राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5

  • 03 Dec 2021

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 24 नवंबर, 2021 को 2019-21 के राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (NFHS-5) चरण-2 के आंकड़े जारी किए गए।

  • महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रीय स्तर पर प्रति महिला बच्चों की औसत संख्या यानी कुल प्रजनन दर (टीएफआर) घटकर अब 2.0 हो गई है। यह NFHS-4 में 2.2 थी।
  • भारत में पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं हैं, इसके समग्र लिंगानुपात में 1,000 पुरुषों के लिए 1,020 महिलाएं हैं, जो 2005-06 में 1,000 से घटकर 2015-16 में 991 हो गई थी।
  • पिछले पांच वर्षों में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए जन्म के समय लिंगानुपात 2015-16 में 919 प्रति 1,000 पुरुषों से बढ़कर अब मामूली सुधार के साथ 929 प्रति 1,000 हो गया है।
  • अस्पताल जैसी संस्थागत सुविधाओं में जन्म लगभग 79% से बढ़कर 89% हो गया।
  • 12-23 महीने की आयु के बच्चों के बीच पूर्ण टीकाकरण अभियान में अखिल भारतीय स्तर पर 62% से 76% तक पर्याप्त सुधार दर्ज किया गया है।
  • 6 महीने से कम उम्र के बच्चों को विशेष रूप से स्तनपान करानेमें 54.9% (NFHS-4) से 63.7% तक का तेज सुधार हुआ।
  • जीके फैक्ट: 'समग्र गर्भनिरोधक प्रसार दर' अखिल भारतीय स्तर पर और पंजाब को छोड़कर लगभग सभी चरण- II राज्यों / केंद्र- शासित प्रदेशों में 54% से बढ़कर 67% हो गई है।