राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021

  • 03 Dec 2021

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 13 नवंबर, 2021 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 प्रदान किए।

(Image Source: https://twitter.com/IndiaSports)

  • इस वर्ष 12 खिलाड़ियों को 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया जबकि 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 35 खिलाड़ियों को 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
  • इस वर्ष की पुरस्कार चयन समिति की अध्यक्षता न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मुकुंदकम शर्मा (सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश) ने की थी।
  • राष्ट्रपति ने इस अवसर पर 'तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2020 भी प्रदान किए।

पुरस्कार विजेताओं का विवरण-

  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021: नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखरा (पैरा निशानेबाजी), सुमित अंतिल (पैरा एथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हॉकी)।
  • अर्जुन पुरस्कार 2021: अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (बॉक्सिंग), शिखर धवन (क्रिकेट), सीए भवानी देवी (फेंसिंग), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पुनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी), हरमन प्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास ( हॉकी), बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांत शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश कथुनिया (पैरा एथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सुहास यतिराज (पैरा बैडमिंटन) सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी), भाविना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी) और शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)।
  • उत्कृष्ट कोच के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2021 (जीवन-पर्यंत श्रेणी): टी. पी. ओसेफ (एथलेटिक्स), सरकार तलवार (क्रिकेट), सरपाल सिंह (हॉकी), अशन कुमार (कबड्डी) और तपन कुमार पाणिग्रही (तैराकी)।
  • उत्कृष्ट कोच के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2021 (नियमित श्रेणी): राधाकृष्णन नायर पी (एथलेटिक्स), संध्या गुरुंग (मुक्केबाजी), प्रीतम सिवाच (हॉकी), जय प्रकाश नौटियाल (पैरा निशानेबाजी) और सुब्रमण्यन रमन (टेबल टेनिस)।
  • लाइफटाइम अचीवमेंट 2021 के लिए ध्यानचंद पुरस्कार: लेखा के.सी (मुक्केबाजी), अभिजीत कुंटे (शतरंज), दविंदर सिंह गरचा (हॉकी), विकास कुमार (कबड्डी) और सज्जन सिंह (कुश्ती)।
  • राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2021: मानव रचना शैक्षिक संस्थान (श्रेणी - नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान और तराशना) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (श्रेणी - कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेल को प्रोत्साहन)।
  • मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी: पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़।
  • तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2020: प्रियंका मंगेश मोहिते (महाराष्ट्र - भूमि साहस), जय प्रकाश कुमार (झारखंड - भूमि साहस), कर्नल अमित बिष्ट (उत्तराखंड- भूमि साहस), शीतल (उत्तराखंड - भूमि साहस), श्रीकांत विश्वनाथन (कर्नाटक) - जल साहस), लेफ्टिनेंट कर्नल सर्वेश धडवाल (पंजाब - वायु साहस), जय किशन (दिल्ली - लाइफ टाइम अचीवमेंट)।