पहला, अत्याधुनिक और पूरी तरह से स्वचालित प्लवन-आधारित तटीय अवलोकन (Automated buoy-based coastal observation) एवं जलीय गुणवत्ता वाली नाउकास्टिंग प्रणाली (water quality nowcasting system) का शुभारंभ किया।
GK फ़ैक्ट
|
हाल ही में, ऑस्ट्रेलियन इंस्टीटड्ढूट ऑफ मरीन साइंस (Australian Institute of Marine Science- AIMS) द्वारा ग्रेट बैरियर रीफ पर एक रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 36 वर्षों में ग्रेट बैरियर रीफ के उत्तरी और मध्य भागों में ‘कोरल कवर’ का उच्चतम स्तर दर्ज किया गया है।
कोरल रीफ क्या है?
GK फ़ैक्ट
|
8 अगस्त, 2022 को लोकसभा द्वारा ‘ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022’ को मंजूरी प्रदान कर दी गई।
8 अगस्त, 2022 को नासा के ‘अर्थ ऑब्जर्वेटरी’ से लिए गए कच्छल द्वीप (Katchal island) का एक नक्शा दिखाया जिसमें इस द्वीप पर पर मैंग्रोव आवरण के कम होने का पता चला है।
मैंग्रोव क्या हैं?
हाल ही में हरित ऊर्जा और पर्यावरण प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता की दिशा में एक उत्कृष्ट कदम के रूप में, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने राजस्थान के सांचोर में अपनी ‘गोबर से संपीडित बायोगैस परियोजना’ (Cowdung to Compressed Biogas Project) शुरू की।
गोबर-धन योजना
गोबर-धन योजना को बजट 2018-19 में शुरू करने की घोषणा की गई थी और इसे अप्रैल 2018 में शुरू किया गया था।
8 अगस्त, 2022 को जारी नवीनतम ‘नेचर इंडेक्स 2022’ रैंकिंग में हैदराबाद विश्वविद्यालय को शीर्ष स्थान हासिल हुआ है।
हाल ही में भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा ‘शुष्कता विसंगति आउटलुक सूचकांक’ (Aridity Anomaly Outlook Index) जारी की गई। यह सूचकांक कृषि सूखे की निगरानी करता है तथा वर्षा और मिट्टी की नमी के विषय में जानकारी प्रदान करता है।
23 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक ने विश्व जल सप्ताह 2022 के दौरान ‘अर्थ गंगा मॉडल’ के बारे में चर्चा की।
हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक ने ‘उत्सव जमा योजना’ (Utsav Deposit Scheme) नामक एक अद्वितीय सावधि जमा कार्यक्रम शुरू किया।
GK फ़ैक्ट
|
10 अगस्त, 2022 को कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड ने ‘कोटक क्रेम’ (Kotak Crème)नामक एक लाइफस्टाइल-केंद्रित कॉर्पोरेट वेतन खाता लॉन्च करने की घोषणा की।
कोटक महिंद्रा बैंक
|
16 अगस्त, 2022 को उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा ने ‘गुडफेलो’ (Goodfellows) नामक एक स्टार्टअप लॉन्च किया।
हाल ही में निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी (HDFC) ने बैंकिंग क्षेत्र में लैंगिक विविधता बढ़ाने के लिए उत्तरी केरल क्षेत्र के कोझीकोड में 4 महिला बैंकरों के साथ अपनी पहली महिला शाखा खोली है।
GK फ़ैक्ट
|
हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने देश में विदेशी प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (foreign portfolio investor) के एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया है।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेश
|
हाल ही में केरल स्थित ‘फेडरल बैंक’ (Federal Bank) आयकर विभाग के टिन 2.0 प्लेटफॉर्म पर अपने पेमेंट गेटवे प्लेटफॉर्म (Payment Gateway platform) को सूचीबद्ध करने वाला देश का पहला बैंक बन गया है।
हाल ही में निजी क्षेत्र की एक प्रमुख सामान्य बीमा कंपनी एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी (HDFC ERGO General Insurance Company) ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए देश का पहला वन-स्टॉप-सॉल्यूशन पोर्टल (one-stop-solution portal) ‘ऑल थिंग्स ईवी’ (All Things EV) लॉन्च किया है।