भारत - श्रीलंका ने 'संसद मैत्री संघ' को पुनर्जीवित किया

  • 03 Dec 2021

नवंबर 2021 में भारत और श्रीलंका ने संसदीय मैत्री संघ की स्थापना की है, जिसके अध्यक्ष के रूप में श्रीलंका के सत्तारूढ़ दल के सबसे बड़े भाई, मंत्री चमल राजपक्षे हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह संघ अतीत में मौजूद था और अगस्त 2020 में चुनी गई वर्तमान संसद के लिए इसे पुनर्जीवित किया जा रहा है।

  • श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पेइरिस ने भारत और श्रीलंका के बीच "करीबी सभ्यतागत संबंधों" का जिक्र किया।
  • श्रीलंका को भारत का "सबसे बड़ा उपहार" बौद्ध धर्म था।
संसद मैत्री संघ' दोनों देशों के बीच बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को विशेष रूप से छ: क्षेत्रों में मजबूत करने में मदद करेगा, जिसमें लोकतांत्रिक मूल्यों को साझा करना, साझा चुनौतियों का मुकाबला करने में सहयोग, लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना, अधिक आर्थिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करना, सांस्कृतिक संबंध को मजबूत करना और विकास साझेदारी की उपलब्धि साझा करना शामिल है।