पद्म पुरस्कार 2021

  • 03 Dec 2021

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने 9 नवंबर, 2021 को पद्म पुरस्कार 2021 प्रदान किए।

  • वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रपति ने 1 जोड़ी पुरस्कार (एक जोड़ी पुरस्कार में 2 व्यक्तियों को दिये जाने वाले पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है) सहित 119 पद्म पुरस्कार प्रदान किए।
  • इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
  • पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं, विदेशियों या एनआरआई / पीआईओ / ओसीआई श्रेणी के 10 व्यक्ति, 16 मरणोपरांत और 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता शामिल हैं।

पद्म विभूषण: शिंजो आबे (जन सेवा - जापान), एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) (कला-तमिलनाडु), डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े (चिकित्सा - कर्नाटक), नरिंदर सिंह कापनी (मरणोपरांत) (विज्ञान और इंजीनियरिंग- अमेरिका), मौलाना वहीदुद्दीन खान (अन्य- अध्यात्म - दिल्ली), बी बी लाल (अन्य- पुरातत्व - दिल्ली) तथा सुदर्शन साहू (कला - ओडिशा)।

पद्म भूषण: कृष्णन नायर शांताकुमारी चित्रा (कला - केरल), तरुण गोगोई (मरणोपरांत) (जनसेवा - असम), चंद्रशेखर कंबर (साहित्य और शिक्षा - कर्नाटक), सुमित्रा महाजन (जन सेवा - मध्य प्रदेश), नृपेंद्र मिश्र (सिविल सेवा - उत्तर प्रदेश), राम विलास पासवान (मरणोपरांत) (जन सेवा - बिहार), केशुभाई पटेल (मरणोपरांत) (जनसेवा - गुजरात), कल्बे सादिक (मरणोपरांत) (अन्य-अध्यात्म - उत्तर प्रदेश), रजनीकांत देवीदास श्रॉफ (व्यापार व उद्योग - महाराष्ट्र) तथा तरलोचन सिंह (जन सेवा- हरियाणा)।

