परमाणु ऊर्जा उत्पादन लक्ष्य

  • 03 Dec 2021

2 दिसंबर, 2021 को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह द्वारा राज्य सभा में दी गई जानकारी के अनुसार परमाणु उत्पादन के लक्ष्य वार्षिक आधार पर निर्धारित किए जाते हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य: पिछले दशक (2011-12 से 2020-21) के दौरान, परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए वार्षिक लक्ष्यों का योग 3,74,383 मिलियन यूनिट था, जिसके मुकाबले कुल उत्पादन 3,81,593 मिलियन यूनिट रहा।

  • परमाणु ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए, सरकार ने कुल 9000 मेगावाट की नई परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक स्वीकृति और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
  • निर्माणाधीन और स्वीकृत परियोजनाओं के कार्मिक रूप से पूरा होने पर, 6780 मेगावाट की वर्तमान परमाणु ऊर्जा क्षमता 2031 तक बढ़कर 22480 मेगावाट हो जाएगी।