वर्ल्ड एक्सपो

  • 03 Dec 2021

दुबई में 18 से 23 नवंबर, 2021 तक वर्ल्ड एक्सपो का आयोजन किया गया। दुबई सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने इसकी मेजबानी की।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस एक्सपो में महाराष्ट्र के सांस्कृतिक वैभव को विभिन्न रूपों में प्रस्तुत किया गया।

  • इस एक्सपो में संगीत, नाटक, लोक कला, सिनेमा, सांस्कृतिक परंपरा सहित महाराष्ट्र के सांस्कृतिक वैभव को प्रदर्शित किया गया।
  • इस अवसर पर कडू भगवान, टक टक, ताजमहल, बार्डो, गोदाकथ, कथा एक पैठनिचि (एक मराठी वेब सीरीज) जैसी छ: फिल्मों और महाराष्ट्र की चित्रधारा को प्रदर्शित किया गया।
  • इस दौरान महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) ने मैग्नेटिक महाराष्ट्र 2.0 के तहत लगभग 15,260 करोड़ रुपये (2 बिलियन डॉलर) के प्रस्तावित निवेश के साथ 25 समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।