2023 के बाद के आईसीसी पुरुष इवेंट

  • 03 Dec 2021

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 16 नवंबर, 2021 को वर्ष 2024-2031 तक आयोजित होने वाले प्रमुख आईसीसी पुरुष टूर्नामेंटों की घोषणा की, जिनकी मेजबानी 14 देशों द्वारा की जाएगी।

टी-20 विश्व कप: 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज;2026 में भारत और श्रीलंका; 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड; तथा 2030 में इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड।

एकदिवसीय विश्व कप: 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया; तथा 2031 में भारत और बांग्लादेश।

चैंपियंस ट्रॉफी: 2025 में पाकिस्तान; तथा 2029 में भारत।

  • ज्ञात हो कि ‘टी- 20 विश्व कप 2022’ ऑस्ट्रेलिया में और ‘एकदिवसीय विश्व कप 2023’ भारत में खेला जाएगा।