इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर रेजिलिएंट आइलैंड स्टेट्स

  • 03 Dec 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 नवंबर, 2021 को ग्लासगो में जलवायु शिखर सम्मेलन के मौके पर 'इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर रेजिलिएंट आइलैंड स्टेट्स' (Infrastructure for Resilient Island States :IRIS) का शुभारंभ किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: IRIS का उद्देश्य छोटे द्वीपीय विकासशील देशों (Small Island Developing States: SIDS) में लचीले, टिकाऊ और समावेशी बुनियादी ढांचे के लिए एक व्यवस्थित दृष्टिकोण के माध्यम से सतत विकास हासिल करना है।

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन छोटे द्वीपीय विकासशील देशों को चक्रवात, कोरल-रीफ निगरानी और तट-रेखा निगरानी के बारे में समय पर जानकारी प्रदान करने हेतु एक विशेष डेटा विंडो तैयार करेगा।
  • भारत ने यूनाइटेड किंगडम के 'ग्रीन ग्रिड इनिशिएटिव' (GGI) के साथ महत्वाकांक्षी 'वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड' (OSOWOG) कार्यक्रम शुरू किया है।
  • भारत और यूनाइटेड किंगडम ने द्विपक्षीय सहयोग के हिस्से के रूप में ‘ग्रीन ग्रिड इनिशिएटिव’ और ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड' का 'ग्रीन ग्रिड इनिशिएटिव - वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड' (GGI-OSOWOG) में विलय कर दिया है।