पहला साई संस्थागत पुरस्कार

  • 03 Dec 2021

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 17 नवंबर, 2021 को नई दिल्ली में 246 एथलीटों और प्रशिक्षकों को ‘भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के पहले संस्थागत पुरस्कार' (first-ever SAI Institutional Awards) से सम्मानित किया।

  • नकद पुरस्कारों के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन के लिए कुल 162 एथलीटों और 84 प्रशिक्षकों को 'उत्कृष्ट पुरस्कार' और 'सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार' श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किए गए।
  • पुरस्कार 2016 से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रोत्साहन योजनाओं के तहत SAI एथलीटों और प्रशिक्षकों के असाधारण प्रदर्शन को मान्यता प्रदान करते हैं।
  • इस प्रकार वर्ष 2016-17, 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिए योग्य उम्मीदवारों को पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।
  • पुरस्कारों की श्रेणियां उत्कृष्ट पुरस्कार (राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों के लिए) और सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार (अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों के लिए) थीं।