महत्वपूर्ण पद्म श्री: गुलफाम अहमद (कला - उत्तर प्रदेश), पी. अनीता (खेल- तमिलनाडु), राम स्वामी अन्नावरापु (कला - आंध्र प्रदेश), सुब्बू अरुमुगम (कला- तमिलनाडु), प्रकाशराव असवादी (साहित्य और शिक्षा - आंध्र प्रदेश), भूरी बाई (कला - मध्य प्रदेश), लखीमी बरुआ (सामाजिक कार्य - असम), बीरेन कुमार बसाक (कला - पश्चिम बंगाल), रजनी बेक्टर (व्यापार और उद्योग - पंजाब), पीटर ब्रुक (कला - यूनाइटेड किंगडम), संगखुमी बुआलछुआक (सामाजिक कार्य - मिजोरम), बिजॉय चक्रवर्ती (जन सेवा - असम), जगदीश चौधरी (मरणोपरांत) (सामाजिक कार्य - उत्तर प्रदेश), मौमा दास (खेल - पश्चिम बंगाल), श्रीकांत दातर (साहित्य और शिक्षा - संयुक्त राज्य अमेरिका), छुटनी महतो (सामाजिक कार्य- झारखण्ड), दुलारी देवी (कला - बिहार), हंजबम राधे शर्मी (कला - मणिपुर), शांति देवी (सामाजिक कार्य - ओडिशा), वायन डिबिया (कला - इंडोनेशिया), अंशु जमसेनपा (खेल - अरुणाचल प्रदेश), पूर्णमासी जनी (कला - ओडिशा), मंजम्मा जोगती (ट्रांसजेंडर) (कला - कर्नाटक), महेशभाई और नरेशभाई कनोड़िया (जोड़ी) (मरणोपरांत) (कला - गुजरात), रजत कुमार कार (साहित्य और शिक्षा - ओडिशा), प्रकाश कौर (सामाजिक कार्य - पंजाब), निकोलस कजानस (साहित्य और शिक्षा - ग्रीस), गुलाम रसूल खान (कला - जम्मू और कश्मीर), लाखा खान (कला- राजस्थान), संजीदा खातून (कला - बांग्लादेश), नीरू कुमार (सामाजिक कार्य - दिल्ली), लाजवंती (कला- पंजाब), रतन लाल (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग - अमेरिका), अली मानिकफन (अन्य- जमीनी स्तर पर नवाचार लक्षद्वीप), रामचंद्र मांझी (कला - बिहार), नानाद्रो बी मारक (अन्य - कृषि - मेघालय), डॉ. रतन लाल मित्तल (चिकित्सा - पंजाब), माधवन नांबियार (खेल- केरल), डॉ. चंद्रकांत संभाजी पांडव (चिकित्सा - दिल्ली), डॉ. जे एन पांडे (मरणोपरांत) (चिकित्सा - दिल्ली), पप्पम्मल (अन्य- कृषि तमिलनाडु), डॉ. कृष्ण मोहन पथी (चिकित्सा - ओडिशा), जसवंतीबेन जमनादास पोपट (व्यापार और उद्योग - महाराष्ट्र), नंदा प्रुस्टी (साहित्य और शिक्षा - ओडिशा), बालन पुथेरी (साहित्य और शिक्षा - केरल), बिरुबाला राभा (सामाजिक कार्य - असम), बॉम्बे जयश्री रामनाथ (कला - तमिलनाडु), मैत्यराम रियांग (कला - त्रिपुरा), अशोक कुमार साहू (चिकित्सा - उत्तर प्रदेश), डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय (चिकित्सा - उत्तराखंड), सिंधुताई सपकाल (सामाजिक कार्य - महाराष्ट्र), चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा - जम्मू और कश्मीर), प्रेमचंद शर्मा (अन्य - कृषि - उत्तराखंड), अर्जुन सिंह शेखावत (साहित्य और शिक्षा - राजस्थान), राम यत्न शुक्ल (साहित्य एवं शिक्षा - उत्तर प्रदेश), जितेंद्र सिंह शंटी (सामाजिक कार्य - दिल्ली), करतार सिंह (कला - पंजाब), डॉ. दिलीप कुमार सिंह (चिकित्सा - बिहार), चंद्रशेखर सिंह (अन्य - कृषि - उत्तर प्रदेश), सुधा हरि नारायण सिंह (खेल - उत्तर प्रदेश), वीरेंद्र सिंह (खेल - हरियाणा), मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा - बिहार), के सी शिवशंकर (मरणोपरांत) (कला- तमिलनाडु), गुरु माँ कमली सोरेन (सामाजिक कार्य - पश्चिम बंगाल), पी सुब्रमण्यन (मरणोपरांत) (व्यापार और उद्योग - तमिलनाडु), निदुमोलु सुमति (कला - आंध्र प्रदेश), कपिल तिवारी (साहित्य एवं शिक्षा - मध्य प्रदेश), फादर वालेस (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा - स्पेन), डॉ. तिरुवेंगदम वीरराघवन (मरणोपरांत) (चिकित्सा - तमिलनाडु), के वाई वेंकटेश (खेल - कर्नाटक), उषा यादव (साहित्य एवं शिक्षा - उत्तर प्रदेश), कर्नल काजी सज्जाद अली जहीर (जन सेवा - बांग्लादेश)

पृष्ठभूमि: पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण) को वर्ष 1954 में स्थापित किया गया था। बाद में इन्हें 8 जनवरी, 1955 को राष्ट्रपति भवन की अधिसूचना के माध्यम से पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री तीन अलग-अलग पुरस्कारों में पुनर्वर्गीकृत किया गया था।

  • यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया जाता है, अर्थात् असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म विभूषण’; उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’; तथा विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’।
  • पद्म पुरस्कार विभिन्न विषयों / गतिविधियों के क्षेत्रों, अर्थात - कला, सामाजिक कार्य, जनसेवा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में दिए जाते हैं।